बालों की देखभाल के लिए 12 लाभकारी देसी घी के फायदे – balo ke liye desi ghee ke fayde

आपने अपनी दादी नानी से घी के फायदे तो ज़रुर सुने होंगे। बड़े हमेशा कहते हैं, घी खाया करो। घी हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। और वह छोटे बच्चों की भी घी से ही मालिश किया करती थी। आप जब भी उनसे सुंदरता के बारे मे पूछेंगी चाहे वो चेहरे की सुंदरता हो या बालों की तो वो आपको घरेलू उपाय ही बताएंगी न की केमिकल प्रोडक्ट।

घरेलू उपचार मे घी का बहुत महत्व होता है और बालों मे तो घी के बहुत फायदे होतें हैं। हालाँकि ऐसा कहा जाता है कि घी खाने से मोटापा आता है लेकिन अगल आप गाय के घी की बात करें तो ऐसा नही होता क्योंकि गाय के घी मे अनमोल फायदे होते हैं, आयर्वेद मे इसका उल्लेख अच्छे से किया गया है।

देसी घी के फायदे – balo ke liye desi ghee ke fayde

आज इस लेख मे हम आपको बालों के लिए घी के फायदे बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बाल काले और घने हो जाते हैं।

1. रक्त चाप मे वृधि होती होती है

desi ghee ke fayde

अगर आप देसी घी की मालिश अपने सर मे करती हैं तो इससे आपका रक्त संचार बढ़ता है। जिससे आपके बालों का विकास होता है। घी की मालिश करने से पहले इसे हल्का सा गर्म कर लें इससे आपको अधिक फायदा मिलता है। रात मे सोने से पहले इसकी मसाज करें और रात भर लगा रहने दें ताकी बालों को अच्छे से पोषण मिल सके।

यहाँ पढ़ें: बालों मेें रूसी की समस्या से कैसे बचें

2. सूखे और घुंघराले बालों के लिए घी

desi ghee ke fayde

अगर आपके बाल सूखे और घुंघराले हैं और अगर आप इनसे परेशान रहती हैं तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है। क्योंकि आप घी की मसाज करके अपने बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। वैसे तो आप किसी भी देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसमे गाय का घी सर्वोत्म होता है। एक सप्ताह मे दो से तीन बार तक अपने बालों की घी से मसाज करें।

3. दो मुंहे बालों के लिए घी

desi ghee ke fayde

दो मुंहे बालों की समस्या एक आम बात है, लेकिन इसकी वजह से हमारे बालों की ग्रोथ रुक जाती है। और हमारे चाहने पर भी लंबे बाल नही हो पाते। वैसे तो बाजार मे इसके लिए बहुत से प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन वह इतने कारगर नही होते और कई बार तो गलत परिणाम भी देते हैं।

इसलिए बेहतर है कि आप इससे छुटकारा पाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें इससे आपके दो मुंहे बालों की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। इसके लिए जब भी आपको सर धोना हो उससे पहली रात अपने सर मे देसी घी की मसाज करें और अगले दिन, शैंपू कर लें।

4. चमकदार और मजबूत बालों के लिए घी

desi ghee ke fayde

घी से बालों मे मसाज करने के बहुत से फायदे होते हैं इससे न सिर्फ आपके दो मुहें बालों की समस्या ठीक होती है बल्कि आपके बाल चमकदार और मजबूत हो जाते हैं। दिखने मे भी घने लगते हैं। और काले और मजबूत भी हो जाते हैं।

5. खुजली की समस्या के लिए घी

desi ghee ke fayde

अगर आपके सर मे भी खुजली की समस्या है, तो आप गाय का शुध देसी घी लगाएं इसके लिए सर मे अच्छे से देसी घी से मसाज करें और रात भर लगा रहने दें। उसके बाद अगले दिन शैंपू से बाल धो लें। घी का नियमित रुप से इस्तेमाल करने से आपके सर की खुजली खत्म हो जाती है।

6. घी से बनाए प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र

desi ghee ke fayde

यह एक प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र है जिसे आप घर पर बना सकते हैं यह सबसे अच्छा और प्रभावशाली तरीका है। इसका उपयोग करने के लिए-

सबसे पहले एक कटोरी मे गाय का पिघला हुआ घी लें। उसमे दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। और एक चम्मच शहद भी मिलाएं अगर इसमे थोड़ी खुशबू लाना चाहते हैं तो कुछ बूंद एसेंशन ऑयल की मिला लें। इन सब को अच्छे से मिला लें और एक कटोरी मे भर कर रख लें, और इसका उपयोग हफ्ते मे दो से तीन बार करें।

7. जुओं के लिए कपूर और घी

desi ghee ke fayde

अगर आपके सर मे जुएं हो गई हैं तो भी आप घी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी मे थोड़ा सा देसी घी गर्म कर लें और उसमे कपूर डालकर अच्छे से मिला लें जब कपूर घी मे अच्छे से मिल जाए तो इससे स्कैल्प मे अच्छे से मसाज करें और बालों मे भी लगाएं, उसके बाद इसे रात भर लगा रहने दें। और अगले दिन बालों को शैंपू से धो लें। इसके दो से तीन बार उपयोग करने मे आपके सर की सारी जुएं नष्ट हो जाएंगी।

8. उम्र से पहले सफेद बाल होने से रोकने के लिए घी

desi ghee ke fayde

आज की प्रदूषण भरी लाइफ मे भाग- दौड़ धूल मिट्टी के कारण हमारे बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा अगर कोई बीमारी हो तोकई बार उसके कारण भी आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं। लेकिन अब इसके लिए आपको परेशान होने की ज़रुरत नही है। अगर आप अपने बालों की गाय के घी से मसाज करते हैं तो इससे आपके सर पर सफेद बाल उगना बंद हो जाएगे।

यहाँ पढ़ें: सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

9. रुखे और बेजान बालों के लिए घी के फायदे

desi ghee ke fayde

अगर आप भी अपने रुखे और बेजान बालों से परेशान हैं और कोई प्रोडक्ट भी असर नही कर रहा तो भी आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है। क्योंकि इसका इलाज आप केवल देसी घी से कर सकते हैं। अपने बालों मे नियमित रुप से देसी घी की मसाज करने से आपके रुखे और बेजान बालों की समस्या ठीक हो जाती है।

10. घी नमी को बनाए रखता है

desi ghee ke fayde

घी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित उपयोग से आपके बालों की नमी बनी रहती है। और उनको पोषण मिलता है। जिससे आपके बाल रुखे बेजान नही होते और वो चमकदार और मुलायम भी हो जाते हैं।

11. उलझे बालों के लिए घी

desi ghee ke fayde

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा उलझते हैं तो आप देसी घी का इस्तेमाल करें। क्योंकि इसके नियमित उपयोग से आपके बालों की नमी बनी रहेगी और उनको भरपूर पोषण भी मिलेगा जिससे आपके उलझते बाल आसानी से सुलझ जाएंगी।

12. झड़ते बालों के लिए घी के फायदे

desi ghee ke fayde

आज के समय मे बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। और यह किसी भी मौसम मे हो सकती है। बहुत से लोग इसके लिए बाजार मे मिलने वाले मेहंगे- मेंहगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनका भी कोई अधिक लाभ नही होता और वो पूर्ण रुप से सुरक्षित भी नही होते।

क्योंकि वो सभी केमिकल से बने होते हैं। इससे बेहतर तरीका है कि आप अपने बालों मे देसी घी की मसाज करें। इससे आपके बालों से संबंधित बहुत सी परेशानी खत्म हो जाती है।

यहाँ पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपाय

बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोष्टिक आहार खाएं

पोष्टिक आहार खाना हमारी सेहत के लिए जितना ज़रुरी है उतना ही ज़रुरी हमारे बालों के लिए भी है। बालों से संबंधित परेशानी जैसे- खुजली, डैंड्रफ, रुखे बेजान बाल, झड़ते बाल आदि इन सभी परेशानियों मे आप देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ- साथ यह भी आवश्यक हो जाता है। कि आप संतुलित आहार लें ताकि बालों को ज़रुरी पोषण मिलता रहे।

अपने भोजन मे विटामिन ए, बी, सी, ई, के और मिनर्ल्स, आयरन को शामील करें। ये सभी आपके बालों और आपकी सेहत को बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। अपने आहार मे हरी सब्जियां दूध, दही, सलाद और फल को भी शामील करें।

आपको निरंतर कम से कम दिन मे एक ग्लास जूस का भी सेवन करना चाहिए। इन सब का निरंतर उपयोग करने से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आपके बालों की समस्या भी दूर होजाएगी। और आपको घने, मुलायम और काले बाल भी मिलेंगे।

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment