Independence Day Speech In Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

Independence Day Speech In Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

भूमिका– देश के प्रत्येक नागरिक के लिए 15 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन भारत ब्रिटिश शासन की गुलामी से आजाद हुआ था। तभी से लेकर आज तक 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस का महत्व

स्वतंत्रता दिवस का दिन भारत और भारतवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत की आजादी के लिए कई शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन्हीं शहीदों की याद में यह दिन मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस को भारत में अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। कुछ लोग मित्रों और परिवार के संग इस दिन को मनाते हैं, तो कुछ लोग देशभक्ति गाने और फिल्में देखकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाते हैं।

15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। स्वतंत्रता हासिल करने के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर झंडा फहराया था। इसके साथ ही उन्होंने समस्त भारतवासियों को संबोधित किया था।

तब से लेकर आज तक यह प्रथा चली आ रही है। अब तक देश में जितने भी प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने इस प्रथा को मानते हुए ही लाल किले में झंडा फहराया है तथा भारतवासियों को संबोधित किया है। इस दिन कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं जिनमें ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

#सम्बंधित : Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

गणतंत्र दिवस पर भाषण
समय के महत्व पर निबंध
मोर पर अनुच्छेद
इंटरनेट पर निबंध
कंप्यूटर पर निबंध
गणतंत्र दिवस पर निबंध

मेरा विद्यालय पर निबन्ध

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

अंग्रेजों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिए भारत में अपनी पहुंच बनाई। उसके बाद धीरे-धीरे भारत के प्रत्येक क्षेत्र में उन्होंने कब्जा करना शुरू कर दिया। इस वजह से हम अपने ही देश में गुलाम बन चुके थे।

Independence Day Speech In Hindi
Independence Day Speech In Hindi

अंग्रेजों ने हमारी चीजों पर खुद का आधिपत्य स्थापित किया और हमसे लगान वसूल करने लगे। वे जबरदस्ती मनमाने तरीके से लोगों को खेती करवाते थे। उनके कहे पर ना चलने पर वे लोगों को प्रताड़ित भी करते थे।

हालांकि भारतीय यह सब बिना प्रतिकार के सहते चले गए। लेकिन जब अंग्रेजों की मनमानी बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो लोगों ने कई विद्रोह करने शुरू कर दिए। परन्तु अंग्रेजों ने जालियांवाला बाग हत्याकांड जैसे कई कुकृत्यों के जरिए विद्रोह की ज्वाला को बुझाने की कोशिश की। लेकिन फिर भी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हार नहीं मानी और आंदोलनों के जरिए इनका सामना करते रहे और उन्हीं के प्रयासों के चलते आज हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ।

लेकिन अंग्रेजों ने अपने राज के दौरान भारत को बिल्कुल खोखला कर दिया। भारत का सबसे कीमती हीरा है यानी कि कोहिनूर आज उन्हीं की रानी की ताज की शोभा बढ़ा रहा है। इसी तरह अंग्रेजों ने कई सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात देश से लूट लिए जिस वजह से हमारा देश एक गरीब देश में तब्दील हो गया।

यहाँ पढ़ें : छह ऋतु के नाम हिंदी में

स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान

भारत में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अथक प्रयासों के जरिए देश को आजादी दिलाई। इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश आजीवन नहीं भूल पाएगा। महात्मा गांधी सबसे लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर देश को आजादी दिलाई।

गांधी जी ने देश से कई कुप्रथाओं को भी हटाया है। यही वजह है कि वे राष्ट्रपिता के रूप में सम्मानित किए जाते हैं। गांधीजी के अलावा लाला लाजपत राय, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पांडे जैसे कई नाम इतिहास में अमर हो गए।

Independence Day Speech In Hindi
Independence Day Speech In Hindi

स्वतंत्रता दिवस का पर्व

भारत में स्वतंत्रता दिवस को किसी पर्व या त्योहार से कम नहीं मनाया जाता। इस दिन लोग अलग-अलग तरीकों से आजादी का जश्न मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दौरान परेड निकाली जाती है। इस दिन देशभक्ति गीतों की झंकार आपको हर गली-चौराहे में सुनने को मिलेगी।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई जैसे सभी धर्मों के लोग एकजुट हो जाते हैं। इस दिवस को मनाने का तरीका एक-दूसरे से अलग होता है। हालांकि इन सब में एक चीज समान होती है, वह है झंडा फहराना, देशभक्ति गीत और कार्यक्रम स्थल को सजाना। स्वतंत्रता दिवस के दौरान स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है इसीलिए इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दौरान कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लेकिन इसका सबसे बड़ा कार्यक्रम लाल किले पर आयोजित किया जाता है। लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और साथ ही लाल किले की प्राचीर से समस्त देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस दिन सभी लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए सुबह-सुबह टीवी चला कर बैठ जाते हैं।

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद कई अन्य कार्यक्रमों को भी आयोजित किया जाता है। इस दौरान तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। सिर्फ दिल्ली के लाल किले पर ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान समारोह का आयोजन हर राज्य में किया जाता है। प्रत्येक राज्य में मुख्यमंत्री और राज्यपाल मुख्य अतिथि के तौर पर इन कार्यक्रमों में शुमार होते हैं।

भारत की वर्तमान समस्याएं

बेशक भारत को आजादी मिलना कोई आसान बात नहीं थी। आजादी मिलने में भारत को बरसो लग गए। लेकिन आज भी भारत अपराध, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी और बेरोजगारी जैसी कई समस्याओं से लड़ रहा है इसीलिए सभी को एकजुट होकर इन समस्याओं को खत्म करने की ओर प्रयास करना चाहिए। जब तक कि हम इन समस्याओं से आजाद नहीं होते, तब तक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना अधूरा ही रहेगा।

उपसंहार

15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के लिए कई लोगों को कुर्बानी देनी पड़ी थी। तब जाकर हम आजाद फिजा में सांस ले सके। यह दिन हमें भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करवाता है। इसके साथ-साथ यह हमें भारत के गौरवशाली इतिहास को ना भूलने की भी याद दिलाता है।

यह दिन सभी भारतीयों के लिए एक सीख की तरह है जिससे कि हम दोबारा किसी को व्यापार के बहाने देश पर कब्जा जमाने का मौका ना दें। 15 अगस्त का दिन हर साल मनाया जाता है जिससे हमारे आगे आने वाली युवा पीढ़ी इस दिन से अवगत हो। इस दिन चारों तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।


Independence Day Speech In Hindi – FAQ

स्वतंत्रता दिवस के भाषण का महत्व क्या है?

स्वतंत्रता दिवस मुख्य रुप से उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के रुप में मनाया जाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुती देकर हमारे देश को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। इस समारोह में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के वीर कार्यों को बताने तथा ब्रिटिश शासन से हमारे देश को मुक्त कराने के लिए के लिए भाषण दिए जाते हैं।

15 अगस्त क्यों मनाया जाता है?

भारत देश को 15 अगस्त साल 1947 के दिन आजादी मिली थी, अंग्रेजों के जुल्मों को करीब 200 साल तक झेलने के बाद मिली मुक्ति मैं कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खून की आहुति दी। ऐसे में हर भारतीय के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है, लोग स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों द्वारा किये गए अप्रतिम त्याग और बलिदान को याद करते है।

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। हमे स्वतंत्र हुए आज पूरे 75 वर्ष हो गए हैं। हमारा भारत 200 वर्ष तक अंग्रेजों के अधीन था जिसके बाद हमारे देश में आजादी के लिए काफी लड़ाई लड़ी गयी।

Independence Day Speech in Hindi – 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में | 15 August Speech in Hindi 2021 video

Independence Day Speech In Hindi

Related Education Post

अध्यापक पर निबन्धमेरा विद्यालय पर निबन्ध
विज्ञान पर निबंधयोगा पर निबन्ध
गणतंत्र दिवस पर भाषणसमय के महत्व पर निबंध
अनुशासन पर निबंधस्वतंत्रता दिवस पर भाषण

reference
Independence Day Speech In Hindi, wikipedia

I am a technology enthusiast and write about everything technical. However, I am a SAN storage specialist with 15 years of experience in this field. I am also co-founder of Hindiswaraj and contribute actively on this blog.

Leave a Comment