9 best Beaches to visit in Goa- गोवा में घूमने वाले 9 बेहतरीन समुद्रतट

भारत में युवावर्ग के हर लड़के का सपना होता है, अपने कॉलेज के दिनों में गोवा जाना। कितनी बार योजना बनाई जाती है, पर हर बार किसी ना किसी बहाने से गोवा यात्रा निरस्त होती है। कभी घरवाले राज़ी नहीं होते तो कभी बजट ज्यादा हो जाता है, कितनी भी कोशिश करते है, कोई ना कोई अड़ंगा लग ही जाता है।

और जिनकी यात्रा सफल रहती है, उनके लिए ये किसी स्वर्ग की यात्रा से कम नहीं होता।

आज इस लेख के माध्यम से मेरा मकसद है कि अगर आप कभी भविष्य में गोवा जाने का विचार बनाए तो यह लेख आपकी कुछ मदद अवश्य ही कर सके।

गोवा मुख्यतः समुद्रतटों के लिए प्रसिद्ध है, जिसको घूमने के लिए देश के कोने – कोने से लोग भागे चले आते है। देश ही नहीं, विश्व के पर्यटक भी गोवा को लेकर काफी उत्साहित रहते है।

गोवा में आपको एक तरफ भीड़भाड़ वाले समुद्रतट मिलेंगे जहां लोग वॉटर स्पोर्ट्स और समुद्री जायके का लुत्फ़ उठाते है और दूसरी पर कुछ ऐसे समुद्रतट भी है, जहां बिल्कुल प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। ना कोई शोरगुल ना कोई डिस्को, बस एक अद्भुत सी शांति, मानों आप सपनों के एक काल्पनिक समुद्रतट पर हैं।

List of Main Beaches- मुख्य समुद्रतटों की सूची

  1. क्वेरिम या केरी समुद्रतट
  2. बागा समुद्रतट
  3. कलंगुटे समुद्रतट
  4. वैगाटर समुद्रतट
  5. अंजुना समुद्रतट
  6. कैंडोलिम समुद्रतट
  7. अरंबोल समुद्रतट
  8. बटरफ्लाई समुद्रतट
  9. अरंबोल समुद्रतट
  10. मंडरिम समुद्रतट

Querim or Carey Beach- क्वेरिम या केरी समुद्रतट

9 best Beaches to visit in Goa- गोवा में  घूमने वाले 9 बेहतरीन समुद्रतट

अगर आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें की मेरा पसंदीदा समुद्रत कौन सा है, तो जवाब बिना कोई विचार किए एक ही होगा – केरी समुद्रतट। यहां सिर्फ इक्का दुक्का लोग देखने को मिलेंगे या फिर कुछ मछुआरे। कम लोगों का होना और आसपास लहलहाते हरे भरे खेत और नारियल के लंबे वृक्ष इसको अत्यंत मनमोहक बनाते हैं। शाम को किनारे पर एकांत बैठकर सूर्यास्त को निहारना अपने आप में ही जादुई होता है। अगर आप शांत, एकांत और लहरों के साथ प्रकृति में खोने का भाव रखते है तो यह आपके लिए एक आदर्श समुद्रतट है।

एक बात और ध्यान देने योग्य है कि स्थानीय भाषा में इसको केरी समुद्रतट बोलते है और गूगल आपको क्वेरिम बताएगा। इसको लेकर धोखा ना खाए, दोनों एक ही है।

स्थान – क्वेरिम या केरी गांव, उत्तरी गोवा।

क्या करें – शांत वातावरण में खुद को खोने दे, प्रकृति की सुंदरता को कैमरे में कैद करें।

Baga Beach- बागा समुद्रतट

9 best Beaches to visit in Goa- गोवा में  घूमने वाले 9 बेहतरीन समुद्रतट

यह गोवा का सबसे बहुचर्तित और व्यस्ततम समुद्रतट है जहां सबको जाने की सलाह दी जाती है। यदि आप गोवा से कुछ खरीदना चाहते हैं या समुद्र किनारे बैठकर समुद्री व्यंजन का आनंद उठाना चाहते है, या फिर सनबाथ लेने की ख्वाहिश रखते हैं, तो बागा समुद्रतट आपके लिए घूमने योग्य जगह है।

दिन में परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है, वही रात के वक़्त दोस्तों के साथ बीच पार्टी का भी आनंद लिया जा सकता है। एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्कूबा डाइविंग यहां करने एक बेहतरीन विकल्प है।

स्थान – बर्डेज, उत्तरी गोवा।

क्या करें – यहां समुद्री लहरें सबसे तेज होती है, अतः लहरों से खेले, खरीददारी करें, समुद्री पकवान चखें।

Calangute Beach- कलंगुटे समुद्रतट

9 best Beaches to visit in Goa- गोवा में  घूमने वाले 9 बेहतरीन समुद्रतट

समुद्रतटों की रानी के नाम से प्रसिद्ध कलंगुटे समुद्रतट

गोवा का सबसे बड़ा समुद्रतट है। दिन का कोई भी पहर हो, सन लाउंज से बैठकर शांत लहरों को हिलोरे मारते देखने का अपना अलग ही आनंद है। यह जब तक स्वयं अनुभव नहीं किया जाएगा, तब तक शब्दों के माध्यम से समझना थोड़ा कठिन है।

विदेशी पर्यटकों के बीच यह काफी प्रसिद्ध है और ज्यादातर महंगे होटल हो या सस्ते हॉस्टल सब बड़ी मात्रा में यहां स्थित हैं। गोवा की राजधानी पणजी से इसकी दूरी मात्र 15 किलोमीटर है।

स्थान – बर्देज, उत्तरी गोवा।

क्या करें – समुद्री व्यंजन पसंद करने वालों के लिए और खरीददारी करने वालों के लिए यह समुद्रतट अपनी सेवा पेश करता है।

Vagator Beach- वैगाटर समुद्रतट

9 best Beaches to visit in Goa- गोवा में  घूमने वाले 9 बेहतरीन समुद्रतट

वॉटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर वैगाटर समुद्रतट एक चट्टानी समुद्रतट है, जहां छोटे बड़े चट्टानों की पंक्तियां देखी जा सकती हैं। यहां किनारे पर लगी कुर्सियों के बजाय किसी चट्टान पर अकेले बैठकर गरजती हुई समुद्री लहरों को देखने की सलाह दी जाती है।

पैरासेलिंग, जेट स्किंग, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग जैसे सभी वॉटर स्पोर्ट्स यहां उपलब्ध है। आप चाहे तो इनकी प्री बुकिंग भी कर सकते हैं या वहीं सामने । एक और बात इन वॉटर स्पोर्ट्स के दाम में मोलभाव करना ना भूलें।

स्थान – बर्डेज, मापुसा, उत्तरी गोवा।

क्या करें – शांति के कुछ पल बिताइए, स्मृति चिन्ह खरीदिए, वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा उठाइए।

Anjuna Beach- अंजुना समुद्रतट

अंजुना समुद्रतट किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत यहां लगने वाला स्थानीय बाज़ार है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। स्थानीय बाज़ार को ” अंजुना फ्ली मार्केट ” के नाम से जाना जाता है। अन्य चीजों जो इसको मनमोहक बनाती है, वो है इसका हरे भरे लहलहाते खेतों के पास स्थित होना।

बाजार के अलावा, अंजुना समुद्र तट पर कई प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स (पैरासेलिंग, जेट-स्कीइंग, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग) उपलब्ध हैं। कैफ़े, बाज़ार, हरियाली और चकाचौंध यहाँ इतना घना और सुंदर वातावरण बनाते हैं कि आप इस समुद्र तट से बच नहीं सकते हैं।

स्थान – मापुसा, उत्तरी गोवा।

क्या करें – स्थानीय बाजार से खरीददारी करें, रात में पार्टी और संगीत का आनंद लें।

Candolim Beach- कैंडोलिम समुद्रतट

कैंडोलिम समुद्रतट भी एक प्रसिद्ध समुद्रतट है, और बाकी समुद्रतटों की तुलना में कम भीड़भाड़ वाला है।

यह रेत के टीलों के लिए काफी मशहूर है। यही इसको एक अलग पहचान देती है। यहां भी आप वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं। पूर्ण शांति के लिए एक आदर्श स्थान है।

रेत के टीले समुद्री जीवन, खुशनुमा मौसम आप यहां प्रकृति की गोद में बिना समय बिताए नहीं रह सकते हैं।

स्थान – बर्डेज, उत्तरी गोवा।

क्या करें – कुछ वक़्त प्रकृति की गोद में बिताइए, डाइविंग कीजिए।

Arambol Beach- अरंबोल समुद्रतट

इसको कैसे भूला जा सकता है। अरंबोल समुद्रतट

सबसे साफ और स्वच्छ तट है, जहां आप नीलें रंग के पानी को साफ देख सकते है। साथ ही आप छोटी छोटी मछलियों को तैरते हुए निहार सकते हैं।

यह केरी समुद्रतट के बहुत ही नजदीक है, यहां आप अच्छी अच्छी फोटो खींच सकते है। सीमित संख्या में वॉटर स्पोर्ट्स भी उपलब्ध हैं।

स्थान – आरंबोल, उत्तरी गोवा।

क्या करें – यहां पर कोस्ट गार्ड काफी सतर्क रहते है, बच्चों के साथ खेलें। मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें ले।

Butterfly Beach- बटरफ्लाई समुद्रतट

यह समुद्रतट एक छुपा हुआ खजाना है, जहां शायद ही कोई आता है। आप सोच रहे होंगे कि इसके नाम के पीछे क्या कारण है। तो मैं आपको बता दूं कि यहां तितलियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं इसलिए इसका नाम बटरफ्लाई समुद्रतट पड़ा। एकांत में समय बिताने वालों के लिए यह जगह एक अच्छी जगह है। और साथ में सूर्यास्त के भी साक्षी बनें।

स्थान – पलोलेम समुद्रतट के उत्तर में।

क्या करें – अनोखे सन्नाटे के बीच कुछ पल खुद के साथ बिताए, आप खुद से खुद को जोड़ने में सफल रहेंगे।

Mandarim Beach- मंडरिम समुद्रतट

एक शानदार और एकांत समुद्रतट होने के नाते मनुष्यों द्वारा विकसित प्रीमियम सेवाओं के साथ साथ प्रकृति के गोद में आराम भी किया जाने का सौभाग्य मंडरिम समुद्रतट पर प्राप्त किया जा सकता है। मंडरिम गांव  निकट होने के कारण इसी नाम से इसको बुलाया जाता है। यहां आपको सूर्यास्त जरूर देखना चाहिए।

स्थान – निकट आरमबोल, उत्तरी गोवा।

क्या करें – अपने प्रियजनों के साथ एक लम्बी सैर पर जाएं और सूर्यदेव को पानी में डूबते हुए देखें।

Some things to note- कुछ ध्यान देने योग्य बातें

  • समुद्रतट में ज्यादा अंदर ना जाए।
  • किसी भी प्रकार का कूड़ा बिल्कुल पानी में ना बहाएं।
  • गोवा घूमने का सबसे ज्यादा आनंद उठाना चाहते हैं तो स्कूटर किराए पर ले।
  • स्कूटर आसानी से उपलब्ध है, लेते वक़्त दस्तावेजों की जांच करें।
  • आप रात में भी घूम सकते हैं, पूरा चप्पा चप्पा सुरक्षित है।

Where to stay- कहां ठहरें

गोवा एक ऐसी जगह है, जहां ठहरने के तमाम विकल्प मौजूद हैं। आप युवा है तो सस्ते हॉस्टल में रुकें, परिवार के साथ है तो लग्जरी होटल में। वैसे समुद्रतट पर ही आवास लें ताकि समुद्र को करीब से देख सके और महसूस कर सकें।

How to reach- कैसे पहुंचे

 सड़क मार्ग द्वारा

गोवा में मुख्य रूप से चार बस स्टेशन है – मापुसा, पंजिम, वास्को डी गामा और मडगांव। सभी राज्यो से राज्य परिवहन निगम के साथ साथ प्राइवेट बसों का भी संचालन नियमित अंतराल पर होता है। कर्नाटक, महाराष्ट्र से यात्रियों की सुविधा के लिए कई बसे चलाई जाती हैं।

रेल मार्ग द्वारा

गोवा देश के सभी मुख्य रेल स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। यहां 2 रेलवे स्टेशन है – वास्को डी गामा और मडगांव। दिल्ली से गोवा संपर्क क्रांति और त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस जैसी ट्रेन चलती हैं।

हवाई मार्ग द्वारा

दबोलिम एयरपोर्ट, जो राजधानी पंजिम से 26 किमी की दूरी पर है, गोवा का एकमात्र हवाई अड्डा है। यह देश के साथ – साथ विश्व के दूसरे देशों से भी  हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा है। सभी मुख्य एयरलाइंस अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं।

Last word- अन्तिम शब्द

हर किसी को अपने जीवनकाल में एक बार गोवा की यात्रा जरूर ही करनी चाहिए। गोवा एक प्राकृतिक खज़ाने की तरह है, जहां प्रकृति ने बहुत ही मेहरबानी दिखाई है। इस जगह पर वो सब कुछ है, जिसका एक घुमक्कड़ तलाश करता है, प्रकृति से लेकर मॉडर्न पार्टी तक, सन्नाटे से लेकर शोरगुल तक। यह छुट्टी बिताने का वाकई एक आदर्श स्थान है।

एक अपील : कृपया पर्यटन स्थलों पर घूमने समय कूड़ा ना फैलाएं। इनको साफ और स्वच्छ रखने में मदद करें।

Reference

नमस्कार, मेरा नाम उत्कर्ष चतुर्वेदी है। मैं एक कहानीकार और हिंदी कंटेंट राइटर हूँ। मैं स्वतंत्र फिल्म निर्माता के रूप में भी काम कर रहा हूँ। मेरी शुरुवाती शिक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई है और उसके बाद मैं दिल्ली आ गया। यहां से मैं अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा हूँ और साथ ही में कंटेंट राइटर के तौर पर काम भी कर रहा हूँ।

Leave a Comment