- एक्ने (पिंपल) निकलने के कारण
- मुहांसे निकलने के कारण
- चेहरे से एक्ने और कील मुहासे हटाने के लिए घरेलू उपाय
- 1. कील मुहांसो, एक्ने को हटाने के लिए नींबू का रस
- 2. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें
- 3. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए तुलसी के पत्ते
- 4. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए नीम
- 5. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए ऐलोवेरा जैल
- 6. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए नारियल तेल और कपूर
- 7. कील मुहांसो को हटाने के लिए दलिया
keel muhase and acne – चेहरे पर एक्ने और कील मुहांसो की समस्या एक आम बात है। जो लड़के और लड़की किसी को भी हो सकती है। यह युवावस्था मे ज्यादा होती है और हर किसी की चाहत होती है कि वो सुंदर दिखे लेकिन हार्मोन परिवर्तन के कारण इस अवस्था मे ही हमे कील मुहांसो जैसी समस्या अधिक होती है। और इनसे छुटकारा पाने के लिए, वही मेहंगे प्रोडक्ट खरीदना, पार्लर का खर्च आदि लेकिन फिर भी ये निश्चित नही होता की आपको इनसे राहत मिल जाए।
कई बार तो इनसे आपको और हानी होती है क्योंकि ये सभी प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते है। जिसके कारण आपको त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का युग इंटरनेंट का युग है अधिकांश युवा नेट सर्च करता है इसलिए आज हम आपको इस उम्र मे होने वाले एक्ने और कील मुहांसो से छुटकारा पाने के अचूक घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके उपयोग से आप घर पर ही आसानी से इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
एक्ने (पिंपल) निकलने के कारण

जब आपके चेहरे के रोमछिद्र मे तेल और डेड स्कीन भर जाती है तब आपको एक्ने की समस्या होती है। त्वचा का हर रोम छिद्र एक ग्रंथी से जुड़ा होता है जिसका नाम सिबासेयस है जिसे हम सीबम भी कहते हैं। जब ग्रंथी से निकलने वाला अतिरिक्त सीबम रोमछिद्र मे भर जाता है जिससे प्रोपी ओनी बैक्टिरियम एक्ने नाम का बैक्टिरिया बनता है जब शरीर के वाइट ब्लड सेल्स एक्ने पर आक्रमण करते हैं तब हमे पिंपल, जलन और खुजली होती है। एक्ने होने के अन्य कारण भी होते हैं जैसे-
- आनुवांशिकता के कारण एक्ने की परेशानी हो सकती है।
- डाइट एक महत्वपूर्ण स्रोत है अगर आप अच्छी डाइट नही लेते तो भी यह समस्या हो सकती है।
- टेंशन भी एक्ने का कारण हो सकता है।
- अगर किसी दवाई का इंफेक्शन हो जाए तो भी एक्ने समस्या हो सकती है।
- हार्मोन मे परिवर्तन होने के कारण भी एक्ने की समस्या हो सकती है।
मुहांसे निकलने के कारण

- त्वचा से आवश्यकता से अधिक तेल निकने के कारण चेहरे पर मुहांसे निकल आते हैं।
- अगर आपके बालों की जड़ो मे तेल या डेड स्कीन भर जाए तो भी मुहांसे निकल आते हैं।
- अगर आपके शरीर मे एंड्रोजन नामक हार्मोन बढ़ जाए तो भी मुहांसो की समस्या पैदा हो जाती है।
- दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण भी मुहांसो की समस्या पैदा हो सकती है।
यहाँ पढ़ें : मुहांसो से पाएं छुटकारा
चेहरे से एक्ने और कील मुहासे हटाने के लिए घरेलू उपाय
कील मुहांसो और एक्ने (पिंपल) से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय
1. कील मुहांसो, एक्ने को हटाने के लिए नींबू का रस
नींबू मे एंटीसैप्टिक गुण होते हैं और यह विटामिन सी से भरपूर होता है इसलिए यह कील मुहांसो (keel muhase) को जड़ से निकालने का काम करता है। इसके अलावा इसमे कसैले गुण के कारण यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल निकालने का भी काम करता है। इसलिए आप कील मुहांसो और एक्ने की समस्या के लिए भी नींबू का उपयोग कर सकते हैं।

विधि
रात को सोने से पहले नींबू का रस अपने चेहरे पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें उसके बाद सुबह ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा नियमित रुप से करने से आपको एक्ने और कील मुहांसो की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नींबू के रस मे गुलाब जल या शहद मिलाने से आपको और फायदा मिलता है।
2. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें
हल्दी मे एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह आपकी त्वचा की परेशानियों से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग कि जाने वाली सामग्री है जो आपको कील मुहांसो और एक्ने से बचाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर है जो आपके चेहरे की सूजन भी कम करती है।

विधि
हल्दी मे थोड़ा सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। और पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने तक छोड़ दें उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इसका उपयोग नियमित रुप से करें।
3. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते आपके चेहरे के एक्ने और कील मुहासे (keel muhase) हटाने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसके उपयोग से आपको बहुत जल्दी लाभ होता है।

विधि
इसके लिए तुलसी के कुछ ताजे पत्ते लेकर उसे पीस लें और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पिंपल पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसका लगातार उपयोग करने से आपको आराम मिल जाता है।
4. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए नीम
त्वचा से संबंधित कई परेशानी के लिए नीम का उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि इसमे एंटी सैप्टीक और एंटी बायोटिक गुण होते हैं। जो कील मुहासे, एक्ने (keel muhase and acne) और फोड़े फुंसी से राहत दिलाते हैं। अगर आपको शरीर पर खुजली की समस्या है तो भी नीम आपके लिए बहुत लाभकारी है।

विधि
इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्ते पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को मुहांसो पर लगा कर एक घंटे तक सुखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से शीध्र आपको राहत मिल जाएगी।
यहाँ पढ़ें : तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के 10 घरेलू उपाय
5. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए ऐलोवेरा जैल
ऐलोवेरा एक औषधिये गुणों से भरपूर पदार्थ है जो चेहरे से संबंधित हर प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाने का एक बहुत ही फायदेमंद स्रोत है। यह आपके चेहरे की हर प्रकार की समस्या के लिए उपयोग किया जाता है।

विधि
सबसे पहले ऐलोवेरा की ताजी पत्ती लेकर उसका जैल निकाल लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। ऐलोवेरा का नियमित उपयोग करने से आपको चेहरे से सबंधित सभी प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
ऐलोवेरा के एंटी फंगल गुण किसी भी प्रकार के संक्रमण को होने से रोकते हैं। और त्वचा पर इनके कारण आने वाली सूजन को भी कम करते हैं। और इसमे मौजूद कसैले गुण सीबम के उत्पादन और गंदगी को रोकते हैं। ऐलोवेरा सभी परेशानियों को दूर करता है। इसका आप नियमित रुप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. एक्ने और कील मुहांसो को हटाने के लिए नारियल तेल और कपूर
नारियल के तेल का उपयोग आपने बालों के लिए तो सुना होगा परंतु क्या आप जानते हैं कि नारियल का तेल चेहरे पर भी लगाया जाता है। आपके चेहरे के कील मुहासे keel muhase हटाने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

विधि
नारियल के तेल मे कपूर को अच्छे से मिला लें। फिर रात को सोने से पहले आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं ऐसा निरंतर करने से आपको अपने चेहरे के कील मुहासों और एक्ने और से छुकारा मिल जाता है।
7. कील मुहांसो को हटाने के लिए दलिया
दलिया सिर्फ नाश्ते मे खाने के लिए ही नही होता बल्कि यह आपके चेहरे से कील मुहांसो के दाग हटाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसके प्राकृतिक एंटाऑक्सिडेंट सूजन पेदा करने वाले साइटोकिंस, खुजली, मृत त्वचा और सूखेपन को बाहर निकालते हैं। यह आपके चेहरे पर मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टिरिया को कम करता है।

विधि
इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दलिये को पीस कर इसे दूध, शहद या नारियल पानी मे मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगा कर आधे घंटे तक लगा रहने दें फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके उपयोग से आपको एक्ने और और कील मुहांसो से संबंधित परेशानी से राहत मिलती है।