- tejasvi surya Biography in Hindi | तेजस्वी सूर्या का जीवन परिचय
- तेजस्वी सूर्या Biography, Tejasvi Surya Wife, पेशे से वकील, सोशल मीडिया एक्सपर्ट और युवा नेता MP
- tejasvi surya ki jivni | तेजस्वी सूर्या का शुरुआती जीवन
- tejasvi surya education | तेस्वी सूर्या की शिक्षा
- tejasvi surya politician | तेजस्वी सूर्या का राजनीतिक जीवन
- tejasvi surya bjp | तेजस्वी सूर्या बीजेपी
- tejasvi surya lawyer | वकील के रुप में तेजस्वी सूर्या
- tejasvi surya elections 2019 | तेजस्वी सुर्या लोकसभा चुनाव
- tejasvi surya bjp mp | तेजस्वी सूर्या भाजपा सांसद
- tejasvi surya covid 19 | तेजस्वी सूर्या कोरोना वायरस
भारतीय राजनीति के इतिहास में शून्य से शिखर तक का सफर करने वालों की फेहरिस्त खासी लम्बी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर समूचे मोदी मत्रिमंडल तक कई शख्सियत ऐसी हैं, जिन्होंने बिना किसी सियासी पृष्ठभूमि के सत्ता के गलियारों में न सिर्फ नाम कमाया है बल्कि जनता की चहेती हस्ती भी बन चुकी हैं। इसी कड़ी में छात्र नेता से कर्नाटक की राजनीति में एक्टिव रह कर बतौर सासंद संसद के सदम तक पहुंचने वाली मशहूर शख्सियत तेजस्वी सूर्या का नाम भी शामिल है। tejasvi surya biography
यहाँ पढ़ें : Poonam Mahajan Biography in Hindi
tejasvi surya Biography in Hindi | तेजस्वी सूर्या का जीवन परिचय
नाम | तेजस्वी सूर्या |
जन्म तिथि | 16 नवम्बर 1990 |
जन्म स्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक |
आयु | 30 |
माता | रामा |
पिता | एल.ए. सुब्रमण्यम |
व्यवसाय | वकील, राजनेता |
पद | सासंद, दक्षिण बेंगलुरु |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
यहाँ पढ़ें : Gautam Gambhir jivani in hindi
तेजस्वी सूर्या Biography, Tejasvi Surya Wife, पेशे से वकील, सोशल मीडिया एक्सपर्ट और युवा नेता MP
यहाँ पढ़ें : मनोज तिवारी का जीवन परिचय
tejasvi surya ki jivni | तेजस्वी सूर्या का शुरुआती जीवन
तेजस्वी सूर्या का जन्म 16 नवम्बर 1990 tejasvi surya birthday को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। उनकी माता रामा और पिता एल.ए.सूर्यानारायण, भारतीय राजस्व विभाग में joint commissioner रह चुके हैं। tejasvi surya family
तेजस्वी सूर्या जब महज नौ साल के थे, तभी देश कश्मीर में भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़े कारगिल युद्ध का दंश झेल रहा था। उस दौरान तेजस्वी ने अपनी एक खूबसूरत पेंटिंग को बेच कर उससे मिले पैसों को सेना के कागरिल फंड में दान दे दिया था। tejasvi surya bio
इसी कड़ी में तेजस्वी को साल 2001 में राष्ट्री बालश्री सम्मान से नवाजा गया था। tejasvi surya award
tejasvi surya education | तेस्वी सूर्या की शिक्षा
तेजस्वी सूर्या ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा थ्यागराजनगर स्थित श्री कुमार चिल्डर्सं होम से की थी। जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु इंस्टीट्यूट से एल.एल.बी में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
इसके अलावा तेजस्वी कर्नाटक म्यूजिक का प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। वहीं उन्होंने अराईज इंडिया tejasvi surya arise india नाम के एक गैर-सरकारी संगठन tejasvi surya ngo की नींव भी रखी, जो बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत रहता है।
तेजस्वी सुर्या बचपन से ही भीम राव अंबेडकर और वीर सावरकर से खासा प्रभावित हैं और उन्हें अपना मार्गदर्शक भी मानते हैं।
यहाँ पढ़ें : Hardik Patel Biography in Hindi
tejasvi surya politician | तेजस्वी सूर्या का राजनीतिक जीवन
तेजस्वी सूर्या अपने शुरुआती दिनों से ही राजनीति से बेहद प्रभावित रहते थे और सत्ता के गलियारों से रुबरु होने की ख्वाहिश रखते थे। इसी कड़ी में तेजस्वी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बन गए। वहीं कुछ समय बाद तेजस्वी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का महासचिव बना दिया गया।
tejasvi surya bjp | तेजस्वी सूर्या बीजेपी

2014 में लोकसभा चुनावों के आगाज के साथ ही तेजस्वी ने इस मौके को बखूबी भुनाया और स्थानीय सियासत में एक्टिव हो गए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ रैलियों का आयोजन किया गया। आखिरकार तेजस्वी की मेहनत रंग लाई और दक्षिण का द्वार माने जाने वाले कर्नाटक में बीजेपी पहले सभी आम चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही। tejasvi surya elections
इसी कड़ी में तेजस्वी ने 2017 में ‘मंगलौर चलो’ रैली में भी अहम भूमिका निभाई। तेजस्वी के बढ़ते अनुभव और उनकी लगन के चलते 2018 में कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के शंखनाद के साथ भाजपा नेतृत्व ने तेजस्वी को राज्य की डिजिटल टीम का दोरमदार सौंप दिया गया। tejasvi surya bangalore
यहाँ पढ़ें : Narendra Modi – भारत के प्रधानमंत्री
tejasvi surya lawyer | वकील के रुप में तेजस्वी सूर्या

