- दिव्य स्पंदना जीवनी | Divya spandana Biography in Hindi, आयु, जीवनी, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति, भाषण, राजनीतिक दल
- Actress Ramya Divyaspandana to lead Congress social media army | वनइंडिया हिन्दी
- divya spandana family | दिव्या स्पंदना का परिवार
- divya spandana education | दिव्या स्पंदना की शिक्षा
- divya spandana film career | दिव्या स्पंदना का फिल्म करियर
- divya spandana films | सुपरस्टार दिव्या स्पंदना राम्या
- divya spandana all movie list | दिव्या स्पंदना की फिल्म
- divya spandana politician | दिव्या स्पंदना का राजनीतिक करियर
- divya spandana bjp | दिव्या स्पंदना और बीजेपी
- divya spandana awards and nominations | दिव्या स्पंदना के पुरुस्कार
अमूमन फिल्मी दुनिया के स्टार्डम से सत्ता के गलियारों तक का सफर तय करने वालों की फेहरिस्त खासी लम्बी है। बावजूद इसके कुछ चुनिंदा चेहरे ही ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए लोगों के जहन में बस जाते हैं। ऐसी ही एक हस्ती हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों की शान रहने के बाद संसद के सदन तक पहुंचने वाली मशहूर अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ दिव्या स्पदंना राम्या divya spandana ramya biography in hindi
यहाँ पढ़ें : प्रियंका गाँधी की जीवनी
दिव्य स्पंदना जीवनी | Divya spandana Biography in Hindi, आयु, जीवनी, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति, भाषण, राजनीतिक दल
नाम | दिव्या स्पंदना |
जन्म तिथि | 29 नवम्बर 1982 |
जन्म स्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक |
आयु | 39 |
माता | रणजीता |
पिता | आर.टी.नारायण |
व्यवसाय | अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) |
यहाँ पढ़ें : The Biography Of Varun Gandhi
Actress Ramya Divyaspandana to lead Congress social media army | वनइंडिया हिन्दी
यहाँ पढ़ें : The Biography Of Sonia Gandhi
divya spandana family | दिव्या स्पंदना का परिवार

राम्या के नाम से मशहूर दिव्या स्पंदना का जन्म 29 नवम्बर 1982 divya spandana birthday में कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। वास्तव में उनका परिवार कर्नाटक के ही मांड्या जिले से ताल्लुक रखता था। जहां उनके पिता आर.टी.नारायण divya spandana father एक बड़े उद्योगपति हैं, वहीं उनकी माता रणजीता divya spandana mother ranjita भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, जोकि कर्नाटक की स्थानीय राजनीति में खासी एक्टिव भी रहतीं हैं।
divya spandana education | दिव्या स्पंदना की शिक्षा
राम्या ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा ऊटी के सेंट हिल्डास स्कूल से की। जिसके बाद उन्होंने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित सैक्रेड हर्ट स्कूल में दाखिला लिया।
हालांकि स्कूल के दिनों से ही राम्या फिल्मी दुनिया के स्टार्डम से खासी प्रभावित थीं और कहीं न कहीं मन में बड़े पर्दे की स्क्रीन साझा करने की ख्वाहिश भी रखती थीं।
इसी दौरान चेन्नई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद राम्या ने बंगलुरु के लिए वापसी की और यहां स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कामर्स से उन्होंने कॉमर्स विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की।
यहाँ पढ़ें : The Biography Of Sanjay Gandhi
divya spandana film career | दिव्या स्पंदना का फिल्म करियर

बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी होने के चलते दिव्या ने अपने ख्वाबों को जीने का फैसला किया और साल 2003 में उन्होंने कन्नड़ निर्देशक पुनीत राजकुमार की फिल्म ‘अभी’ से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।
2004 में दिव्या ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी फिल्म ‘कुत्थू’ से दस्तक दी। टॉलीवुड में दिव्या की पहली फिल्म ने पर्दे पर जमकर कमाई की और साथ ही इस फिल्म में दिव्या की एक्टिंग को इस कदर सराहा गया कि दिव्या को लोग फिल्म में उनके किरदार ‘राम्या’ के नाम से ही जानने लगे।
बड़े पर्दे पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बाद राम्या तमिल फिल्म ‘गिरी’ में नजर आईं। इसी कड़ी में उनकी तीन कन्नड़ फिल्में आकाश, गोवरम्मा, अमृथाधरे भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वहीं फिल्म में दिव्या ने अपनी अदाकारी से सीधा लोगों के दिल पर दस्तक दी।
यहाँ पढ़ें : The Biography of Rajiv Gandhi
divya spandana films | सुपरस्टार दिव्या स्पंदना राम्या
2006 में राम्या हिन्दी फिल्म के रीमेक जूली में नजर आईं। हालांकि यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। वहीं इसी साल रीलिज होने वाली फिल्म ‘तन्नम तन्नम’ में उनकी परफार्मेंस के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
2007 में दिव्या ने फिल्म ‘अरासू’ में अपनी दमदार रोल से एक बाद फिर दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। एड्स से संबंधित जागरुकता पर आधारित इस फिल्म में दिव्या एक सेक्स वर्कर के रूप में नजर आईं थीं।
2008 में सुपरहिट फिल्म ‘मुस्सानजेमाटू’ के लिए दिव्या को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद राम्या ने बूमबाट, राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता फिल्म वारानम अइय्यराम, सिंघम पुली, संजू वेड्स गीता, सिडलिंग्गु, लकी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे।
divya spandana all movie list | दिव्या स्पंदना की फिल्म
Year | Film | Role | Language |
2003 | Abhi | Bhanu | |
Excuse Me | Madhumitha | Kannada | |
Abhimanyu | Saira Banu | Telugu | |
2004 | Kuththu | Anjali | Tamil |
Ranga S. S. L. C. | Padma | ||
Kanti | Reema | Kannada | |
Giri | Devaki | ||
Aadi | Aishwarya | Tamil | |
Aakash | Nandini | ||
2005 | Gowramma | Gowri Chandan | |
Amrithadhare | Amritha | ||
Sevanthi Sevanthi | Sevanthi | ||
Julie | Julie | Kannada | |
2006 | Dattha | Divya | Tamil |
Jothe Jotheyali | Divya | Tamil | |
Tananam Tananam | Vanaja | Kannada | |
2007 | Arasu | Shruthi | Kannada |
Prarambha | Meera | ||
Meera Madhava Raghava | Hema | ||
Polladhavan | Divya | Tamil | |
Thoondil | Thanu | ||
Mussanjemaatu | Spandana | ||
Meravanige | Shalini | ||
2008 | Bombaat | Preethi | Tamil |
Anthu Inthu Preethi Banthu | Priya | Kannada | |
Vaaranam Aayiram | Nandini Appaiah “Tanu” | ||
Just Math Mathalli | Priya | ||
2010 | Jothegara | Aishwarya | Tamil |
Kiccha Huccha | Swetha | ||
Singam Puli | Geetha | ||
2011 | Sanju Weds Geetha | Maya | Kannada |
Dandam Dashagunam | Priya | ||
Johny Mera Naam Preethi Mera Kaam | Mangala | ||
Sidlingu | Gowri | ||
2012 | Lucky | Indraja | |
Katari Veera Surasundarangi | Herself | ||
2014 | Crazy Loka | Shwetha | |
2016 | Aryan | Manasa / Nagakanika | |
TBA | Nagarahavu | ||
TBA | Dil Ka Raja | ||
Kadhal 2 Kalyanam | Tamil |
divya spandana politician | दिव्या स्पंदना का राजनीतिक करियर

टॉलीवुड और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने क बाद राम्या के नाम से दर्शकों की चहेतीं बन चुकीं दिव्या ने 2013 में अपने एक्टिंग करियर को विराम देकर सियासत में एंट्री करने का फैसला किया और उन्होंने एस.एम.कृष्णा को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बनाया। divya spandana sm krishna
दरअसल 2012 में भारतीय युवा कांग्रेस का हिस्सा बनने के बाद से ही राम्या के राजनीति में दस्तक देने की सुगबुगाहटें तेज हो गईं थीं। वहीं 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ कर राम्या ने सभी अटकलों पर मुहर लगाते हुए औपचारिक रूप से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। divya spandana congress
इसी साल राम्या कांग्रेस पार्टी की तरफ से मांड्या में हो रहे उप चुनावों की उम्मीदवार बनीं और उन्होंने जीत भी हासिल की। वहीं अगले साल 2014 के आम चुनावों ने राम्या ने एक बार फिर मांड्या को ही अपना संसदीय क्षेत्र चुना। हालांकि इस बार राम्या जनमत बटोरने में नाकमयाब रहीं और उन्हें विपक्षी प्रत्याशी पुट्टाराजू से 5,500 मतों के छोटे अतंर से हार का सामना करना पड़ा।
इसी कड़ी में 2017 में दिव्या को दीपेंद्र सिंह हुड्डा की जगह कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया टीम का राष्ट्रीय हेड घोषित कर दिया गया। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जनता के बीच राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की खराब इमेज को सुधारने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया था। divya spandana and Rahul gandhi
divya spandana bjp | दिव्या स्पंदना और बीजेपी
हालांकि 2017 में दिव्या के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों ने भी जमकर तूल पकड़ा था, जिन्हें दिव्या ने सिरे से खारिज कर दिया। इसी बीच दिव्या ने सोशल मीडिया पर चल रहे #AntiNoCindrella अभियान को लेकर जमकर सूर्खियां भी बटोरीं।
divya spandana awards and nominations | दिव्या स्पंदना के पुरुस्कार
Year | Film | Award | Category | Result |
2003 | Abhi | 51st Filmfare Awards South | Best Actress | Nominated |
2005 | Amrithadhare | Udaya Film Awards | Best Actress | Won |
53rd Filmfare Awards South | Best Actress | Nominated | ||
2006 | Tananam Tananam | 54th Filmfare Awards South | Best Actress | Won |
South Indian Cinematographers Association Awards | Best Actress | Won | ||
Udaya Film Award | Best Actress | Nominated | ||
2008 | Mussanje Maatu | 56th Filmfare Awards South | Best Actress | Nominated |
Suvarna Film Awards | Best Actress | Nominated | ||
Udaya Film Awards | Best Actress | Won | ||
Suvarna Film Awards | Suvana Favorite Heroine | Won | ||
2010 | Just Maath Maathalli | 58th Filmfare Awards South | Best Actress | Nominated |
Suvarna Film Awards | Best Actress | Nominated | ||
Udaya Film Awards | Best Actress | Nominated | ||
Suvarna Film Awards | Suvana Favorite Heroine | Won | ||
2011 | Sanju Weds Geetha | Udaya Film Awards | Best Actress | Won |
59th Filmfare Awards South | Best Actress | Won | ||
2010–11 Karnataka State Film Awards | Best Actress | Won | ||
Suvarna Film Awards | Best Actress | Won | ||
Suvarna Film Awards | Suvana Favorite Heroine | Won | ||
1st SIIMA Awards | SIIMA Best Actress | Won | ||
2012 | Sidlingu | 60th Filmfare Awards South | Best Actress | Nominated |
Udaya Film Award | Best Actress | Nominated | ||
Suvarna Film Awards | Best Actress | Nominated | ||
2nd SIIMA Awards | SIIMA Best Actress | Nominated |
biography in hindi of Great personalities
reference
17 July 2021, Divya spandana Biography, wikipedia