mata vaishno devi ji ki aarti video – आरती माता वैष्णो देवी की – Maa Vaishno Devi ki Aarti
यहाँ पढ़ें : तुलसी माता की आरती
vaishno mata ji ki aarti lyrics – वैष्णो देवी मां आरती लिरिक्स
जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता।
हाथ जोड़ तेरे आगे,आरती मैं गाता॥
शीश पे छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी।
गंगा बहती चरनन,ज्योति जगे न्यारी॥
ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे।
सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे॥
सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे।
बार-बार देखन को, ऐ माँ मन चावे॥
भवन पे झण्डे झूलें,घंटा ध्वनि बाजे।
ऊँचा पर्वत तेरा,माता प्रिय लागे॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा।
दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा॥
जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे।
उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे॥
इतनी स्तुति निश-दिन, जो नर भी गावे।
कहते सेवक ध्यानू, सुख सम्पत्ति पावे॥
maa vaishno devi aarti lyrics PDF Download in Hindi
वैष्णो देवी माता की आरती का लिरिक्स डाउनलॉड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
यहाँ पढ़ें : आरती श्री दुर्गाजी
माता वैष्णो देवी की अमर कथा, माता वैष्णो देवी की महिमा, Vaishno Devi Story
मां वैष्णो देवी की अमर कथा को सुनने के लिए आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
माता वैष्णो देवी की अमर कहानी PDF Download
माता वैष्णो देवी की अमर कहानी को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट से फ्रि में PDF Download कर सकते हैं। PDF Download को डाउनलॉड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
यहाँ पढ़ें : माँ बगलामुखी आरती
भारत मे हिंदू मान्यता के अनुसार वैष्णो देवी मां शक्ति को समर्पित पवित्रतम देवी हैं। भारतीय हिंदू मंदिरों में से वैष्णो देवी मंदिर एक है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है।
यह मंदिर, जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू जिले मे कटरा नगर के समीप स्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। यह मंदिर पहाड़ों पर 5200 फ़ीट की ऊचाई पर, कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर (ऊचाई पर) स्थित है।
यहाँ पढ़ें : श्री अन्नपूर्णा माता जी की आरती
मां वैष्णो देवी – तीर्थयात्रा स्थल

इस मंदिर के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों तीर्थ यात्री, इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। यहाँ तक पहुँचने के लिए उधमपुर से कटरा तक एक रेल संपर्क स्थापित किया गया है। माता वैष्णो देवी का स्थान हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ सम्पूर्ण भारत और विश्व से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
वैष्णो देवी का मंदिर या भवन, कटरा से कुछ किलोमीटर दूर है। कटरा से पर्वत पर चढ़ाई करने के लिए पद यात्रा के अलावा पालकियों, खच्चर तथा विद्युत- चालित वाहन भी मौजूद होते हैं। कटरा नगर जम्मू से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा है। पूर्वत: रेलवे की मदद से केवल जम्मू तक पहुँच पाना संभव नही था। लेकिन बाद मे इसे जम्मू- बारामुला रेलमार्ग से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के ज़रिए जोड़ दिया गया। जिसके माध्यम से अब रेल द्वारा कटरा तक पहुँचना संभव है।
Aarti
Reference-
31 December 2020, Maa Vaishno Devi ki Aarti, wikipedia