बतौर वकील तेजस्वी सुर्या सियासत में एक्टिव रहने के अलावा भाजपा के कई नेताओं मसलन महेश हेगड़े, प्रताप सिन्हा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि सुब्रमण्यम के कानूनी सलाहकार और वकील रह चुके हैं।
इसके अलावा तेजस्वी ने कर्नाटक के मख्यमंत्री बी.एस.यदुरप्पा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में भी मशहूर वकील अशोक हरणहाली की मदद की थी। tejasvi surya b s ydurappa
यहाँ पढ़ें : biography in hindi of Great personalities
यहाँ पढ़ें : भारत के महान व्यक्तियों की जीवनी हिंदी में
tejasvi surya elections 2019 | तेजस्वी सुर्या लोकसभा चुनाव

साल 2014 से राज्य की स्थानीय पॉलिटिक्स में एक्टिव रहे तेजस्वी सूर्या बेहद कम समय में कर्नाटक की सियासत में एक जानी-मानी हस्ती बन चुके थे।
इसी कड़ी में 2019 के आम चुनावों का आगाज हो गया। लिहाजा तेजस्वी सूर्या ने 17वीं लोकसभा चुनावों का हिस्सा बनने का फैसला करते हुए दक्षिण बेंगलुरु की सीट को अपना संसदीय क्षेत्र चुना। tejasvi surya constituency
दरअसल दक्षिण बेंगलुरु की इस सीट पर सासंद अनन्थ कुमार साल 1996 से ही काबिज थे। लगभग 22 सालों तक यहां से सासंद रहे अनन्थ कुमार की 2018 में मृत्यु हो गयी। जिसके बाद अनन्थ कुमार की पत्नी तेजस्वनी अनन्थ कुमार ने यहां से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया
हालांकि तेजस्वनी कुमार को बीजेपी का समर्थन होने के बावजूद दक्षिणी बंगलुरु की इस सीट के लिए राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस.यदुरप्पा और वरिष्ठ बीजेपी नेता बी.एल.संतोष की पहली पसंद तेजस्वी सूर्या ही थे। लिहाजा दोनों नेताओं की सिफारिश पर बीजेपी हाईकमान ने तेजस्वी के नाम पर मुहर लगा दी और तेजस्वी दक्षिणी कर्नाटक से आम चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी बन गए। tejasvi surya loksabha seat
वहीं तेजस्वी ने भी पार्टी की उम्मीदों को अमली जामा पहनाते हुए कांग्रेस के बी.के.हरिप्रसाद को 331,192 मतों से मात देकर महज 28 साल की उम्र में संसद के सदन में कदम रखा।
यहाँ पढ़ें : Atal Bihari Vajpayee ki Jeevani
tejasvi surya bjp mp | तेजस्वी सूर्या भाजपा सांसद
बतौर सासंद तेजस्वी सूर्या ने 17 जून 2019 को कन्नण भाषा में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा जून 2019 में तेजस्वी ने केंद्र सरकार से बैंकों की भर्ती में स्थानीय भाषा को शामिल करने की सिफारिश की। tejasvi surya kannad
वहीं संसद के मानसून सत्र में 10 जुलाई 2019 को शून्यकाल के दौरान तेजस्वी ने राज्य में अवैध बांगलादेशी शरणार्थियों की बढ़ती संख्या का जिक्र करते हुए की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कर्नाटक को भी NRC के दायरे में लाने की गुजारिश की थी। tejasvi surya debate
इसके अलावा तेजस्वी ने बर्बाद होती हम्पी की एतिहासिक इमारतों का हवाला देते हुए संसद में देश की सभी एतिहासिक इमारतों के रख-रखाव का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया था। tejasvi surya karnataka
वहीं बतौर सासंद तेजस्वी सूर्या ने केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से ई-सिगरेट सहित electronics nicotine delivery systems (ENDS) को भी बैन करने की मांग की थी।
tejasvi surya covid 19 | तेजस्वी सूर्या कोरोना वायरस
कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए तेजस्वी ने अपने संसदीय क्षेत्र दक्षिण बेंगलुरु में कोरोना वायरस टास्क फोर्स का गठन किया, जिसकी तहत लोगों को जरुरी सामान, आपातकालीन दवाइयां सहित कई मदद मुहैया कराई गई। tejasvi surya corona virus
इसी कड़ी में तेजस्वी ने 5 मई 2021 को BBMP में मरीजों के लिए बेड से जुड़े घोटाले का पर्दाफाश किया। 10 मई को कर्नाटक पुलिस ने इस घोटाले में शामिल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले जांच करते हुए घुटाले पर मुहर लगा दी है। tejasvi surya bbmp
biography in hindi of Great personalities
reference
12 June 2021, tejasvi surya Biography, wikipedia