Home remedies to avoid Heat rash- घमौरियों से बचने के घरेलू उपाय

Table Of Contents
show

हम सब जानते हैं, जैसे ही गर्मिया शुरु होती हैं। गर्मी मे पसीना और उमस बढ़ने से हमारे शरीर पर छोटी-छोटी घमौरियां निकलना शुरु हो जाती हैं। यह गर्दन, पीठ, पेट, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर निकल सकती हैं।  इससे त्वचा पर खुजली और जलन होती है। मगर इससे आपको घबराने की ज़रुरत नही है। क्योंकि आप आसानी से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

तो आज इस लेख में हम आपको (Home remedies ghamoriyon ke liye) घमौरियों से बचने के कुछ आसान नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

चुभती घमौरियों से 5 मिनट में छुटकारा | घमौरी का घरेलू उपचार | घर का वैद्य

यहाँ पढ़ें : home remedy for sawli skin

Gharmoriyon se bachne ke liye home remedy- घमौरियों से बचने के लिए इनका प्रयोग करें

गर्मियों मे इस चुभती-जलती घमौरियों की समस्या बहुत ही आम होती है। गर्मियों में होने वाली इन घमौरियों को हीट रैशेज भी कहा जाता है। मई से जुलाई तक होने वाली चिलचिलाती धूप और पसीने में घमौरियां ज्यादा होती हैं।

शरीर पर छोटे-छोटे दानों के रूप में घमौरियां होती हैं, जिसमें खुजली, जलन और चुभन काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, ताकि इस गर्मी में आपको घमौरियों से राहत मिल सके।

1. Use coconut oil- नारियल का तेल करें इस्तेमाल

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– नारियल तेल और कपूर

नारियल के तेल मे थोड़ा सा कपूर डालकर उसे अच्छे से मिला लें। फिर उसे अपने शरीर पर घमौरियों वाली त्वचा पर लगाएं। इसे तब तक लगाएं जब तक घमौरियां ठीक नही हो जाती। नारियल का तेल इसके लिए बहुत असरदार है और यह इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है।

यहाँ पढ़ें : त्वचा की एलर्जी का घरेलू उपाय

2. Baking soda is useful for prickly heaters- घमौरियों के लिए बेकिंग सोड़ा है उपयोगी

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– बेकिंग सोड़ा, रुई और एक कप ठंडा पानी

घमौरियों से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोड़ा भी फायदेमंद होता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए एक कप ठंडे पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाएं। इसके बाद थोड़ी सी रुई लें। और इसकी मदद से बेकिंग सोड़े के पानी को घमौरियों वाले हिस्से पर लगाएं। घमौरियों से निजात पाने के लिए एक दिन में कम से कम 3 से 4 बार इसका प्रयोग करें।

3. Apply sandalwood pods to the heat- घमौरियों पर चंदन का पॉडर लगाएं

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– चंदन पॉडर और गुलाबजल या पानी

चंदन बहुत गुणकारी होता है। यह ठंडक प्रदान करता है, इससे आपकी घमौरियां बहुत जल्दी ठीक हो जाती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में दो या तीन चम्मच चन्दन के पाउडर की डालें, उसके बाद इसमे इतना पानी मिलाएं की एक पतला लेप तैयार हो जाए।

अब इसे शरीर के उन सभी हिस्सों में लगाएं जहां घमौरियां हैं। लेप को बीस से तीस मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद इसे साफ़ पानी से धो दें। चन्दन की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह बहुत जल्दी घमौरियों की समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है।

यहाँ पढ़ें : Chehre ke anchahe baal hatane ke asan 7 upay

4. Benefits of aloe vera gels over prickly heat- घमौरियों पर ऐलोवेरा जैल के फायदे

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– ऐलोवेरा के पत्ते

ऐलोवेरा के ताजे पत्ते तोड़ लें फिर उसमे से जैल निकाल लें। और एक दिन मे कम से कम दो बार ज़रुर लगाएं। इसे लगाने के बाद 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। ऐलोवेरा लगाने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है और घमौरियां भी ठीक हो जाती है।

5. Use multani mitti on prickly heat- घमौरियों पर मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

एक कटोरी मे तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और फिर उसमे गुलाबजल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को उन हिस्सो पर लगाएं जहां घमौरियां हो रही हैं। इसे सूखने तक छोड़ दें उसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलता है ऐसा आप एक दिन मे एक बार कर सकते हैं।

6. Use ice cube – चुभती जलती घमौरियों पर बर्फ का करें इस्तेमाल

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– बर्फ के कुछ टुकड़े

बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े लें फिर उनसे घमौरियों पर मसाज करें ऐसा आप एक दिन मे दो से तीन बार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको घमौरियों से बहुत जल्दी निजात मिल जाती है। बर्फ का उपयोग लगभग 15 से 20 मिनट तक करें।

यहाँ पढ़ें : आँखो के नीचे काला पन और झुर्रियां

7. Use Neem to get rid of prickly heat –  घमौरी पर नीम का इस्तेमाल

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– नीम की ताज़ी पत्तियां लें

नीम जितना कड़वा होता है इसके फायदे उतने ही अच्छे होते हैं। यह घमौरियों पर बहुत जल्दी असर करता है। इसके लिए नीम के पत्ते लें और फिर उसे पीस कर एक लेप तैयार कर लें और इसे घमौरी वाली त्वचा पर लगाएं। इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलता है।

इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है जिससे आपकी घमौरियां ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा आप नीम के पत्तों को पानी मे उबाल कर उसे ठंडा होने पर उससे नहा भी सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको घमौरियों की समस्या से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

8. Use raw mangoes on prickly heat- घमौरियों पर कच्चे आम का करें इस्तेमाल

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– कच्चा आम

कच्चा आम हमारी घमौरियों को खत्म कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप इसे गैस पर भून लें। इसके बाद इसका छिल्का हटाकर इसका गूदा निकाल लें। और उसे मेश कर लें फिर अपनी घमौरियों पर लगाएं। फिर 20 से 30 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे आपको घमौरियों से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

9. Use mustard oil- सरसों के तेल का करें इस्तेमाल

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– सरसों का तेल और पानी

सबसे पहले एक कटोरी मे 2 चम्मच सरसों का तेल लें और इसमे 2 चम्मच पानी मिला लें। फिर इसे अच्छे से घमौरियों पर लगाएं। इसे रात मे लगाएं और रात भर लगा रहने दें। ऐसा करने से आपको घमौरियों से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

10. Orange peel is useful on prickly heat- घमौरियों पर संतरे का छिल्का है उपयोगी

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– एक संतरा लें और गुलाबजल

संतरे खाने मे बहुत अच्छे लगते हैं और इसके अलावा भी इसके बहुत से फायदे हैं आप अपनी घमौरियों को ठीक करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए संतरे के छिल्के को धूप मे सुखा लें। उसके बाद इसे पीसकर पॉडर बना लें।

फिर इस पॉडर मे थोडा सा गुलाब जल मिला लें और एक पतला सा लेप तैयार कर लें। फिर इसे घमौरियों पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको घमौरियों से निजात पाने मे मदद मिलेगी।

यहाँ पढ़ें : झाइयों को दूर करेंगे ये आसान उपाय

11. Apply desi ghee on the prickly- घमौरियों पर लगाएं देसी घी

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– देसी घी

घमौरियों पर लगाने के लिए गाय का शुद्ध देसी घी लें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे उस जगह पर लगाएं जहां आपको घमौरियों की समस्या है। ऐसा करने से आपको इस समस्या से राहत मिलती है क्योंकि देसी घी आपकी त्वचा को ठंडक देता है।

12. Use Pineapple- अनानास का इस्तेमाल करें

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री– अनानास

घमौरियों पर अनानास का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले अनानास को छील कर उसकी दो पतली-पतली स्लाइज़ काट लें और फिर अच्छे से पीस लें और इसे घमौरियों वाली त्वचा पर लगाएं। लगभग इसे 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद साफ़ पानी से इसे साफ़ कर लें इस तरीके का इस्तेमाल करने से भी घमौरियों से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

13. Benefits of Watermelon over Heat rash- घमौरियों पर तरबूज के फायदे

Home remedies ghamoriyon ke liye

सामग्री- तरबूज

गर्मियों मे तरबूज खाना सभी को पसंद होता है और यह आपके शरीर मे पानी की कमी नही होने देता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी ठंडक के कारण आप इसे घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तरबूज के गूदों को घमौरियों पर लगाएं।

इसे करीब 20 से 30  मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर ठंडे पानी से नहा लें। इसका रोज़ एक बार प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में घमौरियों की समस्या दूर हो जाएगी।

यहाँ पढ़ें : घर पर ही पाएं निखरता हुआ चेहरा

Ways to avoid prickly heat- घमौरियों से बचने के उपाय

  • कोशिश करें कि तंग कपड़े ना पहने। खुले हवादार कपड़े पहने।
  • नहाने के पानी मे एंटीसेप्टीक लिक्विड डालकर नहाएं।
  • बारिश और गर्मी के मौसम मे सूती कपड़ों का चयन करें।
  • अधिक से अधिक पानी पिएं ताकी शरीर मे नमी बनी रहे।
  • तेज धूप मे ज्यादा देर ना रहें।
  • शरीर पर नारियल तेल मे कपूर मिलाकर लगाएं इससे आपको ठंडक मिलती रहेगी।
  • तेज मसाले वाले भोजन का सेवन ना करें। इससे खुजली बढ़ती है।

Reference
Ghamoriyan Wikipedia
Heat Rash

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment