अकबर की मूंछें | अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal Story in Hindi | the akbar moustache akbar birbal ki kahani

यहाँ पढ़ें : Best Akbar Birbal ki Kahani Hindi

अकबर की मूंछें | अकबर बीरबल की कहानियाँ | Akbar Birbal Story in Hindi | the akbar moustache akbar birbal ki kahani

बादशाह अकबर को अपने और अपने दरबारियों को खुश रखना बहुत अच्छा लगता था इसके लिए वे हमेशा दरबार में प्रश्न पूछा करते थे। इसी प्रकार एक बार बादशाह अकबर के मन में एक सवाल आया और वे दरबार में सभी से पूछने लगे, “अगर कोई व्यक्ति मेरी मूंछें खींचे तो उसे क्या सजा दी जानी चाहिए?

कोई भी दरबारी कुछ नही बोला लेकिन बादशाह ने उनसे दोबारा पूछा, “आप लोग जवाब दें, अगर कोई मेरी मूंछें खींचे, तो उसे क्या सजा दी जानी चाहिए?”

एक दरबारी अपने स्थान से उठता हुआ नम्रतापूर्वक बोला, “जहांपनाह अगर कोई आदमी आपकी मूंछें खींचने का दुस्साहस करता है, तो उसका सिर कटवा देना चाहिए।”

जब पहला दरबारी अपनी जगह पर बैठ गया, तो दूसरा दरबारी बोला, “ऐसे दुष्ट को जेल में डाल देना चाहिए।”

the akbar moustache
the akbar moustache

यहाँ पढ़ें : मुंशी प्रेमचंद सम्पूर्ण हिन्दी कहानियाँ
पंचतंत्र की 101 कहानियां – विष्णु शर्मा
विक्रम बेताल की संपूर्ण 25 कहानियां
तेनालीराम की कहानियां
सम्पूर्ण जातक कथाएँ हिन्दी कहानियाँ

300 + हिंदी कहानी

तीसरे दरबारी ने सुझाव दिया, “उस अपराधी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।” एक अन्य दरबारी ने जोश में आकर कहा,”जहाँपनाह! ऐसे आदमी को तो सरे आम कोड़े लगवाने चाहिए। उसकी इतनी मजाल कि हमारे जहांपनाह की मूंछें खींचे?”

बादशाह अकबर ने सभी दरबारियों की बातें सुनीं। उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उनके दरबारी कितने वफादार हैं। 

बादशाह अकबर को बीरबल के जवाब का इंतजार था, लेकिन उनके प्यारे मंत्री बीरबल के मुख से एक भी शब्द नहीं निकला। उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल ! मैं तुमसे बड़ा निराश हूं। इस बारे में तुमने अभी तक एक भी शब्द नहीं कहा। ऐसा क्यों?”

बीरबल बोले, “जहांपनाह! अगर कोई आपकी मूंछें खींचे, तो उसे तो उपहार मिलना चाहिए न कि सजा।” बीरबल का यह जवाब सुनकर सभी दरबारी चकरा गए।

बीरबल बोले, “जहांपनाह! आपके साथ ऐसा बर्ताव करने का साहस कोई नहीं कर सकता। आपकी मूंछें तो केवल आपका प्यारा पोता ही खींच सकता है। अब आप ही बताइए, क्या उसे इस काम के लिए सजा मिलनी चाहिए या उपहार मिलना चाहिए।

बीरबल की बात सुनकर सभी लोगों ने चैन की सांस ली और बादशाह अकबर दिल खोलकर हंसे।

अकबर की मूंछें खींचने की सजा।। अकबर बीरबल की कहानी।।बीरबल की चुतराई।। video

the akbar moustache

संबंधित : अकबर बीरबल की सर्वश्रेष्ट कहानियां

1आम के बाग की सैर | अकबर बीरबल की कहानियाँ21अकबर-बीरबल की दूसरी मुलाकात
2अकबर का सपना | अकबर बीरबल की कहानियाँ22बीरबल की खिचड़ी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
3अकबर और बीरबल की ईरान यात्रा भाग 1 | अकबर बीरबल की कहानियाँ23बीरबल और फारस का राजा | अकबर बीरबल की कहानियाँ
4अकबर और बीरबल की ईरान यात्रा भाग 2 | अकबर बीरबल की कहानियाँ24अकबर और तीन सवाल | अकबर बीरबल की कहानियाँ
5उलझन सुलझ गई | अकबर बीरबल की कहानियाँ25चार मूर्ख | अकबर बीरबल की कहानियाँ
6अकबर ने की परख | अकबर बीरबल की कहानियाँ26अंधों की नगरी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
7अंधे साधु का राज | अकबर बीरबल की कहानियाँ27हाथी के पांव की छाप | अकबर बीरबल की कहानियाँ
8अकबर का कला प्रेम भाग 1 | अकबर बीरबल की कहानियाँ28बीरबल की बुद्धिमानी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
9अकबर का कला प्रेम भाग 2 | अकबर बीरबल की कहानियाँ29जलनखोर दरबारी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
10चूड़ियों की गिनती | अकबर बीरबल की कहानियाँ30धरती का चक्कर | अकबर बीरबल की कहानियाँ
11असली सुंदरता कहां | अकबर बीरबल की कहानियाँ31बीरबल की स्वर्ग यात्रा | अकबर बीरबल की कहानियाँ
12सबसे खूबसूरत बच्चा | अकबर बीरबल की कहानियाँ32अकबर की मूंछें | अकबर बीरबल की कहानियाँ
13व्यापारी की उलझन | अकबर बीरबल की कहानियाँ33चारपाई का राज | अकबर बीरबल की कहानियाँ
14अकबर के दांत | अकबर बीरबल की कहानियाँ34सबसे प्रिय कौन | अकबर बीरबल की कहानियाँ
15अकबर का गुस्सा | अकबर बीरबल की कहानियाँ35बीरबल और चोर का रहस्य | अकबर बीरबल की कहानियाँ
16दरबारी की भूल | अकबर बीरबल की कहानियाँ36बीरबल का घोड़ा | अकबर बीरबल की कहानियाँ
17तीन शाही सलाहकार | अकबर बीरबल की कहानियाँ37यह कैसी उलझन | अकबर बीरबल की कहानियाँ
18तोते की मौत | अकबर बीरबल की कहानियाँ
19तीन सवाल | अकबर बीरबल की कहानियाँ
20कैसे हुई अकबर-बीरबल की पहली मुलाकात

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment