कंप्यूटर पर निबंध | Computer Essay in Hindi Language

भूमिका- वर्तमान समय में कंप्यूटर हर किसी की जरूरत बन चुका है। कंप्यूटर ने हम सभी की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। इसके इस्तेमाल से आज एक से बढ़कर एक आविष्कार किए जा रहे हैं। कंप्यूटर अपने आप में ही कई कंपनियों और कई लोगों को रोजगार दे रहा है। अगर आज कंप्यूटर हमारे बीच ना होता, तो शायद गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों का अस्तित्व नहीं होता। तो आइए जानते हैं कंप्यूटर के विषय में समस्त जानकारी हिंदी में।

#सम्बंधित : Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

विज्ञान पर निबंध
भ्रष्टाचार पर निबंध
गणतंत्र दिवस पर निबंध
मेरा विद्यालय पर निबन्ध
मेरी माँ पर निबंध
गाय पर निबंध

कंप्यूटर किसे कहते हैं?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए डाटा व सूचनाओं को ग्रहण करती है। साथ ही ये उपयोगकर्ताओं के निर्देश को मानते हुए उस तक परिणाम पहुंचाती है। कंप्यूटर का इस्तेमाल आज दुनिया के हर कोने में किया जाता है।

हिंदी कंप्यूटर को ‘संगणक’ के नाम से जाना जाता है। इसमें उपयोगकर्ता इनपुट के रूप में सूचनाएं कंप्यूटर को देता है और यही कंप्यूटर इनपुट को प्रोसेस करके आउटपुट के रूप में उपयोग करता है। कंप्यूटर इन सूचनाओं को रिजल्ट के तौर पर स्क्रीन पर दिखाता है।

Computer Essay in Hindi
Computer Essay in Hindi

कंप्यूटर के कार्य

वैसे तो कंप्यूटर का प्रमुख कार्य होता है, सूचनाओं को सहेजना तथा इन्हें प्रोसेस करके परिणाम तैयार करना। लेकिन आज कंप्यूटर कई जटिल से जटिल कार्य करने में सक्षम है। कंप्यूटर आज हर तरह के कार्यों को कर सकता है। ऑफिस से लेकर स्कूल तक के कार्य आप कंप्यूटर के जरिए कर सकते हैं। वर्तमान में कंप्यूटर व्यक्ति के श्रम को भी कम करने की क्षमता रखता है। यह कम समय और शक्ति में आपको उच्चस्तरीय परिणाम प्रदान करता है।

यहाँ पढ़ें : छह ऋतु के नाम हिंदी में

कंप्यूटर का इतिहास

कंप्यूटर दुनिया के सबसे बड़े आविष्कारों में से एक है। इसके आविष्कारक का नाम Charles Babbage है। उन्होंने साल 1822 में Differential Engine नामक एक मैकेनिकल कंप्यूटर का इजाद किया था। आगे जाकर 1837 में उन्होंने दुनिया के सामने पहला मॉडल सिस्टम पेश किया।

उनके इस एनालिटिकल इंजन में अरेथ मैटिक एंड लॉजिक यूनिट, बेसिक फ्लो कंट्रोल तथा इंटीग्रेटेड मेमोरी का इस्तेमाल किया गया। वर्तमान में जितने भी कंप्यूटर बनाए जा रहे हैं, उन सभी में इसी मॉडल को अपनाया गया है। यही वजह थी कि Charles Babbage को मॉडर्न ऐज सिस्टम का जनक भी कहा जाता है।

कंप्यूटर कैसे कार्य करता है?

कंप्यूटर का इस्तेमाल तो सभी करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि ये कार्य कैसे करता है, तो चलिए जानते हैं:-

  1. डाटा को भेजना – इसमें सबसे पहले यूज़र कंप्यूटर में डाटा को भेजता है। इसी प्रक्रिया को इनपुट कहा जाता है।
  2. डाटा की प्रोसेसिंग – जब कंप्यूटर को यह डाटा मिल जाता है, तो वह कंप्यूटर में दिए गए इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक डाटा को प्रोसेस करता है।
  3. आउटपुट – कंप्यूटर जब डाटा की प्रोसेसिंग कर लेता है, तब ये परिणाम के तौर पर हमें कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देता है, इसे ही आउटपुट कहा जाता है।
Computer Essay in Hindi
Computer Essay in Hindi

कंप्यूटर के लाभ

कंप्यूटर का आविष्कार किसी वरदान से कम नहीं समझा जाता। सिर्फ एक कंप्यूटर के आविष्कार के बाद से ही लोगों के कई कार्य आसान हो गए। कंप्यूटर के आविष्कार से कई रोजगार भी पैदा हुए। उदाहरण के तौर पर कंप्यूटर में अलग-अलग कार्यों को करने के लिए कई सॉफ्टवेयर्स का निर्माण किया गया। किसी भी व्यक्ति के लिए सभी सॉफ्टवेयर्स की जानकारी रखना लगभग असंभव है इसीलिए इन सभी सॉफ्टवेयर्स को चलाने के लिए इनके जानकारों की आवश्यकता होती है।

इसी तरह कंप्यूटर के कई लाभ हैं। आइए जानते हैं इसके प्रमुख लाभों के बारे में:-

  1. कंप्यूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किसी भी कार्य को कम समय में तेजी से कर देता है।
  2. कोरोना महामारी के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस के कार्य तक, ऑनलाइन माध्यमों के जरिए किए जा रहे हैं। इसमें कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  3. आजकल इंटरनेट बैंकिंग के जमाने में कंप्यूटर के जरिए ही बैंक से जुड़े ज्यादातर काम हो जाते हैं। इसके लिए आपको बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
  4. कंप्यूटर अपने अंदर कई जानकारियों और सूचनाओं को स्टोर करके रखता है जिससे भविष्य में इनकी आवश्यकता पड़ने पर आप इन जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  5. कंप्यूटर के जरिए आप टिकट बुक करना, बिल भरना, असाइनमेंट या प्रोजेक्ट तैयार करना जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों को कर सकते हैं।

कंप्यूटर की हानियां

जिस तरह हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं, उसी तरह किसी चीज के अच्छे पक्ष के साथ-साथ उसका एक बुरा पक्ष भी होता है। इसी तरह कंप्यूटर के लाभ के साथ ही इसमें कुछ हानियां भी छुपी हुई हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में :-

  1. कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से आंखें खराब होती है। साथ ही इससे मानसिक तनाव भी पैदा होता है।
  2. कंप्यूटर के ज्यादा प्रयोग से लोग अंतर्मुखी बन जाते हैं क्योंकि वे सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप में सारा दिन लगे रहते हैं और लोगों से मिलना जुलना बंद कर देते हैं।
  3. जहां कंप्यूटर के इस्तेमाल से नए रोजगार पैदा हुए हैं। वहीं इसके प्रयोग से बेरोजगारी भी बढ़ी है। उदाहरण के तौर पर एक समय था, जब अनुवाद लोगों द्वारा किया जाता था। लेकिन जब से कंप्यूटर में अनुवाद के अलग-अलग टूल्स बनाए गए हैं, तब से अनुवादकों की आवश्यकता कम हो गई है।
  4. आजकल इंटरनेट के जरिए कई तरह की धोखाधड़ी की जाती है। ये सभी साइबर क्राइम के अंतर्गत आते हैं।
  5. कंप्यूटर पर हम जरूरत से ज्यादा निर्भर हो चुके हैं। ज्यादातर काम हम कंप्यूटर के बिना कर ही नहीं सकते। इसे मानवीय क्षमताओं की हानि हुई है।

Computer Essay in Hindi – FAQ

कंप्यूटर क्या है इस पर निबंध लिखिए?

कम्प्यूटर एक यांत्रिक मशीन है, जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों के आधार पर कार्य करता है। कम्प्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक है। आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है।

शिक्षा में कंप्यूटर का क्या महत्व है?

कम्प्यूटर का शिक्षा में बहुत योगदान है। विद्यालयों में छोटी कक्षाओं से ही छात्रों को कम्प्यूटर का ज्ञान दिया जाने लगा है। बड़ी कक्षाओं के छात्र कम्प्यूटर का उपयोग करके विभिन्न विषय पढ़ सकते हैं तथा सम्बन्धित समस्याओं का हल कम्प्यूटर से पा सकते हैं।

कंप्यूटर की उपयोगिता के क्षेत्र कितने हैं?

आज के युग को यदि हम कंप्यूटर का युग कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। शिक्षा मनोरंजन, चिकित्सा, यातायात, संचार आदि सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर ने अपनी उपयोगिता सिद्‌ध की है। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर अत्यंत उपयोगी सिद्‌ध हो रहे हैं। विद्‌यालयों में धीरे-धीरे कंप्यूटर विषय अनिवार्य हो रहा है।

कंप्यूटर पर निबंध | Essay on Computer in hindi | Computer par nibandh | 10 lines essay on Computer video

Computer Essay in Hindi

निष्कर्ष :- इस तरह हम कह सकते हैं कि कंप्यूटर के आविष्कार ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। कंप्यूटर ने हम सबके जीवन को सुलभ दिया है। आज हम बड़े से बड़े कार्य को चुटकियों में कंप्यूटर के माध्यम से पूरा करने में सक्षम है। हालांकि कंप्यूटर के फायदे के साथ इसके कई नुकसान भी हैं। ऐसे में कंप्यूटर का सीमित इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। एक मशीन पर ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है। इसकी वजह से मानवीय क्षमताओं की हानि हुई है।

अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध

सैनिक का जीवन पर निबंधमैं कौन हूँ पर निबंध
महात्मा गौतम बुद्ध पर निबंधकैंसर पर निबंध
रेल यात्रा पर निबंधसंगीत पर निबंध
ईंधन संरक्षण पर निबंधधन पर निबंध
लॉकडाउन पर निबंधईमानदारी पर निबंध
मेरे शहर पर निबंधमेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध
मेरा पसंदीदा व्यक्ति पर निबंधस्वयं पर निबंध
गांव का जीवन पर निबंधइंटरनेट पर निबंध
माता पिता पर निबंधकंप्यूटर पर निबंध
राष्ट्रीय पक्षी: मोर पर निबंधमेरा प्रिय खेल : क्रिकेट
मेरी माँ पर निबंधगाय पर निबंध
भगवान गणेश पर निबंधभगवान श्री राम पर निबंध
श्री हनुमान पर निबंधमोर पर अनुच्छेद
मेरी रुचि पर निबंधयुवा पर निबंध
लीडरशिप पर निबंधजनरेशन गैप पर निबंध

reference
Computer Essay in Hindi, wikipedia

I am a technology enthusiast and write about everything technical. However, I am a SAN storage specialist with 15 years of experience in this field. I am also co-founder of Hindiswaraj and contribute actively on this blog.

Leave a Comment