सभी 6 ऋतुओं के नाम हिंदी अंग्रेजी में एवं जानकारी | Indian Seasons Name In Hindi – English | Ritu Ke Naam Hindi Mein

भारत विभिन्नताओं का देश है यहाँ न सिर्फ विभिन्न धर्म, जाती, सभ्यता तथा संस्कृति के लोग रहते हैं बल्कि उनकी वेशभूषा, भाषा भी अलग होती है। इतना ही नही दोस्तों भारत एक विभिन्न राज्यों का देश भी है। कहीं उँचे- उँचे पहाड़ हैं तो कहीं गहरी खाई, कहीं समतल है तो कही खुरदरा, कहीं रेगिस्तान है तो कहीं समुंद्र, नदिया, झरने आदि। इन सब के बावजूद भी भारतीय एक हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि भारत का मौसम भी एक समान नही होता। जी हाँ, भारत के विभिन्न राज्यों मे मौसम भिन्न होता है।

आज इस लेख में हम आपको साल के बारह महिनो में भारत कि ऋतुओं के नाम हिंदी अंग्रेजी मे बताएंगे दोस्तों 12 महिनो मे भारत मे 6 ऋतुएं होती हैं।

भारत के 6 ऋतुओं के नाम – Name of Six Seasons in Hindi | Seasons Name in Hindi English

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में 12 महीने होते हैं और 3 प्रकार के मौसम के होते हैं।

  • गर्मी (Summer)
  • सर्दी (Winter)
  • बरसात (Rainy seasons)

लेकिन दोस्तों भारत की यही खासियत है, कि भारत मे 12 महिने मे 6 प्रकार की ऋतुएं होती है।

क्र.ऋतुओं के नामअंग्रेजी नामहिन्दू महीनेअंग्रेजी महीने
1शीत ऋतुWinterमाघ से फाल्गुनदिसम्बर से फरवरी
2बसंत ऋतुSpringचैत्र से वैशाखमार्च-अप्रैल
3ग्रीष्म ऋतुSummerज्येष्ठ से आषाढमई-जून
4वर्षा ऋतुRainyश्रावन से भाद्रपदजुलाई-अगस्त
5शरद ऋतुAutumnआश्विन से कार्तिकअगस्त से अक्टूबर
6हेमंत ऋतुPre-Winterमार्गशीर्ष से पौषअक्टूबर से दिसम्बर
Indian Seasons Name

6 ऋतुओं के नाम और जानकारी तथा मनाए जाने वाले त्योहार

आइए दोस्तों अब जानते हैं इन ऋतुतुओं के बारे मे तथा इन में भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों के नाम।

Indian Seasons Name
  1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु (Winter Season)

दिसम्बर से शुरू हुई यह ऋतु फरवरी तक रहती है। मकर सक्रांति और क्रिसमस के पर्व सहित हमारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शीत ऋतु में ही आता है। इस मौसम में शरीर को कपकपा देने वाली सर्दी पड़ती है।  

शीत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार 

शीत ऋतु पर निबंध | Winter Season Essay in Hindi
Indian Seasons Name

2. बसंत ऋतु (Spring Season)

मार्च से शुरू हुई यह ऋतु अप्रैल तक रहती है। इस मौसम में ना तो ज्यादा सर्दी होती है, ना ही गर्मी होती है और ना ही बारिश होती है। वसंत ऋतु सुहावनी होती है। होली का त्यौहार इसी ऋतु में आता है।

Vasant Ritu के महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार

होली (Holi)
• गुडी पडवा (Gudi Padwa)
हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)
बैसाखी
राम नवमी (Ram Navami)
• अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya)

वसंत ऋतु पर निबंध | Spring Season Essay in Hindi Languag
Indian Seasons Name

3. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season in Hindi)

यह मौसम अंग्रेजी महीने के हिसाब से अप्रैल से जून तक चलता है। जबकि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैसाख के शुक्ल पक्ष के मध्य से शुरू होता है और ज्येष्ठ आषाढ़ तक चलता है।

इस मौसम की रातें बहुत छोटी है जबकि दिन लम्बे होते हैं। इस मौसम को गर्मियों का मौसम भी कहा जाता है। इस मौसम में सूर्य का प्रकाश बहुत चमकीला होता है और सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर आती है, जिससे पृथ्वी की तालाब और नदियां सुख जाती है। इस मौसम में आम, तरबूच, लीची, अंगूर, ककड़ी और खीरा जैसे मज़ेदार और रसदार फल पाये जाते है।

ग्रीष्म ऋतु में त्यौहार

गर्मी का मौसम पर निबंध | essay on summer season in Hindi
Indian Seasons Name

4. वर्षा ऋतु (Varsha Ritu in Hindi)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण और भाद्रपद यह दो महीने बरसात के मौसम हैं । जुलाई के महीने बारिश होने लगती है जो मानसून के मौसम या वर्षा ऋतु की शुरुआत है। यह मौसम सितम्बर के महीने तक रहता है।

बारिश आते ही नदी, नालों और तालाबों में पानी भर जाता है। पेड़-पौधे नई हरे पत्तों से खुद को ढंकने लगते हैं । फसल का उत्पादन भी अच्छा होता है, हरी घास उगने के कारण, जानवरो को भी अच्छा भोजन मिलता है।

वर्षा ऋतु के महत्वपूर्ण त्यौहार:

वर्षा ऋतु पर निबंध | Rainy Season Essay in Hindi
Indian Seasons Name

5. शरद ऋतु (Autumn Season in Hindi)

शरद मौसम में आसमान साफ़ और नीला दिखाई देता है। आकाश में सभी दिशाओं में सफ़ेद बादल छाये रहते हैं इस मौसम में हर दिशा में खुशहाली छाई रहती है। इस मौसम को पतझड़ ऋतु भी कहा जाता है।

शरद ऋतु के महत्वपूर्ण त्यौहार:

शरद ऋतु पर निबंध | Essay on Autumn Season in Hindi
Indian Seasons Name

6. हेमंत ऋतु (Hemat Season)

सर्दियों के पहले जो मौसम आता है उसे हेमंत ऋतु कहा जाता है। इस ऋतु में मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है और इस मौसम में ठण्ड बढ़ने लग जाती है। ये मौसम अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य आता है। हिन्दू महीनो में इसका समय कार्तिक से पौष तक का रहता है।

हेमंत ऋतु के महत्वपूर्ण त्यौहार:

  • अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami)
  • तुलसीविवाह (Tulsi Vivah)
  • महालक्ष्मी पूजन (दिवाली)
  • भाईदूज (Bhai Dooj)
  • गोपाष्टमी (Gopastami)
  • गुरू नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti)
  • गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)
  • नरक चतुर्दशी (Naraka Chaturdashi)
हेमंत ऋतु पर निबंध | Pre-Winter season Essay in Hindi

Indian Seasons Name In Hindi English – FAQ


भारत में कितनी ऋतु पाई जाती है?

भारत में कुल 6 ऋतु पाई जाती है, वर्षा, ग्रीष्म, शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत

वर्षा ऋतु में कौन सा त्यौहार आता है?

संत कबीर की जयंती (Kabir Jayanti)जगन्नाथपूरी रथ यात्रा (Ratha Yatra)गुरुपूर्णिमा (Guru Purnima)रक्षाबंधन (rakshabandhan)कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtmi)

भारत में कितने प्रकार के मानसून पाए जाते हैं?

किसी भी क्षेत्र का मानसून उसकी जलवायु पर निर्भर करता है। भारत की जलवायु ऊष्णकटिबंधीय है और ये मुख्यतः दो प्रकार की हवाओं से प्रभावित होती है – उत्तर-पूर्वी मानसून व दक्षिणी-पश्चिमी मानसून।

सीजन नाम इन हिंदी, ऋतु के नाम in hindi, छह ऋतु के नाम हिंदी में, seasons name in english and hindi, मौसम के नाम हिंदी में, ऋतुओं के नाम अंग्रेजी में, सीजन नाम इन इंग्लिश, छह ऋतु के नाम इंग्लिश में

Indian Seasons Name

reference
Indian Seasons Name, wikipedia

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment