अकबर-बीरबल की कहानी | तीन सवाल | Akbar-Birbal Tale of 3 questions

यहाँ पढ़ें : बीरबल और अकबर की कहानियां

अकबर-बीरबल की कहानी | तीन सवाल | Akbar-Birbal Tale of 3 questions

बीरबल की समझदारी के किस्से काफ़ी मशहूर थे और वो अकबर के प्रिय भी थे, इसलिए अक्सर लोग उनसे ईर्ष्या करते थे. एक बार राजा अकबर के दरबार के कुछ लोगों ने बीरबल से जलकर उन्हें चुनौती दी और कहा कि अगर बीरबल हमारे 3 सवालों के जवाव दे देंगे, तो हम मान लेंगे कि बीरबल बहुत होशियार हैं.

दरबारियों ने आगे कहा कि लेकिन अगर बीरबल इन सवालों के जवाब नहीं दे पाए, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा.

बीरबल ने यह चुनौती मंज़ूर कर ली और तीनों सवाल पूछने को कहा…

सवाल इस तरह थे-

1. आकाश में कितने तारे हैं आपको बताना होगा?

2. धरती का केंद्र कहां है?

3. दुनिया में कितनी औरतें और कितने आदमी हैं?

इन सवालों को सुनकर बीरबल मन ही मन मुस्कुराए और शांति से जवाब देने लगे…

Tale of questions
Tale of questions

यहाँ पढ़ें : vikram betal ki kahaniyaan
vishnu sharma ki 101 panchtantra kahaniyan in hindi
Munshi Premchand all stories in Hindi
20+ Best Tenali Raman Stories In Hindi
lokpriya Jatak Kathayen in Hindi
300+ Hindin kahaniyan

पहले सवाल के जवाब में बीरबल एक भेड़ को ले आए और दरबारियों से कहा कि इस भेड़ के शरीर पर जितने बाल हैं, ठीक उतने ही आकाश में तारे हैं. आपको यदि विश्‍वास न हो, तो आप गिन सकते हैं। दूसरे सवाल के जवाब में बीरबल ने 2 रेखाएं खींची और उसमें लोहे की छड़ी डाल दी और कहा कि यही धरती का केंद्र है. जिसे यकीन न हो, वह नाप सकता है.

और तीसरे सवाल के जवाब में बीरबल ने कहा कि यह सवाल थोड़ा मुश्किल है, क्योंकी मेरे कुछ दरबारी मित्रों के बारे में कहना मुश्किल है कि वह औरत है या आदमी, अगर उनको मार दिया जाए, तो इसका जवाब दिया जा सकता है.

बीरबल के जवाब सुनकर राजा बेहद ख़ुश हुए और उन्हें चुनौती देनेवाले भी समझ गए कि बीरबल के आगे किसी की खिचड़ी नहीं पकने वाली, क्योंकि उनकी बुद्धिमता का कोई सानी नहीं.

सीख: ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान न हो और ऐसा कोई सवाल नहीं, जिसका जवाब न हो… बस अपनी सूझबूझ और बुद्धिमता का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.


इस तरह की अधिक रोमांचक कहानियों को पढ़ने के लिए आप हमारी मोरल कहानी श्रेणी देख सकते हैं।

तीन सवाल (चतुर बीरबल) | Teen Sawal (CHATUR BIRBAL) | अकबर बीरबल की कहानी | Akbar – Birbal Stories video

संबंधित : अकबर बीरबल की अनूठी कहानियाँ

1आम के बाग की सैर | अकबर बीरबल की कहानियाँ21अकबर-बीरबल की दूसरी मुलाकात
2अकबर का सपना | अकबर बीरबल की कहानियाँ22बीरबल की खिचड़ी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
3अकबर और बीरबल की ईरान यात्रा भाग 1 | अकबर बीरबल की कहानियाँ23बीरबल और फारस का राजा | अकबर बीरबल की कहानियाँ
4अकबर और बीरबल की ईरान यात्रा भाग 2 | अकबर बीरबल की कहानियाँ24अकबर और तीन सवाल | अकबर बीरबल की कहानियाँ
5उलझन सुलझ गई | अकबर बीरबल की कहानियाँ25चार मूर्ख | अकबर बीरबल की कहानियाँ
6अकबर ने की परख | अकबर बीरबल की कहानियाँ26अंधों की नगरी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
7अंधे साधु का राज | अकबर बीरबल की कहानियाँ27हाथी के पांव की छाप | अकबर बीरबल की कहानियाँ
8अकबर का कला प्रेम भाग 1 | अकबर बीरबल की कहानियाँ28बीरबल की बुद्धिमानी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
9अकबर का कला प्रेम भाग 2 | अकबर बीरबल की कहानियाँ29जलनखोर दरबारी | अकबर बीरबल की कहानियाँ
10चूड़ियों की गिनती | अकबर बीरबल की कहानियाँ30धरती का चक्कर | अकबर बीरबल की कहानियाँ
11असली सुंदरता कहां | अकबर बीरबल की कहानियाँ31बीरबल की स्वर्ग यात्रा | अकबर बीरबल की कहानियाँ
12सबसे खूबसूरत बच्चा | अकबर बीरबल की कहानियाँ32अकबर की मूंछें | अकबर बीरबल की कहानियाँ
13व्यापारी की उलझन | अकबर बीरबल की कहानियाँ33चारपाई का राज | अकबर बीरबल की कहानियाँ
14अकबर के दांत | अकबर बीरबल की कहानियाँ34सबसे प्रिय कौन | अकबर बीरबल की कहानियाँ
15अकबर का गुस्सा | अकबर बीरबल की कहानियाँ35बीरबल और चोर का रहस्य | अकबर बीरबल की कहानियाँ
16दरबारी की भूल | अकबर बीरबल की कहानियाँ36बीरबल का घोड़ा | अकबर बीरबल की कहानियाँ
17तीन शाही सलाहकार | अकबर बीरबल की कहानियाँ37यह कैसी उलझन | अकबर बीरबल की कहानियाँ
18तोते की मौत | अकबर बीरबल की कहानियाँ
19तीन सवाल | अकबर बीरबल की कहानियाँ
20कैसे हुई अकबर-बीरबल की पहली मुलाकात

नमस्कार, मेरा नाम उत्कर्ष चतुर्वेदी है। मैं एक कहानीकार और हिंदी कंटेंट राइटर हूँ। मैं स्वतंत्र फिल्म निर्माता के रूप में भी काम कर रहा हूँ। मेरी शुरुवाती शिक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई है और उसके बाद मैं दिल्ली आ गया। यहां से मैं अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा हूँ और साथ ही में कंटेंट राइटर के तौर पर काम भी कर रहा हूँ।

Leave a Comment