चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए 5 प्रभावशाली फेस पैक – 5 effective face pack

face pack सुंदर दिखना हर किसी को पसंद होता है। और हम इसके लिए क्या कुछ नही करते। पार्लर मे जाना, वहां अलग-अलग प्रकार से ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना, जिनमे पैसे भी बहुत खर्च हो जाते हैं। और केमिकल से बने प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा को कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। क्योंकि हर किसी की त्वचा अलग होती है इसलिए केमिकल का दुषप्रभाव भी पड़ सकता है।

पील ऑफ मास्क से चेहरे की कई प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सकता है। ये मास्क पिंपल, झुर्रियों, व दाग-धब्बे को मिटाने मे भी कार्य करता है। साथ ही साथ ये चेहरे को चमकदार भी बनाता है। हफ्ते मे दो बार पील ऑफ मास्क का प्रयोग करने से आपका चेहरा सुंदर और चमकदार रहता है। बाजार से खरीदे गए पील ऑफ मास्क केमिकल से बने होते हैं जिनसे हमारे चेहरे को नुकसान पहुँच सकता है। ऐसे मे आप घर पर रखी चीज़ों से पील ऑफ मास्क बना सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : कोहनी और घुटनों को निखारने के 10 प्रभावशाली घरेलू उपाय

1 Days Challenge – Skin Brightening at Home | Visible Spotless Glowing Skin After 1 Uses

यहाँ पढ़ें : मैनीक्योर पेडीक्योर करने की विधी तथा फायदे

घर पर बनाए पील ऑफ मास्क – face pack

आज हम आपको ऐसे ही घर में इस्तेमाल होने वाले सामान से पील ऑफ मास्क का प्रयोग करना बताएंगे। आप घर पर कई सामान से यह मास्क बना सकते हैं। व चेहरे को एक नया निखार दे सकते हैं। गर्मियों मे चेहरे का निखार रखना बहुत ज़रुरी होता है। घर पर मास्क बनाने मे आपको ज़्यादा मेहनत भी नही करनी पड़ती और यह आपकी त्वचा पर कोई बुरा प्रभाव भी नही डालता।

1. कैक्टस से बनाए फेस मास्क (face mask)

कैक्टस के पोधे के बारे मे तो आपने सुना ही होगा पर क्या आपने ये सुना है कि कैक्टस का पोधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाता है। इसे नागफनी के नाम से भी जाना जाता है। यह औषधिए गुणों से भरपूर है। इसमे उच्च मात्रा मे विटामिन और मिनरल होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

face pack
face pack

कैक्टस से फेस मास्क बनाने की विधि

सबसे पहले सावधानिपूर्वक कैक्टस की पत्तियां तोड़ लें। फिर चाकू की मदद से इसके कांटे निकाल लें। इसके बाद कैक्टस को बीच से काटकर चाकू या चम्मच की मदद से जैल बाहर निकालें। और एक कटोरी मे इस जैल मे एक चम्मच शहद और नींबू का रस भी मिला लें। लीजिए फेस पेक तैयार हो गया। face pack

इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ या गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। आप इस पेक का एक हफ्ते मे 2 से 3 बार प्रयोग कर सकते हैं।

कैक्टस के बहुत से फायदे होते हैं जैसे-

त्वचा पर चमक बनाए रखता है – धूप मे रहने से और हार्मोन के बदलाव से और कई कारणों से पिग्मेंटेशन की समस्या होती है ऐसे मे इसका पेक लगाने से यह समस्या दूर होती है और चेहरे पर चमक आती है।

त्वचा को ठंडा रखता हैकैक्टस जैल त्वचा को ठंडा रखता है। जिससे गर्मियों में रैशेज, जलन और पित्त की समस्या नही होती।

रूखी त्वचा में लाभयह सूखी त्वचा मे भी नमी लाता है। इसके अलावा यह मुहांसो को दूर करता है।

झुर्रियों से छुटकारा – झुर्रियां, डार्क सर्कल, और झाइंया दूर करने मे मदद करता है। यह आपकी त्वचा मे लचीलापन भी बनाए रखता है।

यहाँ पढ़ें : टैनिंग की समस्या दूर करने के 11 घरेलू उपाय

2. सेब से बनाए face pack (फेस पैक)

सेब मे मैलिक ऐसीड होता है जिससे बना फेशियल चेहरे के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। मैलिक ऐसीड सब्जियों व फलों मे पाया जाता है। यह चेहरे को चमकदार बनाता है इसके साथ ही झुर्रियों को भी कम करता है। यह चेहरे पर मेलेनिन के प्रभाव को कम करके चेहरे से पिग्मेंटेशन को भी कम करता है। सेब से पील मास्क आप घर पर ही बना सकते है।

face pack
face pack

सेब से फेस मास्क बनाने की विधि

इस मास्क को बनाने के लिए एक सेब, दो बड़े चम्मच कच्चा दूध, इसके अलावा एक चम्मच शहद की आवश्यकता होती है। face pack

सबसे पहले सेब को काट कर ग्राइंडर मे पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट मे दूध व शहद को मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

सेब के मास्क से आपके चेहरे पर चमक आती है और आपका चेहरा ग्लो करता है। यह आपके चेहरे के लिए पूर्ण रुप से लाभकारी होता है और इसका कोई दुषप्रभाव भी नही पड़ता आप इसका प्रयोग हफ्ते मे दो बार कर सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : कोहनी और घुटनों को निखारने के 10 प्रभावशाली घरेलू उपाय

3. पुदिने और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (face pack)

हम सब जानते हैं कि पुदिने का गर्मियों मे इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन पुदिना सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी लाभकारी होता है। इससे आपके चेहरे पर ताज़गी बनी रहती है और त्वचा चमकदार लगती है। मुलतानी मिट्टी का प्रयोग आपके चेहरे पर चमक लाता है और त्वचा को लचीला बनाता है।

face pack
face pack

पुदिने और मुल्तानी मिट्टी के पैक की विधि

पुदिने की कुछ ताज़ी पत्तियां ले कर उसे पीस लें। और उसमे छोटा आधा कप मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लेप बना लें। और इस लेप को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा  लें। और इसे 20 से 30 मिनट तक सूखने तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें।इससे आपकी त्वचा का अतिरिक्त तेल निकल जाता है और चेहरे पर ताज़गी रहती है। face pack

यहाँ पढ़ें : तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के 10 घरेलू उपाय

4. तरबूज़ और दही का फेस पैक (face pack)

गर्मियों मे तरबूज़ का सेवन करने से हमारे शरीर मे पानी की कमी नही होती है। इसके अलावा तरबूज़ से चेहरे की खूबसूरती भी बनी रहती है। गर्मियों मे दही खाना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है साथ ही साथ यह आपके चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल आप पेक बना कर, कर सकते हैं।

face pack
face pack

तरबूज़ और दही के पैक की विधि

इसके लिए तरबूज़ के कुछ टुकड़े लेकर उसे पीस लीजिए और उसमे एक कप दही मिलाकर उसका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से या अपनी उँगलियों से पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लीजिए। कम से कम 20 से 30 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद साफ पानी से इसे धो लें।

face pack तरबूज़ मे दही मिलाकर लगाने से आपके चेहरे पर नमी बनी रहती है क्योंकि तरबूज़ मे पानी की मात्रा ज्यादा होती है और दही भी आपके चेहरे पर मॉश्चराइज़र का काम करता है। इसे आप हफ्ते मे दो से तीन बार लगा सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के आसान उपाय

5. खीरे और शहद का फेस मास्क (face mask)

खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है हमे गर्मियों मे इसका सेवन अधिक करना चाहिए। खीरा आपकी सेहत के साथ ही आपके चेहरे के लिए भी लाभदायक होता है। और शहद भी आपके चेहरे के लिए बहुत लाभकारी होता है। इनका पैक बनाकर लगाने से आपके चेहरे पर चमक रहती है।

face pack
face pack

खीरे और शहद के पैक की विधि

एक साफ और ताज़ा खीरा लीजिए और इसे कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद इसमे एक चम्मच शहद को मिला दीजिए। इसके बाद इसके पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लीजिए। इसे अपने चेहरे पर 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ और ताज़े पानी से चेहरे को धो लीजिए। face pack

इसका प्रयोग हफ्ते मे दो से तीन बार करने से आपके चेहरे की रंगत खिल उठेगी। खीरा और शहद ये आपके चेहरे पर चमक बनाए रखते हैं इससे आपके चेहरे का लचीलापन भी बना रहता है और इसके निरंतर प्रयोग से आपका चेहरा कोमल हो जाता है जिससे आपकी त्वचा मुलायम होती जाती है।

Which face pack is best for glowing skin? – ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा फेस पैक बेस्ट है?

  • ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक और मास्क
  • वीएलसीसी क्लियर टैन फ्रूट फेस पैक। …
  • खादी नीम, तुलसी और पुदीना एंटी-फेस फेस मास्क। …
  • अरोमा मैजिक एंटी पिगमेंटेशन ग्लॉसी पैक। …
  • बायोटीक बायो फ्रूट व्हाइटनिंग एंड डेपिग्मेंटेशन एंड टैन रिमूवल फेस पैक। …
  • ओरिफ्लेम लव नेचर क्रीम मास्क वाइल्ड रोज

Which homemade face pack is best for skin whitening? – स्किन व्हाइटनिंग के लिए कौन सा होममेड फेस पैक बेस्ट है?

  • स्किन के लिए होममेड फेस ब्लीचिंग पैक। कुछ प्राकृतिक, होममेड स्किन ब्राइटनिंग पैक जिन्हें आप आज़मा सकती हैं।
  • चंदन का पेस्ट।
  • चावल का आटा और दूध का पेस्ट।
  • ऑरेंज जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी।
  • ओट्स और बादाम का तेल पैक।
  • टमाटर का रस मिक्स।
  • मैंगो और ग्राम आटा पेस्ट।
  • मिंट पैक।
  • दही और शहद।

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment