कंप्यूटर कीबोर्ड के प्रकार और प्रयोग | What is Computer Keyboard in Hindi

कंप्यूटर कीबोर्ड इन हिंदी,keyboard in Hindi meaning,कंप्यूटर हिंदी कीबोर्ड चार्ट,हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड,कीबोर्ड इन हिंदी डाउनलोड,कीबोर्ड हिंदी इंग्लिश,कीबोर्ड के प्रकार,हिंदी के विभिन्न कीबोर्ड

क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है की कंप्यूटर के साथ लगे हुए कीबोर्ड या लैपटॉप में इनबिल्ट कीबोर्ड के पीछे की क्या कहानी है? आप कैसा भाव देंगे अगर मैं बोलूं की कीबोर्ड का निर्माण कंप्यूटर बनने से पहले ही हो गया था?

कीबोर्ड कंप्यूटर के साथ उपयोग किए जाने वाला एक प्राथमिक इनपुट डिवाइस है। यह एक पारंपरिक टाइपराइटर की तरह है जो मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड के समान कुंजी (button) व्यवस्था का उपयोग करता है। एक इलेक्ट्रिक टाइपराइटर के समान, एक कीबोर्ड भी अक्षरों, संख्याओं और कुछ अन्य बटनों का एक समूह है जो टाइप करने और अतिरिक्त कार्य करने के लिए उपयोग किया जाता है।

निम्नलिखित लेख में हमने कीबोर्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों के उत्तर के साथ साथ अधिक गहन जानकारी प्रदान करने को कोशिश की हैं जैसे कि कीबोर्ड का कार्य, उद्देश्य, इतिहास, प्रकार और भी बहुत कुछ। तो चलिए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं।

यहाँ पढ़ें: कम्प्यूटर के घटक |(Components of Computer)
यहाँ पढ़ें: 10 प्रकार के कंप्यूटर (Ten types of computers)
यहाँ पढ़ें: कम्प्यूटर का विकास – Development of Computer

कंप्यूटर कीबोर्ड का अवलोकन (Keyboard Overview)

कंप्यूटर कीबोर्ड का अवलोकन (Keyboard Overview)

आप ऊपर के चित्र से अंदाजा लगा सकते है कि एक सामान्य कीबोर्ड कैसा दिखता है। यह आकार में चौकोर होता है जिसमे बहुत सारे बटन लगे होते है। इसमें अक्षरों, अंकों के साथ ही कुछ अन्य बटन भी होते है।

कंप्यूटर कीबोर्ड का कार्य (Function of keyboard)

अगर आसान भाषा में बोले तो कंप्यूटर के कीबोर्ड का उपयोग बटनों या कुंजियों को दबाकर कंप्यूटर सिस्टम में वर्णों और कार्यों को दर्ज करने के लिए किया जाता है।

कीबोर्ड का कोई मानक नहीं है, इसलिए आप कुछ में कम और कुछ में ज्यादा बटन पा सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य बटन होते है जो सभी कीबोर्ड में पाए जाते हैं। अधिकांश कीबोर्ड का कार्य समान होता है। कीबोर्ड में सबसे मुख्य भूमिका अक्षर बटनों का होता हैं जो ऑपरेटर को कंप्यूटर पर लिखने की अनुमति देती हैं। कंप्यूटर सेटिंग्स से कीबोर्ड लगभग कई भाषाओं में सेट किया जा सकता है। अक्षर की तरह, संख्याएं, बेसिक नेविगेशन फ़ंक्शन जैसे arrow keys और enter कुंजी भी कीबोर्ड पर शामिल हैं।

यहाँ पढ़ें: रैम क्या है ? (What is RAM?)
यहाँ पढ़ें: Pcie meaning in Hindi, PCI-E Full form Hindi,पीसीआई, PCIE kya hai?
यहाँ पढ़ें: CPU क्या है – What is CPU in Hindi – CPU Full Form Meaning in Hindi
यहाँ पढ़ें: Motherboard क्या है – What is Motherboard in Hindi ?

Become Keyboard Master With These 20 Useful Computer Keyboard Shortcut Keys

कीबोर्ड का उद्देश्य (Purpose of keyboard)

इसका मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर में डेटा इनपुट करना है ताकि एप्लिकेशन यूजर की इच्छा के अनुसार कार्य कर सके। इसका उपयोग गेमिंग के लिए भी किया जा सकता है और यह कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कमांड भी दे सकता है। एक मानक कीबोर्ड में लगभग 105 कुंजियाँ होती हैं।

कीबोर्ड के प्रकार (Types of keyboard)

आजकल मार्केट में एक ही समान कीबोर्ड को बहुत से अलग अलग नामों से पुकारा जाता है। उदाहरण के लिए बोलूं तो, साधारण कीबोर्ड, वायरलेस कीबोर्ड, एर्गोनॉमिक कीबोर्ड, गेमिंग कीबोर्ड, लैपटॉप कीबोर्ड, मेंबरेन कीबोर्ड, मैकेनिकल कीबोर्ड आदि।

हम इनमे से चार मुख्य कीबोर्ड के बारे में चर्चा करेंगे।

  • साधारण कीबोर्ड (General keyboard)
  • वायरलेस कीबोर्ड (Wireless keyboard)
  • लैपटॉप कीबोर्ड (Laptop keyboard)
  • एर्गोनॉमिक कीबोर्ड (Ergonomic keyboard)

1.    साधारण कीबोर्ड (General keyboard)

साधारण कीबोर्ड आपको मुख्य रूप से लगभग सभी जगह प्रयोग करते हुए मिल जायेंगे। इसमें कईं बटन होते है, जिनमे अक्षरों, अंकों और अन्य बटनों का संयोजन होता है। आयत के आकार के इस कीबोर्ड में एक तार लगा होता है, जिसे हम CPU से जोड़ते है, फिर यह कार्य करना प्रारंभ कर देता है।

2. वायरलेस कीबोर्ड (Wireless keyboard)

वायरलेस कीबोर्ड (Wireless keyboard in hindi

यह देखने और कार्य करने में बिल्कुल साधारण कीबोर्ड की तरह होता है, फर्क मात्र इतना होता है की इसमें तार से छुटकारा मिल जाता है। इसको आप अपने कंप्यूटर में ब्लूटूथ के जरिए जोड़ सकते हैं। इसका प्रयोग आधुनिक काल में बढ़ गया है, क्योंकि हम सभी चाहते है कि कंप्यूटर सिस्टम में जितने कम तार हो, उतना अच्छा है।

3. लैपटॉप कीबोर्ड (Laptop keyboard)

लैपटॉप कीबोर्ड | Laptop keyboard in hindi

लैपटॉप ने इनबिल्ट कीबोर्ड होता है जो चिप के माध्यम से जुड़ा होता है। इसमें दो तरह के कीबोर्ड का प्रयोग किया जाता है, जो लैपटॉप के आकार पर निर्भर करता है। अगर लैपटॉप 15.6 इंच का है तो फुल आकार का कीबोर्ड उपयोग किया जाता है और अगर आकार 12 से 14 इंच के भीतर है तो उसने दाहिनी तरफ की अंको वाली कुंजियां नही होती है।

4. एर्गोनॉमिक कीबोर्ड (Ergonomic keyboard)

एर्गोनॉमिक कीबोर्ड | Ergonomic keyboard in Hindi

आजकल बहुत सारी कंपनियां एक विशेष रूप के कीबोर्ड का निर्माण कर रही है जिसे एर्गोनॉमिक कीबोर्ड बोला जाता है। इसमें कुंजियों का लेआउट को अलग आकार में दर्शाया जाता है। आप नीचे चित्र में देख सकते है। असल में इस तरह के कीबोर्ड पर लगातार ज्यादा समय तक टाइप करने में आराम मिलता है और कलाई में दर्द कम होता है।

कीबोर्ड का इतिहास (History of Keyboard)

आधुनिक कंप्यूटर कीबोर्ड का आविष्कार टाइपराइटर के आविष्कार के साथ शुरू हुआ। क्रिस्टोफर लैथम शोल्स ने 1868 में QWERTY कीबोर्ड का अविष्कार किया और पेटेंट कराया। तब वह टाइपराइटर में प्रयोग की जाती थी। समय के साथ कीबोर्ड का विकास हुआ और आज जो हम कीबोर्ड प्रयोग करते हैं उसका आधार वहीं है, बस आकार और तकनीकी में भले बदलाव आ गया हो।

कंप्यूटर 1970 के दशक के बाद उपयोग करने के लिए लोकप्रिय होने लगे। सबसे पहले कंप्यूटर का नाम ENICA था जिसे 1946 में बनाया गया था। कंप्यूटर में डेटा डालने के लिए टेलेटाइप मशीनों का प्रयोग हुआ। इसमें छिद्रों को पंच कार्ड पर छिद्रित किया गया और फिर कार्ड रीडर की सहायता से प्रदर्शित किया गया।

1986 में कंप्यूटर कीबोर्ड से लैस होने लगे। आईबीएम (IBM) द्वारा बनाया गया मॉडल एम (M) कीबोर्ड एक बड़ी सफलता मानी जाती है। मॉडल एम कीबोर्ड वह कीबोर्ड है जिसका आकार, और बटनों का संयोजन बिल्कुल आज बाजार में मिलने वाले एक साधारण कीबोर्ड से मेल खाता है।

कीबोर्ड के प्रत्येक बटन और उनके कार्य (Each button of keyboard with their functions)

यहां हम कीबोर्ड के बटनों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि हर बटन का क्या कार्य होता है।

ऑल्ट (Alt)

एक कंप्यूटर कीबोर्ड का ऐसा बटन है जिसे आप दूसरे बटन के साथ साथ दबाते हैं ताकि दूसरी बटन उससे कुछ अलग करे जो वह आमतौर पर करती है। अर्थात् कुछ अन्य प्रोग्राम या टास्क कर सकें। आप इस बटन को केवल Alt के रूप में भी संदर्भित कर सकते हैं।

एरो (Arrow)

ऊपर, नीचे, बाएँ या दाएँ की और निशान बने हुए कुल चार बटन होते हैं, जिसका उपयोग कर्सर को हिलाने के लिए किया जाता है। यह ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं गति करने में प्रयोग किए जाते हैं।

बैकस्पेस (Backspace)

किसी भी डॉक्यूमेंट में या कार्य के मध्य में एक स्थान पीछे की ओर ले जाने के लिए आप कीबोर्ड पर जो कुंजी दबाते हैं वह बैकस्पेस बटन होता है। यह पीछे से डॉक्यूमेंट में वाक्यों को डिलीट का भी कार्य करता है।

कैप्स लॉक (caps lock)

कंप्यूटर कीबोर्ड का यह बटन आपको कैपिटल और स्मॉल लेटर्स में स्विच करने का विकल्प देता है।

अक्षरों का समूह (Character sets)

कंप्यूटर में टाइपिंग करते समय उपयोग किए जाने वाले अक्षरों, संख्याओं या प्रतीकों का एक पूरा सेट।

कमांड (Command)

कुछ कंप्यूटरों पर, कमांड बटन वह बटन होता है जिसे आप किसी अन्य बटन के साथ दबाते हैं ताकि कंप्यूटर कोई विशेष कार्य कर सके।

कंट्रोल (control)

कंप्यूटर की-बोर्ड का वह बटन जिसका उपयोग विशेष कार्यों को करने के लिए अन्य बटनों के संयोजन से किया जाता है। इस बटन को आमतौर पर ‘Ctrl’ के रूप में चिह्नित किया जाता है।

डिलीट (Delete)

यह बटन वर्णों को हटाती/मिटाती है। इस बटन को कभी-कभी केवल डेल (Del) भी कहा जाता है।

एंटर (Enter)

कंप्यूटर कीबोर्ड की इस बटन का उपयोग लिखते समय पैराग्राफ बदलने के लिए किया जाता है।

एस्केप (Escape)

किसी कार्य को रोकने, प्रोग्राम छोड़ने या पिछले मेनू पर वापस जाने के लिए यह बटन उपयोग होता है। इस बटन को आमतौर पर ‘Esc’ के रूप में चिह्नित किया जाता है।

फंक्शन (Function)

किसी प्रोग्राम में किसी विशेष ऑपरेशन के लिए इन बटनों का उपयोग किया जाता है। ‘F1’ से ‘F12’ चिह्नित किए गए कीबोर्ड में सबसे ऊपर क्रमानुसार होती हैं।

न्यूमेरिक कीपैड (Numeric keypad)

यह मुख्य अक्षर बटनों के दाईं ओर स्थित होता है, जिसपर जीरो से नौ तक संख्याएं होती हैं। छोटे आकार के लैपटॉप में ये नहीं पाई जाती है।

नम लॉक (Num lock)

न्यूमेरिक कीपैड को लॉक या अनलॉक करने के लिए इस बटन का प्रयोग किया जाता है।

शिफ्ट (Shift)

जब आप कैपिटल लेटर्स के साथ साथ विशेष चिन्हों को टाइप करना चाहते हैं तो आप कंप्यूटर कीबोर्ड पर स्थित इस बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

स्पेसबार (Spacebar)

कंप्यूटर कीबोर्ड का यह सबसे बड़ा बटन होता है जिसे आप टाइप करते समय शब्दों के बीच स्पेस देने के लिए दबाते हैं।

टैब (Tab)

कंप्यूटर कीबोर्ड के बाईं ओर स्थित एक बटन जिसे आप एक ही लाइन में ज्यादा स्पेस देने के लिए दबाते है

सामान्य कंट्रोल बटन शॉर्टकट की सूची (List of common control key shortcuts)

Ctrl+A ये दोनों बटन सभी टेक्स्ट या अन्य ऑब्जेक्ट को सलेक्ट करेंगी।

Ctrl+B  टेक्स्ट को बोल्ड हाइलाइट करने के लिए।

Ctrl+C किसी भी चयनित टेक्स्ट या अन्य ऑब्जेक्ट को कॉपी करने के लिए।

Ctrl+D माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एक खुले वेब पेज या ओपन फॉन्ट विंडो को बुकमार्क करने हेतु।

Ctrl+F फाइंड विंडो खोलने के लिए।

Ctrl+G ब्राउज़र और वर्ड प्रोसेसर में सर्च करने हेतु।

Ctrl+I टेक्स्ट को इटैलिक करने के लिए।

Ctrl+L ब्राउजर में एड्रेस बार चुनें या वर्ड प्रोसेसर में टेक्स्ट को लेफ्ट अलाइन करने हेतु।

Ctrl+P आपके द्वारा देखे जा रहे पृष्ठ को प्रिंट करने के लिए एक प्रिंट विंडो खोलने के लिए।

Ctrl+R पेज को रीलोड या वर्ड प्रोसेसर में टेक्स्ट को राइट अलाइन करने हेतु।

Ctrl+S दस्तावेज़ या फ़ाइल को सेव करने के लिए।

Ctrl+U चयनित टेक्स्ट को अंडरलाइन करने के लिए।

Ctrl+V कॉपी किए गए किसी भी टेक्स्ट या अन्य ऑब्जेक्ट को पेस्ट करने हेतु।

Ctrl+End लाइन के अंत के बजाय कर्सर को दस्तावेज़ के अंत में ले जाता है।

Ctrl+Z इन दोनों बटनों को दबाने से कोई भी क्रिया पहले की तरह हो जाएगी।

Ctrl+Esc विंडोज स्टार्ट मेन्यू खोने के लिए।

Ctrl + End बॉटम (दस्तावेज़ या विंडो का अंत)।

Ctrl+Home Top (दस्तावेज़ या विंडो का प्रारंभ)।

Ctrl+PgDn अगला टैब।

Ctrl+PgUp पिछला टैब।

Ctrl+Tab ↹ अगली विंडो या टैब।

Ctrl+⇧ Shift+Tab ↹ पिछली विंडो या टैब।

Ctrl+Alt+Del रिबूट।

यहाँ पढ़ें: GPU Kya hai ?
यहाँ पढ़ें: HDD vs SSD

Easy hindi typing tutorial – Learn hindi typing – How To touch typing in hindi – Fast typing tips

 कुछ सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न

कम्प्यूटर कीबोर्ड क्या है?

कम्प्यूटर कीबोर्ड एक प्रमुख इनपुट डिवाइस होता है. जिसका उपयोग कम्प्यूटर को निर्देश देने तथा टाइपिंग करने के लिए किया जाता है। कीबोर्ड पर बटन (कुंजी) उकेरे रहते है जिन्हे दबाने पर अक्षर, चिन्ह तथा विशेष कमांड्स को टाइप किया जा सकता है।

एक कम्प्यूटर कीबोर्ड में कुल कितने बटन होते है?

एक मानक कम्प्यूटर कीबोर्ड में कुल 104 बटन (कुंजीयां) होती है. लेकिन, यह संख्या कीबोर्ड निर्माता, कीबोर्ड प्रकार, कीबोर्ड डिवाइस के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है। निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते है कि यह संख्या (±) 100 बटन के आसपास होती है।

एक कीबोर्ड में कितने सिंबल होते हैं?

एक QWERTY कीबोर्ड के 28 बटनों पर कुल 40 सिंबल (जैसे, ~,!, @, #, $, और % जो अक्षर या संख्या नहीं हैं) होते हैं।

एक कीबोर्ड में कितनी अल्फाबेटिक की होती हैं?

एक कंप्यूटर कीबोर्ड पर, उतनी ही संख्या में अक्षर होते हैं जितनी अंग्रेजी वर्णमाला में होती हैं। मतलब की 26 अक्षरों के लिए 26 बटन

F1 से F12 तक के बटन क्या हैं?

F बटन कीबोर्ड के शीर्ष पर क्रमबद्ध होती हैं और F1 से F12 तक लेबल की जाती हैं। ये सभी बटन शॉर्टकट के रूप में कार्य करती हैं, जैसे फ़ाइलें सहेजना, डेटा प्रिंट करना, या किसी पृष्ठ को रिफ्रेश करना।

कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?

QWERTY और NON QWERTY कीबोर्ड क्या होते हैं?

QWERTY कीबोर्ड में अक्षरों का स्थान क्रम में नहीं होता है, वहीं दूसरी ओर Non-QWERTY कीबोर्ड में अक्षरों का संयोजन क्रम में होता है। पर आजकल ज्यादातर QWERTY कीबोर्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया अथवा बनाया?

Christopher Latham Sholes ने QWERTY Keyboard का आविष्कार सन् 1868 में किया था. दुनिया का पहला टाइपराइटर बनाने में भी इनकी मुख्य भूमिका थी। इनको टाइपराइटर का भगवान या कीबोर्ड के पिता या अविष्कारक के नाम से जाना जाता है।

समापन

तो यह था कंप्यूटर में प्रयोग होने वाले कीबोर्ड का भूगोल और इतिहास। उम्मीद करता हूं कि मैंने कीबोर्ड से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी को साझा करने में सफल रहा हूं। यदि फिर भी अपने कोई भी सवाल हैं तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

I am a technology enthusiast and write about everything technical. However, I am a SAN storage specialist with 15 years of experience in this field. I am also co-founder of Hindiswaraj and contribute actively on this blog.

Leave a Comment