face se pimple kaise hataye in hindi – मुहांसो से पाएं छुटकारा (घरेलू उपाय)

Table Of Contents
show

मुहांसो के बारे मे तो हम सब जानते ही हैं। हर किसी के जीवन मे मुहांसो से संबंधित कोई ना कोई समस्या अवश्य रही होगी। हालाँकि तेलिए त्वचा वाले लोग इससे अधिक प्रभावित होते हैं। लेकिन खुशी की बात यह है कि मुहांसो (Pimple) से निपटने के लिए आपके पास असंख्य आसान और घरेलू तरीके हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की आवश्यकता भी होती।

आपके घर मे पाए जाने वाले पदार्थो से ही आप अपनी इस समस्या का उपचार बड़ी आसानी से कर नहीं सकते हैं। ये उपाय बहुत आसान होते हैं, जिन्हे आप बड़ी आसानी से उपयोग में ला सकते हैं, इससे आपको कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता और कुछ उपाय तो ऐसे हैं जिनसे महज केवल एक दिन मे आप मुहांसो से छुटकारा पा सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : मैनीक्योर पेडीक्योर करने की विधी तथा फायदे

मुंहासों से पाइए प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक छुटकारा | श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी से जानिए कारगर उपाय

यहाँ पढ़ें : सफेद दाग धब्बों को हटाने के 11 घरेलू नुस्खे

10 Tips: face se pimple kaise hataye in hindi | मुहासों से छुटकारा दिलाये यह 10 टिप्स

हर किसी की त्वचा अलग होती है आपकी त्वचा पर कौन सा तरीका ज्यादा लाभकारी होगा यह जानने के बाद आप निम्न मे से कोई भी तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : आँखो के नीचे काले धब्बों से छुटकारा पाने के घरेलू इलाज

1. कोलगेट से पिंपल कैसे हटाएं – colgate se pimple kaise hataye

pimple kaise hataye
colgate se pimple kaise hataye
  • टूथपेस्ट एक ऐसा माध्यम है जो हर किसी के पास आसानी से उपलब्ध होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि टूथपेस्ट एक सबसे आसान और कारगर तरीका है मुहांसो से छुटकारा पाने का और यह पूरी तरह से असरदार भी है।

इस्तेमाल कैसे करें-

  1. इसे रात को सोने से पहले अपने मुहांसो पर लगाएं।
  2. सुबह उठकर ठंडे पानी से चहरे को साफ कर लें।

 आपको शायद जान कर हैरानी होगी की टूथपेस्ट का इस्तेमाल आप जली हुई त्वचा पर भी कर सकते हैं। इससे आपको ठंडक मिलती है और छाला भी नही पड़ता। अगर आपके पैर पर छाले हो जाते हैं तो भी आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. मुहासों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

pimple kaise hataye
pimple kaise hataye

घरेलू उपचार के माध्यम से मुहांसो से छुकारा पाने मे बेकिंग सोडा एक बहुत ही आसान और कारगर तरीका है। इसमे एंटिसेप्टिक गुण होते हैं जो मुहांसो से बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और साथ ही साथ नई कोशिकाओं का भी निर्माण करते हैं।

सामग्री- बेकिंग सोडा , पानी

इस्तेमाल कैसे करें-

1) बेकिंग सोडा और पानी या गुलाब जल को एक समान मात्रा मे मिलाना है और मिश्रण को गाढ़ा ही रखना है।
2) इसे एक से दो मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें और फिर अपनी उँगलियों से अपने चेहरे की मसाज करें।
3) मिश्रण को तीस मिनट तक अपने चेहरे पर मुहासों पर लगाना है।
4) तीस मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

आपको जानकर खुशी होगी कि बेकिंग सोडा ना सिर्फ आपके मुहांसो को हटाता है बल्कि आपका रंग निखारने मे भी यह बहुत उपयोगी है। इससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो जाती है। यह आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा के पी.एच स्तर को संतुलित करता है जिससे आपके चेहरे की सुंदरता मे निखार आता है।

3. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करें

pimple
pimple kaise hataye

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बर्फ एक बहुत ही आसान और कारगर तरीका है मुहांसो से छुटकारा पाने का। इसके साथ ही अगर आपको कही सूजन है तो आप वहां पर भी बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री- बर्फ

इस्तेमाल कैसे करें-

1) सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
2) इसके बाद बर्फ को कोटन के कपड़े या तोलिए मे लपेट लें और इसके बाद इससे मुहांसे की एक से दो मिनट तक सिकाई करें।

यहाँ पढ़ें : फटे होंठों का करें घरेलू इलाज

4. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

मुहांसो
pimple kaise hataye

शहद हमारे कील-मुहांसो को दूर करने मे एक बहुत ही असरदार तरीका है। शहद के माध्यम से आप बहुत जल्दी इससे छुटकारा पा सकते हैं।

सामग्री- शहद

इस्तेमाल कैसे करें-

1) रात को सोते समय शहद का प्रयोग करें।
2) सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
3) रोज शहद का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं।

5. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए पुदीने का करें इस्तेमाल – pudina se pimple kaise hataye

मुहांसो
pimple kaise hataye

अपने चेहरे से मुहांसे और दाग-धब्बो को कम करने का एक आसान तरीका पुदीना है इसमे मेथॉल पाया जाता है इसका इस्तेमाल आप हफ्ते मे एक बार कर सकते हैं जिससे आपको मुहांसो से छुटकारा मिल जाता है।

सामग्री- पुदीना

इस्तेमाल कैसे करें-

1) एक साफ कटोरी मे पुदीने का रस निकाल लें
2) रस को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं।
3) अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

यहाँ पढ़ें : कोहनी और घुटनों को निखारने के 10 प्रभावशाली घरेलू उपाय 

6. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए मेथी का करें इस्तेमाल

pimple

मेथी आपके चेहरे को साफ रखने मे काफी लाभकारी होती है। यह हमारे चेहरे से दाग-धब्बे हटाकर उसे साफ करती है।

सामग्री- मेथी

इस्तेमाल कैसे करें-

1) मेथी के पत्ते या बीज लेकर उसको उबाल कर पेस्ट तैयार कर लें।
2) मुहासे वाले स्थान पर इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगा लें।
3) साफ और ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

7. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए एलोवेरा का करें इस्तेमाल

मुहांसो
pimple kaise hataye

इस तरीके के बारे मे तो हममे से बहुत से लोग पहले से ही जानते हैं। एलोविरा की पत्तियां मुंहासो पर बहुत ज्यादा फायदा करती हैं। एलोवेरा का प्रयोग ना सिर्फ हमारे मुहांसो को साफ करता है बल्कि यह आपके चेहरे मे निखार लाता है।

सामग्री- एलोवेरा

इस्तेमाल कैसे करें-

1) एलोवेरा के जैल या रस को अपने चेहरे पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें।
2) सुबह ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
3) आप इसे चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : घमौरियों से बचने के घरेलू उपाय

8. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए नींबू का करें इस्तेमाल

मुहांसो
pimple kaise hataye

इसके बारे मे तो आपने सुना ही होगा। नींबू आपके चेहरे के मुंहासो को साफ करने मे बहुत सहायक होता है।

सामग्री- एक नींबू

इस्तेमाल कैसे करें-

1) एक कटोरी मे नींबू को अच्छे से निचोड़ लें।
2) रुई से इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं। इस प्रक्रिया को रोज़ रात को सोने से पहले 4 से 6 दिन तक करें।
3) सुबह अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

9. संतरे और बेसन से पिंपल कैसे हटाएं

pimple
pimple kaise hataye

संतरे का छिलका मुंहासो को हटाने मे बहुत फायदा करता है। इसका बेसन के साथ इस्तेमाल करने से भी मुंहासो से छुटकारा पाया जा सकता है।

सामग्री- संतरा,बेसन

इस्तेमाल कैसे करें-

1) संतरे के छिलके को सुखा कर उसका पॉडर बना लिजिए।
2) अब इस पॉडर मे बेसन को मिला लिजिए और एक लेप बना लिजिए।
3) इस लेप को अपने चेहरे पर 20 से 30 मिनट तक लगाएं।

यहाँ पढ़ें : घर पर ही पाएं निखरता हुआ चेहरा

10. चेहरे से पिंपल हटाने के लिए अंडे का सफेद भाग का करें इस्तेमाल

pimple

अंडे का यह भाग भी मुंहासे हटाने के लिए बहुत फायदे मंद होता है। इसमे विटामिन और अमिनो एसिड होते हैं जिससे आपकी कोशिकाओं के पुन: निर्माण मे मदद मिलती है।

सामग्री- अंडे

इस्तेमाल कैसे करें-

1) तीन अंडो के सफेद भाग को अलग कर लें और तीन मिनट तक इसे फेंटे।
2) अपनी उँगलियों की मदद से इसे अपने मुंहासे पर लगाएं।
3) कुछ देर सूखने तक छोड़ दें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।
4) ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

मुहांसे निकलने के कारण

हार्मोन मे बदलाव- अधिकतर किशोरावस्था मे हार्मोन बदलते रहते हैं इस अवस्था मे तेल ग्रंथियों की गतिविधियां बदलती रहती हैं। जिसके कारण अधिक मुंहासे निकलते रहते हैं।

नींद की कमी- अगर किसी वजह से आपकी नींद पूरी नही होती तो इससे आपका तनाव भी बड़ता है। इससे आपकी पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। इससे आपके शरीर मे विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे आपके चेहरे पर मुंहासे निकल जाते हैं।

क्रीम लोशन का अत्याधिक उपयोग- अपने चेहरे पर अलग-अलग प्रकार के क्रीम और लोशन का स्तेमाल करने से भी आपके चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं।

पाचंन तंत्र का संतुलित ना होना- बहुत से लोगों को पाचंन तंत्र की परेशानी होती है जिसके कारण अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ मुंहासे के बनने का कारण बनते हैं। यह समस्या आपके सूखा, मसालेदार और तेल युक्त पदार्थ खाने के कारण हो सकती है।

मुंहासे से बचने के उपाय

1) आपको स्वस्थ, गर्म और पका हुआ खाना खाना चाहिए। शराब,चीज़ और कॉफी का सेवन कम करें और सामान्य तापमान का पानी पिएं।

2) अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल करें। हर्बल साबुन से ही अपने चेहरे को धोएं। ज्यादा कॉसमेटिक पदार्थो का उपयोग ना करें।

3) नियमित रूप से व्यामाम करने से आपके शरीर का तनाव कम होता है और आपके शरीर से पसीना भी निकलता है जिससे आपके शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। जिसके कारण मुंहासे नही निकलते और आप सुंदर दिखते हैं।

References
Acne Wikipedia
Acne Wikipedia in Hindi

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment