Home remedies for hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

बालों का झड़ना आज के समय में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, लड़का हो या लड़की बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। लेकिन खासतौर पर महिलाओं के लिए यह एक चिंता का विषय है। ऐसे मे लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। जिससे कई बार उन्हे अनेक प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

विशेषज्ञों के अनुसार बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमे आनुवांशिकता, आहार मे कमी, और बालों का कमज़ोर होना जैसे कारण प्रमुख हैं। हाँलाकि बालों के झड़ने की समस्या अलग-अलग लोगों के बालों पर भी निर्भर करती है।

अधिकतर लोग बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए कई प्रकार के इलाज और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिसका असर एक समय के बाद खत्म हो जाता है और इसमे पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं। इसलिए सुरक्षित और प्राकृतिक घरेलू उपचारो का प्रयोग करके बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है। आज इस लेख मे हम आपको बालों के झड़ने के कारण और उनके घरेलू उपायों के बारे मे बताएंगे।

Causes of hair loss- बालों के झड़ने के कारण

बालों के झड़ने की समस्या का कारण एक व्यक्ति मे दूसरे व्यक्ति से अलग हो सकता है। कोई गंभीर चिकित्सा स्थिति, पोषण की कमी, आनुवांशिकता इसके कारण हो सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बता रहे हैं जो आपके बालों के झड़ने का कारण हो सकते हैं।

आनुवांशिकता- अगर आपके माता-पिता मे से किसी को भी बाल झड़ने की समस्या है तो यह परेशानी आप मे भी आ सकती है। आनुवांशिकता मे पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे गुण आ जाते हैं।

गर्म पानी से बालों को धोना- गर्म पानी से सर धोने से आपके बालों की जड़े कमज़ोर हो जाती हैं। और आपके बाल अपने आप टूटने लगते हैं जिससे आपके बाल अधिक मात्रा मे झड़ने लगते हैं। गर्म पानी से नहाने से आपके शरीर पर भी रुखापन आता है।

यहाँ पढ़ें : दो मुहें बालो की रोकथाम के घरेलू उपाय

हार्मोन का बदलना- जब शरीर मे हार्मोन बदलते हैं तो वह बालों की जड़ों को संवेदनशील बनाते हैं और उनको कमज़ोर कर देते हैं और अतिरिक्त बाल झड़ने का कारण बनते हैं।

गर्भावस्था के कारण- अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और बाद में थकान और हार्मोन असंतुलन का अनुभव होता है इससे आपके बालों के रोम संवेदनशील हो जाते हैं और बाल झड़ने का कारण बनते हैं।

शारीरिक और मानसिक तनाव- कई बार लगातार बीमार रहने के कारण या ज्यादा वज़न घटाने से और कई बार अधिक शारीरिक श्रम करने से डिहाइड्रेशन हो जाता है जो आपके बाल झड़ने का कारण बन सकता है। कई बार हम किसी बात को लेकर ज़्यादा सोच मे आ जाते हैं जिससे हमारा मानसिक तनाव बढ़ने लगता है और बाल झड़ने का कारण भी बन जाता है।

Ways to prevent hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के उपाय

बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आप नीचे दिए गए घरेलू उपचारों का उपयोग कर सकते हैं।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल, अरंडी, जैतून या बादाम का तेल लगाएं-

बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल का अरंडी, जैतून या बादाम का तेल एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। यह आपके बालों को भरपूर मात्रा मे पोषण देता है और बालों को टूटने और झड़ने से बचाता है।

Home remedies to prevent hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

उपयोग करने की विधि

  • एक कटोरी में इनमे से जो आपके पास उपलब्ध हो किसी का भी तेल ले लीजिए।
  • रात कोसोने से पहले अपने बालों और खोपड़ी की अच्छे से मसाज करें।
  • अगले दिन सुबह शैंपू से अपने बालों को धो लें।
  • यह प्रक्रिया आप हफ्ते मे दो से तीन बार कर सकते हैं।

यह तेल आपके बालो को खराब होने से बचा सकते हैं। यह काफी हल्के होते हैं। और बालों को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं। इनका उपयोग बालों के प्रोटीन को बनाए रखने मे मदद करता है। जिससे आपके बाल स्वस्थ होते हैं। और यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज का करें इस्तेमाल-

 प्याज में जिवाणु रोधक तत्व होते हैं। जो खोपड़ी के संक्रमण से लड़ने मे मदद करते हैं। इसमे सल्फर सामग्री बालों के रोम मे रक्त के संचार को बढ़ाती है। यह आपके बालों को बढ़ने मे मदद करता है और बालों के झड़ने की प्रक्रिया को कम कर देता है।

Home remedies to prevent hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

प्याज का रस लगाने की विधि

  • प्याज का रस निकालने के लिए पहले प्याज को अच्छी तरह से पीस लें फिर उसका रस निकाल लें।
  • प्याज के रस को कोटन की मदद से अपने सर की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • लगभग एक घंटे बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें और फिर शैंपू कर लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

प्याज का रस बालों की जड़ो मे जाकर उन्हे मजबूत बनाता है। जिससे नए बाल उगने मे भी मदद मिलती है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।

यहाँ पढ़ें : रुसी की समस्या से बचने के उपाय

बालों को झड़ने से रोकने के लिए करी पत्ता का करें इस्तेमाल-

करी पत्ता जिस प्रकार खाने के स्वाद को बड़ाता है उसी प्रकार हमारे बालो को पोषण भी देता है। यह हमारे बालों को झड़ने से रोकने मे मदद करता है। यह बालों को मजबूती भी प्रदान करता है।

Home remedies to prevent hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

करी पत्ता के उपयोग करने की विधि

  • आधा कप नारियल के तेल मे एक मुठी करी पता डालें।
  • दोनो को आपस मे मिलाकर इन्हे गर्म कर लें।
  • जब मिश्रण हल्का काला रंग का होने लगे तब गैंस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और अपने सर की जड़ों मे अच्छे से लगाएं।
  • इसे अपने सर पर लगभग एक घंटे तक लगा रहने दें।
  • ठंडे पानी से शैंपू से सर को धो लें।

बालों के झड़ने से रोकने के लिए करी पत्ते का उपयोग कई समय से किया जाता रहा है यह बालों पर टॉनिक की तरह काम करता है। यह बालों के रंग को भी बरकरार रखता है और नए बाल उगने मे भी मदद करता है। इतना ही नही यह बालों के सफेद होने के जोखिम को भी कम करता है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए अंडे का इस्तेमाल करें

अंडा बालो के लिए बहुत ही लाभकारी होता है इसमे सल्फर, फासफोरस, आयोडिन, जिंक और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जो एक साथ बालों को बढ़ावा देने मे मदद करते हैं। इसलिए बालों के झड़ने से रोकने के लिए अंडा एक अच्छा विकल्प है।

Home remedies to prevent hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

अंडा उपयोग करने की विधि

  • एक कटोरी मे अंडे के अंदर के भाग को अलग करें और इसमे एक चम्मच जैतून या बादाम का तेल मिला लें।
  • पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छे से फेंटे और बालों की जड़ो मे लगाएं।
  • आधे घंटे तक इसे लगा रहने दें और फिर शैंपू से सर धो लें।

अंडा ना सिर्फ बालों को स्वस्थ रखता है बल्कि इन्हे खराब होने और झड़ने से भी बचाता है। अंडे का उपयोग कई अन्य सामग्री जैसे शहद, दही और जैतून या बादाम के तेल के साथ भी किया जा सकता है। इतना ही नही अंडे की जर्दी भी बालो के लिए लाभदायक होती है और बालों के झड़ने से रोकने मे मदद करती है।

यहाँ पढ़ें : उलझे बालों को सुलझाने के घरेलू उपाय

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवले का करें इस्तेमाल

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवला एक बहुत ही प्रभावी उपाय है इसमे विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जो बालों के रोम को मजबूत करता है और उन्हे झड़ने से रोकने मे मदद करता है।

Home remedies to prevent hair loss- बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

आंवला उपयोग करने की विधि

  • सबसे पहले 4 से 5 आंवला लेकर उसके बारिक टुकड़े कर लें और नारियल के तेल मे काला होने तक उबालें।
  • इसके बाद तेल को ठंडा होने तक रख दें। ठंडा होने पर इससे अपने सर की अच्छे से मसाज करें।
  • इसे लगभग एक घंटे तक अपने सर पर लगा रहने दें।
  • ठंडे पानी से शैंपू से सर को धो लें।

पेस्ट बनाने के लिए आप नींबू का रस और आंवला पॉडर भी मिला सकते हैं। आंवले का उपयोग बालों को मजबूत बनाता है आंवला बालों को पोषण प्रदान करता है। आंवले का प्रयोग नारियल के तेल के साथ करने से यह बालों को झड़ने से रोकने मे मदद करता है।

References

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment