मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंध | Manoranjan ke Sadhan Essay in Hindi | Essay in Hindi | Hindi Nibandh | हिंदी निबंध | निबंध लेखन | Essay on Manoranjan ke Sadhan in Hindi

मनोरंजन के हाइटेक साधन | Manoranjan ke Sadhan Essay in Hindi

आज का युग विज्ञान का युग है। इस युग में मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं, जिनका सदुपयोग करके व्यक्ति जीवन में आनन्द का अनुभव कर सकते हैं, ये साधन मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। मनोरंजन जीवन में औषधि का काम करता है। जिस प्रकार मानव शरीर को निरोगी रखने के लिए अच्छे भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन में आनन्द के लिए भी मनोरंजन की आवश्यकता होती है।

आधुनिक युग विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा इण्टरनेट व कम्प्यूटर की पाँचवीं जनरेशन का समय है, जिसमें मनोरंजन के साधनों की विविधता के साथ-साथ उपयोगी दृष्टि से भी सुविधाजनक साधन उपलब्ध हैं, जिसमें शिक्षण के साथ मनोरंजन के गुण भी विद्यमान होते हैं, वह दृश्य व श्रव्य दोनों रूपों में उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

मनोरंजन के प्रकार

मनोरंजन के साधनों की सुविधा व उपयोगिता के आधार पर मनोरंजन को दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है। प्रथम प्रकार इस प्रकार के मनोरंजन में साधनों का उपयोग घर की चारदीवारी में किया जाता है। इस प्रकार के मनोरंजन के साधनों में रेडियो, दूरदर्शन, चलचित्र, पत्र-पत्रिकाओं, मोबाइल आदि को शामिल किया जा सकता है। दूसरा प्रकार इस प्रकार के मनोरंजन में साधनों का उपयोग घर से बाहर निकलकर अर्थात् चारदीवारी के बाहूर निकलकर किया जाता है। इसमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट खेलना व देखना, भ्रमण, गाना सुनते हुए व्यायाम करना आदि को रखा जाता है।

वर्तमान प्रौद्योगिकी व तकनीक तक इण्टरनेट युग में व्यक्ति ने मनोरंजन के दोनों प्रकारों के विभेद को ही समाप्त कर दिया है। यह जहाँ है, वहीं इच्छानुसार मनोरंजन शुरू कर देता है। ऐसी उपलब्धता वाले मनोरंजन के हाइटेक साधन प्रमुख है जिनके कारण मनोरंजन की प्रकृति में बदलाब आया है।

Manoranjan ke Sadhan Essay in Hindi
Manoranjan ke Sadhan Essay in Hindi

यहाँ पढ़ें : 1000 महत्वपूर्ण विषयों पर हिंदी निबंध लेखन
यहाँ पढ़ें : हिन्दी निबंध संग्रह
यहाँ पढ़ें : हिंदी में 10 वाक्य के विषय

मनोरंजन के प्रमुख हाइटेक साधन एवं उपयोगिता 

मनोरंजन के हाइटेक साधन व उनकी उपयोगिता को निम्न रूपों में देखा जा सकता है

रेडियो यह मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन है, जिसके माध्यम से संगीत, नाटक व अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का आनन्द लिया जाता है। यह मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धन भी करता है। वर्तमान डिजिटल युग में इसकी प्रकृति में बदलाय आया है। वर्तमान में मोबाइल में भी रेडियो सम्बन्धी कार्यक्रमों को सुनना सम्मय हो गया है।

टेलीविजन यह मनोरंजन का एक प्रमुख साधन है, जिस पर धारावाहिक न्यूज एवं गौत-संगीत आधारित रियलिटी शो आदि इसके माध्यम से देखना सरल हो गया है। यह साधन बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों सभी के लिए महत्त्वपूर्ण साधन है, जिससे व्यक्ति अपना मनोरंजन घर की चारदीवारी के भीतर रहकर करता है। 

• सिनेमा यह आधुनिक साधन या पूर्व साधन के रूप में मनोरंजन का एक प्रमुख साधन है, जो मनोरंजन के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को समाज के सामने रखता है। वर्तमान में 3D 4D फिल्में भी प्रचलन में है, जिनका श्रेय हाइटेक तकनीकी साधन को दिया जाता है।

• इण्टरनेट चर्तमान विज्ञान के इस युग में इण्टरनेट एक सेवा प्रदाता माध्यम के साथ, मनोरंजन के साधनों की उपलब्धता को प्रकट करने वाला प्रमुख साधन भी है। इसने न केवल सरकार, व्यापार और शिक्षा के नए अवसर दिए हैं, बल्कि मीडिया हाउस, ध्वनि और दृश्य दोनों के द्वारा खबरों एप मौसमी जानकारियाँ भी उपलब्ध पाराई है। युवाओं ने इसकी उपयोगिता को जादू, ज्ञान का सागर व विज्ञान का चमत्कार नाम दिया है।

• कम्प्यूटर कम्प्यूटर इण्टरनेट आधारित मनोरंजन का प्रमुख साधन है, जो किसी कार्य को करते हुए लोगों को गाने के साथ मनोरंजन कराता है। यह समाचार, फिल्म, अध्ययन व दुनिया के किसी हिस्से में संचालित कार्यक्रमों व खेलकूदी आदि से लोगों का मनोरंजन करता है। इसकी कार्यप्रणाली ने मनोरंजन के साथ विश्व के अन्य देशों की संस्कृतियों को जानकर उसे दैनिक जीवन में अपनाने व मनोरंजन करने के तरीकों को सीखने में भी सहायता की है। कम्प्यूटर के छोटे रूप लैपटॉप ने मानव के कार्यों व मनोरंजन को अधिक सरल बना दिया है।

• वीडियो गेम यह इलेक्ट्रॉनिक खेल है, जिसमे बिभिन्न प्रकार के खेल पाए जाते हैं। वर्तमान में यह गेम एक कला का रूप और उद्योग बन गया है। बच्चे इससे अधिक प्रभावित हुए है, जिसका उन पर सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चे कार रेसिंग, माइनक्राफ्ट, फोर्टनाइट, स्पोर, ओवरबॉच, दूम इण्टर्नल जैसे आदि बीडियो गेम्स को खेलकर मनोरंजन करते हैं।

• आर्केड गेम सिक्कों द्वारा संचालित एक प्रमुख आधुनिक मनोरंजन का साधन है, जिसमें खेल, व्यापार, बीडियो गेम के खेल होते हैं, जिसका उपयोग आमतौर पर रेस्तरों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक व्यापार केन्द्रों पर किया जाता है।

सोशल मीडिया बर्तमान युग में सोशल मीडिया के विभिन्न प्रकार के साधन, जैसे-यूट्यूब, बाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम आदि पाए जाते है। इसमें यूट्यूब सबसे प्रचलित मनोरंजन का साधन है, जिससे युवाओं का सम्पर्क अधिक पाया जाता है। युवा इसे अवसर मानकर लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें वीडियो के रूप में फिल्में, कार्यक्रम, धाराबाहिक, क्लाशें, न्यूज, मौसमी घटनाएँ आदि उपलब्ध होते हैं। वर्तमान में यह सामाजिक मुद्दों की सूचनाओं के लिए भी अधिक प्रचलित है।

इस प्रकार, सोशल मीडिया इण्टरनेट के माध्यम से एक आभासी दुनिया को बनाता है, जो मानव जीवन का हिस्सा बन गया है, जिसमें सूचना, मनोरंजन तथा सीखने जैसी विशेषताएँ शामिल पाई जाती है।वेब श्रृंखला यह एक स्क्रिप्टेड या गैर-स्क्रिप्टेड वीडियो की शृंखला है, जिसे इण्टरनेट और बेब टेलीविजन के माध्यम से पपिसोडिक रूप में प्रस्तुत किया जाता है। यह भी मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन है, इसके माध्यम से देश कॉमेडी, मिनी वृत्तचित्र आदि प्रस्तुत किए जाते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। 

• हॉटस्टार (ऐप) यह भी आधुनिक समय के मनोरंजन का हाइटेक साधन है, जिस पर वीडियो के रूप में फिल्में गाने राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय खेलों का सीधा प्रसारण उपलब्ध होता है अर्थात् यह लाइव टेलीकास्टिंग वाला साधन है जमे युवाओं को अधिक प्रभावित करता है। वर्तमान में इसकी लोकप्रियता अधिक बढ़ गई है। यह घर बैठे लोगों को टी. श्री शो, मूबी व क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों को मनोरंजन के रूप में सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

• ब्लुटुथ यह तकनीक एक सीमा के अन्दर एक दूसरे से सम्पर्क बनाने में मदद करती है। यह किसी भी मोबाइल फोन अन्य उपकरण से जुड़ जाती है, जो लोगों को बात करने, गाना सुनने में मदद करती है। वर्तमान में इसका सर्वाधिक उपयोग लोगों के द्वारा चलते हुए बाते करने गाना सुनने एच व्यायाम में दौड़ते समय में गाना सुनने में किया जाता है। इस प्रकार, यह एक निश्चित दूरी बाला मनोरंजन का साधन है, जो कई कार्यों में लाभकारी भी है।

 • मोबाइल फोन आधुनिक समय में मनोरंजन के हाइटेक साधनों में एंड्रॉयड मोबाइल फोन महत्त्वपूर्ण साधन को केवल फोटो व बातों से ही मनोरजन नहीं कराता है, बल्कि इण्टरनेट का उपयोग कर वीडियो कॉलिंग की सुविया देकर भी मनोरंजन कराता है। इतना ही नहीं इण्टरनेट की उपयोगिता से विभिन्न ऐपों के माध्यम से फिल्म देखने, गोटिया गाना, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने व शिक्षा, व्यापार करने, चैट करने, मैसेज भेजने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यो को करने में सरलता च सुगमता प्रदान की जाती है।

इससे लोग दूर होकर भी करीब नजर आते हैं। इस प्रकार से वर्तमान में मनोरंजन के रूप में ही सभी देश की सर्वाधिक आबादी के हाथों में ऐसे मोबाइल फोन देखे जाते हैं। इसने सरकारी कार्यों को भी सुगम बना दिया है, जिससे लोगों को हर काम के लिए बाहर जाना भी आसान हो गया है। है जो लोगों इस प्रकार, वर्तमान समय में 5जी तकनीकी का आगमन एक क्रान्ति सिद्ध हो रहा है, जो मनोरंजन के साधनों की तीव्रता को और तीव्र बना देगा।

हालाँकि बर्तमान में विभिन्न ऐप्प भी तकनीकी के रूप में विशिष्ट क्षेत्रों में मनोरंजन करते हैं। प्रौद्योगिकी निरन्तर बढ़ रही है, जिससे साधनों की गुणवत्ता और प्रस्तुति के मामले में सुधार हो रहा है। इसके साथ हो मनोरंजन के साधनों के स्वरूपों एवं प्रकृति में भी बदलाव आ गया है, जिसका सर्वाधिक प्रभाव बच्चों एवं युवाओं पर देखा गया है। ऐसी तकनीक केवल मनोरंजन ही नहीं करती है, बल्कि ज्ञान अर्जन भी करती है। लेकिन साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि मनोरंजन के हाइटेक साधन का अत्यधिक व अनुचित प्रयोग किया जाता है तो इससे शारीरिक व मानसिक नुकसान भी होता है जो व्यक्ति और समाज दोनों के लिए सही नहीं है।

अतः यह कहा जा सकता है कि हाइटेक साधनों से न केवल हमारा मनोरंजन होता है, बल्कि इसकी सहायता से कठिन से कठिन विषयों को भी बड़ी सुगमता से कम समय में सही प्रकार से समझने में सहायता मिलती है। इसलिए हमें जीवन की एकरसता को दूर करने व मानसिक स्फूर्ति प्रदान करने हेतु मनोरंजन के प्रयोग के साथ ज्ञान-विज्ञान को परिष्कृत किए जाने में योगदान देना चाहिए, तभी यह हमारे लिए लाभकारी वरदान सिद्ध हो सकेगा।

मनोरंजन के साधन पर निबंध || Manoranjan ke Sadhana par Nibandh video

Manoranjan ke Sadhan Essay in Hindi

विविध

गांधीजी की 150 वीं जयंती पर निबंधसरदार सरोवर बांध परियोजना पर निबंध
स्वच्छ भारत अभियान पर निबंधजीवन में श्रम का महत्त्व पर निबंध
समाचार पत्र पर निबंधविज्ञापन की दुनिया पर निबंध
मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंधस्वास्थ्य और व्यायाम पर निबंध
मेरी अविस्मरणीय यात्रा पर निबंधप्रवासी भारतीय दिवस पर निबंध
भारत के प्रमुख त्योहार पर निबंधभारतीय कृषक पर निबंध
भारतीय रेलवे पर निबंधशिक्षक दिवस पर निबंध
जीवन में कला का महत्ता पर निबंधभारत के विश्व विरासत स्थल पर निबंध

reference
Manoranjan ke Sadhan Essay in Hindi

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment