- मनोज तिवारी जीवनी | Manoj Tiwari Biography in Hindi
- Manoj Tiwari – Biography – मनोज तिवारी – एक परिचय – बायोग्राफी
- manoj tiwari jivni – मनोज तिवारी का शुरूआती जीवन
- manoj tiwari education – मनोज तिवारी की शिक्षा
- manoj tiwari singer – अभिनेता मनोज तिवारी
- manoj tiwari songs – मनोज तिवारी के गाने
- manoj tiwari bhakti song – मनोज तिवारी के भक्ति गाने
- manoj tiwari actor अभिनेता मनोज तिवारी
- manoj tiwari tv shows – छोटे पर्दे पर मनोज तिवारी
- manoj tiwari politician – मनोज तिवारी का राजनीतिक करियर
- manoj tiwari bjp – मनोज तिवारी भाजपा में शामिल
- manoj tiwari loksabha constituency – मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र
- manoj tiwari family – मनोज तिवारी का परिवार
- manoj tiwari films – मनोज तिवारी की फिल्में
दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो जिंदगी में शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए कामयाबी के सभी पहलुओं को छूते हैं और उनकी शख्सियत हमेशा के लिए लोगों के जहन में बस जाती है। इसी फेहरिस्त में बतौर सिंगर भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद सुपरस्टार और फिर सासंद बनने तक का सफर तय करने वाले अभिनेता और राजनीतिज्ञ मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है। manoj tiwari biography in hindi
यहाँ पढ़ें : अमित शाह की जीवनी
यहाँ पढ़ें : राजनाथ सिंह जीवनी
मनोज तिवारी जीवनी | Manoj Tiwari Biography in Hindi
नाम | मनोज तिवारी |
जन्म तिथि | 1 फरवरी 1971 |
जन्म स्थान | वाराणसी, उत्तर प्रदेश |
आयु | 50 |
माता | ललिता देवी |
पिता | चंद्रदेव तिवारी |
पत्नी | सुरभी |
बेटी | जिया तिवारी |
व्यवसाय | अभिनेता, गायक, राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक पद | सासंद, पूर्वी दिल्ली |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
यहाँ पढ़ें : अरविंद केजरीवाल जीवनी
यहाँ पढ़ें : निर्मला सीतारमण की जीवनी
Manoj Tiwari – Biography – मनोज तिवारी – एक परिचय – बायोग्राफी
manoj tiwari jivni – मनोज तिवारी का शुरूआती जीवन
मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। मनोज के पिता चन्द्रादेव तिवारी और माता ललिता देवी मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले में एक छोटे से गांव अतरवालिया से ताल्लुक रखते थे, जोकि बाद में बनारस आकर बस गए।
manoj tiwari education – मनोज तिवारी की शिक्षा
मनोज तिवारी ने अपनी शुरूआती स्कूली शिक्षा बनारस से ही पूरी की। जिसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से M.P.E.D की डिग्री हासिल की।
यहाँ पढ़ें : फ़िरोज़ गाँधी की जीवनी
यहाँ पढ़ें : मुकेश अंबानी जीवनी
manoj tiwari singer – अभिनेता मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरूआत गायक के रूप में की। सिंगिंग में मनोज की बचपन से ही खासी दिलचस्पी थी, जिसके चलते उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का फैसला किया।
इसी कड़ी में अपने सपने को साकार करने के लिए मनोज ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री manoj tiwari bhojpuri में कदम रखा। हालांकि अपने ख्वाब को हकीकत में तब्दील करने का सफर मनोज के लिए इतना आसान भी नहीं था।
काफी जद्दोजहद और कठिनाईयों का सामना करने के बाद आखिरकार मनोज की किस्मत चमकी और सिंगर मनोज तिवारी को अभिनेता बनने का भी मौका मिल गया।
साल 2003 में मनोज तिवारी को एक भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ में अपनी आवाज देने के साथ-साथ किरदार अदा करने का भी मौका मिला।
बेशक यह मनोज की पहली फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और मनोज ने पहली बार अपनी न सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद मनोज दरोगा ‘बाबू आई लव यू’ और ‘बंधन टूटे न’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में मजर आए। manoj tiwari first film
यहाँ पढ़ें : मदर टेरेसा जीवनी
यहाँ पढ़ें : कबीर दास जीवनी
manoj tiwari songs – मनोज तिवारी के गाने
Song | Film / Album |
Bagalwali jaan mareli | Poorab ke beta |
Jiya ho bihar ke lala | Gangs of wasseypur |
Goriyan chand ke anjoriya | Deva |
Poorab ke beta | Ae champa chameli |
Ladki hai haayi bholtejwali | Sasura bada paisawala |
Tohra bin jee na sakilen | Sasura bada paisawala |
Apni jeb | The dream job |
Uparwali ke chakkar mein | Uparwali ke chakkar mein |
Chat deni maar deli | Uparwali ke chakkar mein |
Jabardast fan | Fan |
International litti chokha | Daroga babu I love you |
Goriya ke gore gore gal | Ganga |
Gabaru jawan | Humke mafi dai de |
Dilwa love you love you bole | Aurat khilona nahi |
Saamnewali se naina chaar ho gayil | Saamnewali |
Holi khelal jaai internet par | Internet holi |
Sa ra ra ra rang barse | Phaguna express |
Hum hayin gaanv ke chora | Sasura bada paisawala |
manoj tiwari bhakti song – मनोज तिवारी के भक्ति गाने
Song | Album / film |
Baadi sher par sawar | Chaitra navratri special |
Kavne yogyata pe khush hokhelu | Maiya maaf kareen |
Ae devi maiya | Devi maiya – maiya ke mukhda nihaal kaile ba |
Tu laaj bachavelu maai | Maiya ji ke aanchal |
Durga maiya ke sringar | Durga maiya ke sringar |
Chunariya lehare na | Chaitra navratri special bhajans vol-1 |
Sabhi ke asra tohar | Chaitra navratri special bhajans vol-1 |
यहाँ पढ़ें : हरिवंश राय बच्चन जीवनी
यहाँ पढ़ें : महादेवी वर्मा जीवनी
manoj tiwari actor अभिनेता मनोज तिवारी
कुछ ही समय में मनोज ने बड़े पर्दे पर बैक-टू-बैक कई सुपरहिट फिल्में दी और नतीजतन एक दौर आया जब भोजपुरी फिल्मों में सिर्फ दो ही सुपरस्टारों ने राज किया – पहले तो खुद मनोज तिवारी और दूसरा नाम था भोजपुरी एक्टर रवि किशन का।
2005 में BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार रवि किशन और मनोज तिवारी manoj tiwari and ravi kishanने अपनी काबिलीयत के दम पर खुद तो कामयाबी का शिखर छुआ ही बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस दौरान मनोज की प्रसिद्धि कुछ इस कदर परवान चढ़ चुकी थी कि इसका अंदाजा मनोज की फीस से लगाया जा सकता है। दरअसल इस समय मनोज अपनी एक फिल्म के लिए 90,000 डॉलर की फीस चार्ज किया करते थे।
इसी कड़ी में 2012 में आई मशहूर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में मनोज तिवारी की आवाज में गाया गाना ‘जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साला’ ने बड़े पर्दे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और इस गाने को दर्शकों की जमकर सराहना मिली। manoj tiwari famous song
वहीं साल 2010 में मनोज छोटे के पर्दे के प्रख्यात शो बिग बॉस manoj tiwari big boss के चौथे सीजन का भी हिस्सा बने।
यहाँ पढ़ें : biography in hindi of Great personalities
यहाँ पढ़ें : भारत के महान व्यक्तियों की जीवनी हिंदी में
manoj tiwari tv shows – छोटे पर्दे पर मनोज तिवारी
Year | Name | Role | Channel | Notes |
2010 | Bigg Boss 4 | Contestant | Colors TV | Entered Day 1, Evicted Day 62 |
2012 | Bharat Ki Shaan: Singing Star (Season 2) | Host | DD National | |
2012 | Sur Sangram (Season 1 and 2) | Host | ||
2013 | Welcome – Baazi Mehmaan Nawazi Ki | Contestant | Life OK | Along with Sanaya Irani, Andy Kumar |
2018 | Nehle Pe Dehla | Host |
manoj tiwari politician – मनोज तिवारी का राजनीतिक करियर

जिस समय फिल्म इंडस्ट्री में मनोज तिवारी के सितारे बुलंदी छू रहे थे, उसी दौरान उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़कर सत्ता के अखाड़े में उतरने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया।
राजनीति का हिस्सा बनते हुए मनोज ने 2009 में समाजवादी पार्टी का हाथ थामा। इसी दौरान देश में 15वें लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका था। लिहाजा मनोज ने समाजवादी पार्टी का उम्मीदार बनते हुए गोरखपुर सीट को अपना संसदीय क्षेत्र चुन लिया।
बड़े पर्दे की सिल्वर स्क्रीन की तरह मनोज ने सत्ता के गलियारों में भी जमकर सूर्खियां बटोरीं। आम चुनावों के प्रचार में मनोज ने राजनीति से रूबरू होने के कारण का जिक्र करते हुए बताया कि, उन्होंने पूर्वांचल यानी पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की सौगात देने के लिए राजनीति का रास्ता चुना है।
हालांकि अपनी आवाज और अदाकारी से लोगों के दिलों पर दस्तक देने वाले मनोज तिवारी सियासी सरजमीं पर हार गए और भारतीय जनता पार्टी के संसदीय उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
manoj tiwari bjp – मनोज तिवारी भाजपा में शामिल
सत्ता की गलियों में अपना अस्तित्व तलाश रहे मनोज तिवारी सियासत का हिस्सा बनने के बाद भी किसी अहम पद तक पहुंचने में अभी तक नाकामयाब रहे थे।
इसी बीच जनवरी 2011 में मनोज तिवारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की सुगबुगाहटें तेज हो गई थीं।
तमाम लोगों के द्वारा कयास लगाए जाने लगे कि भाजपा ने मनोज को पार्टी का हिस्सा बनने का प्रस्ताव पेश किया है। हालांकि उस दौरान मनोज तिवारी ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।
बावजूद इसके मनोज के इंकार के साथ इन अफवाहों पर विराम अभी तक नहीं लग सका था, जिसका कारण था मनोज का अक्सर बीजोपी नेताओं के साथ मंच साझा करना। आखिरकार बहुत ही कम समय में सभी कयासों को अमली जामा पहनाते हुए मनोज ने बीजेपी का हाथ थाम लिया।
इसी दौरान मनोज तिवारी ने दिल्ली के रामलीला में मैदान में धरना प्रदर्शन कर रहे बाबा रामदेव की भूख हड़ताल का समर्थन और अन्ना हजारे की गिरफ्तारी का जमकर विरोध भी किया।
manoj tiwari loksabha constituency – मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र
2009 के लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद मनोज ने 2014 के आम चुनावों में बीजेपी का संसदीय प्रत्याशी बनकर उतरने का एलान कर दिया। इस बार मनोज ने पूर्वांचल की जगह उत्तर पूर्वी दिल्ली को अपना संसदीय क्षेत्र चुना। manoj tiwari north east delhi
आम चुनावों के नतीजे बिल्कुल भी चौकाने वाले नहीं थे। उन दिनों देश में उठी मोदी लहर से मनोज का संसदीय क्षेत्र भी अछूता नहीं था। लिहाजा दिल्ली की जनता ने मनोज को हरी झंडी दे दी और मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आनन्द कुमार को 1,44,084 मतों के भारी अतंर से मात दी। manoj tiwari election result
वहीं 2019 के आम चुनावों में भी मनोज ने एक बार फिर सभी को हैरान करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3.63 लाख वोटों से शिकस्त दे कर संसद के सदन में दस्तक दी।
manoj tiwari family – मनोज तिवारी का परिवार
मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी के साथ सात फेरे लिए थे। मनोज और रानी की बेटी का नाम जिया तिवारी है। हालांकि 10 सालों तक शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद 2011 में मनोज और रानी का 2012 में तलाक हो गया। manoj tiwari wife
जिसके बाद मनोज तिवारी सुरभी तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधे। सुरभी ने 30 दिसंबर 2020 के एक बेटी को जन्म दिया। manoj tiwari daughter
manoj tiwari films – मनोज तिवारी की फिल्में
Films | Year |
Sasura bada paisewala | 2004 |
Daroga babu I love you | 2004 |
Humke maafi dei da | 2004 |
Bandhan toote na | 2005 |
Dharti putra | 2005 |
Raja Thakur | 2006 |
Damadji | 2006 |
Dehati babu | 2006 |
Ganga | 2006 |
Naihar ke maado piya ke chunari | 2007 |
Munna pandey berojgaar | 2007 |
Tu hamaar hau | 2007 |
Janam janam ke sath | 2007 |
Gangotri: ganga 2 | 2007 |
Bhole Shankar | 2008 |
International daroga | 2008 |
Deshdrohi | 2008 |
Ae bhaouji ke sister | 2009 |
Elaan | 2011 |
Devra bhail deewana | 2014 |
biography in hindi of Great personalities
Reference-
6 May 2020, Manoj Tiwari Biography, wikipedia