सफेद दाग धब्बों को हटाने के 11 घरेलू नुस्खे – Home Remedies for White Patches

Table Of Contents
show

भारत में तकरीबन 8.8% लोगों को सफेद दाग धब्बे की परेशानी है यानी लगभग 8 से 10 करोड लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं यह दरअसल एक प्रकार की बीमारी है इस बीमारी को विटिलिगों (ल्युकोडमो) भी कहा जाता है जब आपकी त्वचा में मेलेनोसाइट्स नामक तत्व मरने लगता है तब आपकी त्वचा पर सफेद दाग धब्बे बनने लगते हैं पोषक तत्व की कमी से भी सफेद दाग धब्बे होते हैं। आपकी त्वचा के जिस हिस्से पर सूरज की किरणें पड़ती है ज्यादातर उस हिस्सों पर सफेद दाग धब्बे पड़ जाते हैं।

यहाँ पढ़ें : उंगलियों की फटी त्वचा को ठीक करने के उपाय

सफेद दाग का रामबाण इलाज | स्वामी रामदेव, चेहरे पर सफेद दाग हटाने की क्रीम

यहाँ पढ़ें : चेहरे से पिंपल्स और कील मुहांसे हटाने के 7 घरेलू रामबाण उपाय

सफेद दाग धब्बों को ठीक करने के घरेलू उपाय – White Patches, क्या सफेद दाग ठीक हो सकता है?

नीचे दिए गए तरीकों से आपकी त्वचा पर बने दाग धब्बे साफ हो जाएंगे पर यह एका एक ठीक नहीं होंगे आपको धीरज रखना होगा और कुछ महीने इन उपचारों का उपयोग करना होगा तभी आपको इसका सही परिणाम मिलेगा। अगर आपको अधिक परेशानी है तो आप डॉक्टर से सलाह लें।

1. सफेद दाग हटाने के लिए तांबे का उपयोग करें

White Patches
White Patches

तांबा तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी है हम सब ने बचपन से सुना है कि तांबे के बर्तन का पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है पंरतु क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन का पानी पीने से हमे सफेद दाग-धब्बों से भी राहत मिल सकती है आप अपनी इस परेशानी से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल ज़रुर करके देंखे इसके लिए एक तांबे का बर्तन लें और उसमें पानी भर कर रात भर छोड़ दें।

सुबह उठकर वह पानी खाली पेट पिए अगर हो सके तो पूरे दिन भी वही तांबे के बर्तन का पानी पिए तांबे मे रात भर पानी भरा रहने से तांबे के जरूरी तत्व पानी में आ जाते हैं और अगर आप इस पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर मौजूद सफेद दाग धब्बे धीरे धीरे कम हो जाते हैं और आपके शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं

2. सफेद दाग हटाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग करें

White Patches
White Patches

नारियल तेल आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत गुणकारी होता है। यहां तक की यह आपके शरीर के सफेद दाग-धब्बो को भी कम करने मे मदद करता है अगर आप नारियल तेल से मसाज करते हैं तो यहआपकी त्वचा की कोशिकाओं को जरूरी तत्व प्रदान करता है जिसके कारण उनका पुनः तेजी से निर्माण होने लगता है यानी इसमें जीवन रोधी गुण पाए जाते हैं, जिससे आपके शरीर की कोशिकाएं बेहतर और मजबूत होती हैं रोज दिन में एक बार नारियल तेल की मसाज कराना आपके शरीर की कोशिकाओं और त्वचा के लिए फायदेमंद है और इसके लगातार इस्तेमाल से आपको इस समस्या से भी राहत मिलती है।

यहाँ पढ़ें : सांवली त्वचा मे निखार लाने के 9 घरेलू उपाय

3. सफेद दाग हटाने के लिए हल्दी का उपयोग करें

White Patches
White Patches

हल्दी हमारी त्वचा और शरीर के अंगों के लिए बहुत लाभदायक है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी बढ़ाती है इसका उपयोग करने से त्वचा पर नई कोशिकाएं जल्दी बनने लगती हैं यानी आपके चेहरे पर निखार आता है इसके साथ-साथ यह आपकी त्वचा संबंधी अन्य परेशानियों से भी निजात दिलाने मे मदद करती है।

सफेद दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर उसका लेप बनाएं और जहां भी सफेद दाग धब्बे हैं वहां इस लेप का उपयोग करें आपको जल्द ही अपनी त्वचा के सफेद दाग धब्बों में असर दिखेगा इसका इस्तेमाल तब तक करें जब तक आपके दाग-धब्बे ठीक नही हो जाते।

यहाँ पढ़ें : पैरों की उंगलियों मे फंगल इंफेक्शन के घरेलू उपाय

4. सफेद दाग हटाने के लिए नीम का उपयोग करें

White Patches
White Patches

नीम को एक औषधी की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है यह बहुत कड़वा होता है लेकिन इसके फायदे भी अनेक हैं हमारी त्वचा के लिए भी नीम बहुत उपयोगी है आपकी त्वचा पर जहां भी सफेद दाग धब्बे हैं उस स्थान पर नीम के तेल का उपयोग करें या फिर नीम के पत्तों को तोड़कर उसका जूस बनाएं और उपयोग करें इसके अलावा आप नीम के पत्तों का लेप बनाकर त्वचा पर दाग धब्बे वाले स्थान पर उपयोग कर सकते हैं। आप किसी भी तरीके से नीम के पत्तों का उपयोग करें आपकी त्वचा के दाग धब्बे पर धीरे-धीरे असर दिखेगा और यह ठीक हो जाएंगे।

5. सफेद दाग हटाने के लिए अदरक का उपयोग करें

White Patches
White Patches

अदरक हर घर मे आसानी से मिलने वाली सामग्री है और इसमें बहुत लाभदायक गुण होते हैं इसके तत्व आपकी त्वचा की कोशिकाओं के लिए गुणकारी होते है इसलिए आप दाग-धब्बों को ठीक करने के लिए भी अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं इसका प्रयोग करने के लिए अदरक का रस निकालकर उसे पानी में मिलाकर उसका सेवन करें या उसके रस को अपनी त्वचा पर दाग धब्बे वाली जगह पर लगाएं। आपको धीरे – धीरे असर दिखने लगेगा और इसका इस्तेमाल समस्या ठीक होने तक करें।

यहाँ पढ़ें : मैनीक्योर पेडीक्योर करने की विधी तथा फायदे

6. सफेद दाग हटाने के लिए एलोवेरा का उपयोग करें

White Patches
White Patches

एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है इसके उपयोग से आपके चेहरे या त्वचा की लगभग सभी समस्या खत्म हो जाती है एलोवेरा को काटकर उसके बीच का जेल निकाल कर उसे अपने सफेद दाग धब्बे वाले स्थान पर उपयोग करेंइससे दाग धब्बे में असर दिखेगा और आपके चेहरे पर भी निखार आ जाएगा।

7. सफेद दाग हटाने के लिए शहद का उपयोग करें

White Patches
White Patches

शहद का उपयोग अपनी त्वचा पर करने से आपकी त्वचा मुलायम और निखरी हुई हो जाती है। सफेद दाग धब्बे हटाने के लिए शहद में चंदन का पाउडर, हल्दी या फिर चावल को पीसकर उसका पाउडर शहद में मिलाएं और सफेद दाग धब्बे वाली त्वचा पर इसका उपयोग करें आपके चेहरे पर सफेद दाग धब्बे कम हो जाएंगे। पूर्ण रुप से राहत पाने के लिए तब तक प्रयोग करें जब तक यह ठीक नही हो जाते।

8. सेब के सिरके का उपयोग करें

White Patches
White Patches

सेब का सिरका हमारी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत लाभदायक है आप सेब का सिरका ले और उसे पानी में मिलाकर उसको अपनी त्वचा के सफेद दाग धब्बे वाले स्थान पर उपयोग करें इससे आपके सफेद दाग धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।

यहाँ पढ़ें : कोहनी और घुटनों को निखारने के 10 प्रभावशाली घरेलू उपाय

9.सफेद दाग हटाने के लिए लाल मिट्टी का उपयोग करें

White Patches
White Patches

लाल मिट्टी के तत्व हमारी त्वचा के लिए आवश्यक होते हैं इसका उपयोग करने के लिए अदरक का रस निकाल और उसे लाल मिट्टी में मिला कर आपके चेहरे पर जहां – जहां भी सफेद दाग धब्बे हैं वहां पर उसका उपयोग करें आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा।

10. सफेद दाग हटाने के लिए बथुए का उपयोग करें

White Patches
White Patches

बथुआ बहुत गुणकारी होता है सफेद दाग-धब्बों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसका रस निकाल कर पिए या अपनी त्वचा पर जहां सफेद दाग धब्बे है वहां पर उपयोग करें या फिर बथुए की सब्जी का सेवन करें। आपको अपने चेहरे पर काफी जल्दी असर दिखेगा।

11. सफेद दाग हटाने के लिए पत्तागोभी का उपयोग करें

White Patches
White Patches

पत्तागोभी बहुत फायदेमंद है आप पत्तागोभी का रस निकाल कर उसे पिए या उसे अपनी त्वचा पर जहां भी सफेद दाग धब्बे हैं वहां इसका उपयोग करें आप पत्तागोभी की सब्जी बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं आपके त्वचा पर असर आ जाएगा।

सफेद दाग में खाने पीने का ध्यान रखें

ऊपर दिए गए तरीकों से आपकी त्वचा की सफेद दाग धब्बे वाली समस्या से मुक्ति मिल जाएगी पर इसके लिए आपको धैर्य रखना पड़ेगा। और अगर आप अपने खाने पीने का भी ध्यान रखेंगे तो आपको सही परिणाम जल्दी से जल्दी मिलेगा।

सफेद दाग में क्या खा सकते हैं

  • अनाज में – पुराना चावल, गेहूं, जौ का सेवन कर सकते हैं।
  • दाल में – मूंग दाल, अरहर की दाल का सेवन कर सकते हैं।
  • सब्जियों में – टिंडा, परवल, लौकी, करेला, तोरी, हल्दी, नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • अन्य – आप अनार, शहद, सौंफ, काला नमक, लहसुन, जीरा का सेवन कर सकते हैं।
  • सफेद दाग की बीमारी से परेशान लोगों को करेले का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

सफेद दाग में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?, क्या खाने से सफेद दाग होता है?

  • अनाज में – नया धान, मैदा
  • दाल में – देसी चना, काबुली चना का सेवन ना करें
  • सब्जियों में – आलू, मटर का सेवन ना करें

सफेद दाग में दूध पीना चाहिए कि नहीं

अन्य – दूध, दही, गुड़, ठंडा भोजन, दूषित पानी, ठंडा पानी, सूखा भोजन और ऐसा भोजन जिससे गैस उत्पन्न हो उसका सेवन ना करें। तेलीय या  मसालेदार भोजन, अचार अधिक नमक, मैदा से बने खाने की चीजें और जंक फूड का सेवन ना करें।

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

1 thought on “सफेद दाग धब्बों को हटाने के 11 घरेलू नुस्खे – Home Remedies for White Patches”

Leave a Comment