यहाँ पढ़ें: हिंदी कहानियां
स्वर्ग की कुंजी – तेनालीराम की कहानी | swarg ki kunji Tenali rama ki kahani | The Key To Heaven Tenali Raman Story in Hindi
एक बार विजयनगर राज्य में एक साधु आया। लोगों के बीच में अफवाहें फैली हुई थी कि वह ऋषि चमत्कार कर सकता है, इससे सभी खुश थे। आस-पास और दूर के लोग धन और भोजन लेकर ऋषि के दर्शन करने वहा चले आए।
तेनालीराम इस समाचार से संतुष्ट नहीं था। उसने महसूस किया कि कुछ बात निश्चित रूप से गलत है। इसलिए उसने खुद ही सब कुछ जांचने का फैसला किया। वह उस जगह पहुंच गया, जहां कई लोग एक रस्म के लिए इकट्ठे हुए थे।
साधु उनके बीच में अपनी आंखें बंद करके बैठा कुछ बुदबुदा रहा था।
तेनालीराम ने साधु के होंठों के हिलने की गति से यह जानने का फैसला किया कि वह कौन सा मंत्र पढ़ रहा है?

तेनालीराम एक विद्वान् था। वह जल्द ही समझ गया कि साधु एक धोखेबाज है और कुछ नहीं है, क्योंकि मंत्र उच्चारण के रूप में वह कुछ अनाप-शनाप कह रहा था। उसने साधु को सबक सिखाने का निर्णय किया।
यहाँ पढ़ें: तेनालीराम की चतुराई और काशी का विद्वान् – तेनालीराम की कहानी
वह अपने आसन से उठकर साधु के पास चला गया और वह साधु की दाढ़ी से एक लहराते बाल को खींच कर बोला. “मुझे स्वर्ग में जाने के लिए कुजी मिल गयी है।” उसने घोषणा की “ये साधु एक महान मनुष्य हैं।
अगर आप इनकी दाढ़ी से एक बाल लेकर अपने पास रखेगें, तो आप मरने के बाद सीधे स्वर्ग जाएंगे।”
साधु जो अभी अपनी दाढ़ी के खिंचने से लगी चोट के कारण सदमे में था, उसे ये एहसास हो गया कि अब उसके साथ क्या होने वाला है।
वह अपनी जान बचाने के लिए सरपट भागने लगा और लोग भी उसका पीछा करते हुए उसके पीछे भागने लगे।
STORY -तेनालीराम…. स्वर्ग की खोज video
यहाँ पढ़ें: तेनालीरामा की सबसे अच्छी मनोरंजक कहानियां
यहाँ पढ़ें: अन्य मजेदार रोचक कहानियाँ