- बालों को बढ़ाने के लिए खाएं ये भोजन – balo ke liye aahar
- 1. बालों के लिए खाएं जामुन
- 2. बालों के लिए पालक का करें सेवन
- 3. बालों के लिए शकरकंद
- 4. बालों के लिए करें नट्स का सेवन
- 5. बालों के लिए एवोकेडो खाएं
- 6. बालों के लिए खाएं साबुत अनाज
- 7. बालों के लिए सोयाबीन के फायदे
- 8. बालों के विकास के लिए दालों का सेवन करें
- 9. बालों के विकास के लिए खाएं गाजर
- 10. बालों के लिए टमाटर खाएं
- 11. बालों के लिए करें लहसून का उपयोग
- 12. बालों के लिए बीन्स का सेवन करें
- 13. बालों की देखभाल के लिए आहार मे शामील करें अंगूर
- 14. बालों के लिए खाएं सूरजमुखी के बीज
- 15. बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए खट्टे फलो का सेवन करें
हर किसी कासपना होता है, कि उसके बाल काले, लंबे और घने हो। लेकिन फिर भी बालों के झड़ने, टूटने और रुखे बालों जैसी समस्या लगी ही रहती है। जिनकी वजह से आपके बालों का बढ़ना भी रुक जाता है। इसका मुख्य कारण होता है, पोषण की कमी।
लंबे और सुंदर बाल आपके आहार, उम्र, स्वास्थ्य और आनुवांशिकता पर भी निर्भर करते हैं।आपके बाल कितने बढ़ते हैं यह इनकी देखभाल और खान पान पर भी निर्भर करता है। अगर आपके बाल खान पान को लेकर नही बढ़ पा रहे तो आप इसे संतुलित आहार लेकर बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दैनिक भोजन मे बदलाव करना होगा।
बालों को बढ़ाने के लिए खाएं ये भोजन – balo ke liye aahar
अपनी दिनचर्या मे संतुलित आहार वाला भोजन शामील करें। इससे आपके बालों को पोषण मिलता है और बालों के विकास मे मदद मिलती है।
1. बालों के लिए खाएं जामुन

अभी तक आप जामुन टेस्ट के लिए खाते होगें पर क्या आप जानते हैं कि जामुन खाने से आपके बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। इसमे एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो बालों के रोम को हानी से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर और पर्यावरण मे स्वाभाविक रुप से उपलब्ध होते हैं। विटामिन सी शरीर मे कोलेजन का उत्पादन करता है जिससे बालों को मजबूती मिलती है।
2. बालों के लिए पालक का करें सेवन

हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए बहुत ज़रुरी होती हैं। इनमे से एक है पालक। पालक आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमे फॉयलेट, विटामिन और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जिनके पोषण से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
विटामिन ए त्वचा की ग्रंथियो को सीबम बनाने के लिए और आयरन आपके मेटाबोलिज़म बढ़ाने के साथ लाल रक्त कणिकाओं को शरीर मे ऑक्सीजन पहुँचाने मे मदद करता है।
यहाँ पढ़ें: बालों के लिए देसी घी के फायदे
3. बालों के लिए शकरकंद

अगर आप भी अपने बालों को स्वस्थ और लंबा करना चाहते हैं तो शकरकंद बहुत बेहतर है। इसमे बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर के माध्यम से विटामिन “ए” मे बदल जाता है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों मे तेजी से वृधि होती है।
4. बालों के लिए करें नट्स का सेवन

नट्स का सेवन करने से हमे शारीरिक स्वास्थ्य तो मिलता ही है इसके साथ- साथ आपके बालों का झड़ना और टूटना भी बंद हो जाता है। इसमे विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों के विकास मे बढ़ावा देते हैं। इसमे ओमेगा 3 फेटी एसिड होता है जो बालों को पोषण देने के साथ उनके बढ़ने मे भी मदद करता है।
ओमेगा 3 फेटी एसिड सबसे ज्यादा बादाम और अखरोट मे पाया जाता है। इसलिए बालों के पोषण के लिए इसे अपने आहार मे शामील करें।
5. बालों के लिए एवोकेडो खाएं

क्या आप जानते हैं की एवोकेडो आपके बालों के लिए कितना उपयोगी है। एवोकेडो विटामिन ई का एक बहुत अच्छा स्रोत है जो आपके बालों के विकास मे सहायक होता है। इसके साथ- साथ यह एंटाऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने मे मदद करता है। इसलिए इसके नियमित उपयोग से आपके बालों के विकास मे तेजी आती है।
6. बालों के लिए खाएं साबुत अनाज

साबुत अनाज मे बायोटिन की अधिक मात्रा होने के साथ- साथ जिंक आयरन और विटामिन बी भी पाया जाता है। बायोटिन सेल्स को फैलाने का काम करता है और अमीनो एसिड का भी उत्पादन करता है। जो आपके बालों के विकास मे फायदेमंद होता है। इसलिए अपने बालों की देखभाल के लिए रोज़ाना अपने भोजन मे साबुत अनाज को शामील करें।
यहाँ पढ़ें: बालों को जल्दी लम्बा करने के तरीके
7. बालों के लिए सोयाबीन के फायदे

सोयाबीन मे कई ऐसे योगिक मौजूद होते हैं जो आपके बालों के विकास मे बढ़ावा देते हैं। आप इसका उपयोग करने के लिए सब्जी के अलावा इसे अन्य चीज़ो मे डालकर भी खा सकते हैं। इसका आहारा मे सेवन करने से न केवल आपके बाल काले और घने होते हैं बल्कि तेजी से बढ़ते भी हैं।
8. बालों के विकास के लिए दालों का सेवन करें

दाले विटामिन, जिंक, आयरन आदि की अच्छी स्रोत होती हैं। इसलिए इनका नियमित रुप से सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। यह बालों मे रुखापन कम करके बालों की ग्रोथ बड़ाने मे मदद करती हैं। इसलिए दिन मे एक समय दाल का सेवन ज़रुर करें। इससे आपके बालों के विकसित होने मे काफी मदद मिलती है।
9. बालों के विकास के लिए खाएं गाजर

गाजर भी आपके बालों के विकास मे मदद करती है। यह विटामिन ए के साथ- साथ बी7 और बायोटिन का भी अच्छा स्रोत है। जो बालों के लिए एक दवाई की तरह काम करते हैं। बालों का पुन: विकास करने के लिए बायोटिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है। गाजर का सेवन जूस के रुप मे भी किया जा सकता है।
10. बालों के लिए टमाटर खाएं

टमाटर एक एंटीऑक्सीडेंट का समृध स्रोत होता है। यह स्कैल्प से अशुद्धियों और विषाक्त पदार्थो को निकालने मे मदद करता है। इसलिए आप टमाटर को अपने आहार मे ज़रुर शामील करें। इसके लिए आप सीधे टमाटर का सेवन करें या फिर इसका सूप या जूस के रुप मे भी उपयोग कर सकते हैं। इसके नियमित उपयोग से आपको बहुत जल्दी अपने बालों मे असर दिखाई देगा।
11. बालों के लिए करें लहसून का उपयोग

लहसून खाने के स्वाद को बढ़ा देता है लेकिन इसकी गंद कुछ लोगों को पसंद नही होती। लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी गंद के बाद भी लहसून आपके बालों के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। अगर आप लहसून का नियमित रुप से सेवन करते हैं तो इससे आपके बाल बहुत तेजी से बढ़ते हैं।
लहसून मे ज्यादा मात्रा मे सल्फर इंग्रीडीयंस होते हैं। और कैलोरी बहुत कम मात्रा मे होती है। जो बालों के पुन: विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहे तो इसे सब्जी मे डालकर या फिर चटनी बना कर भी खा सकते हैं।
12. बालों के लिए बीन्स का सेवन करें

बीन्स मे प्रोटीनी की अधिक मात्रा होती है। और प्रोटीन बालो के पोषण के लिए बहुत ज़रुरी है। बीन्स मे बायोटिन, आयरन और फोलेट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। जो बालों के टूटने, झड़ने जैसी समस्या से निजात पाने मे मदद करते हैं।
13. बालों की देखभाल के लिए आहार मे शामील करें अंगूर

अंगूर खाना शायद सबको ही पसंद होता है और अगर आपको ये पता चल जाए की अंगूर खाने से आपके बालों को भी लाभ होता है तो इसे खाने का मज़ा दुगना हो जाएगा। दअरसल अंगूर मे एंटाऑक्सीडेंट गुणों के साथ- साथ पोलिफिनोलिक गुण भी होते हैं जो सेलुलर क्षति को कम करने मे मदद करते हैं। रोज़ाना एक कटोरी अंगूर का सेवन करने से उत्तको के सूजन से राहत मिलती है।
यहाँ पढ़ें: उलझे बालों की देखभाल
14. बालों के लिए खाएं सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज आपके बालों के विकास के साथ उन्हे मजबूती भी प्रदान करते हैं। इनमे विटामिन ई की प्रचूर मात्रा होती है जो स्कैप्प के रक्त परिसंचार को बढ़ाती है। इसलिए आप बालों का विकास करना चाहते हैं तो सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते है।
15. बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए खट्टे फलो का सेवन करें

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। खट्टे फलों मे विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो कोलेजन का उत्पान करती है जिससे बाल मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं। केवल एक नींबू के सेवन से आप विटामन सी की पूर्ती कर सकते हैं इसके लिए किसी भी रुप मे आप इसका सेवन कर सकते हैं चाहे सलाद मे डालकर या नींबू की शिकंजी भी पी सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे और धने हो जाते है।