यहाँ पढ़ें: kahaniyan in hindi
तेनालीराम और चोर – तेनालीराम की कहानी | Tenali raman aur chor Tenali rama ki kahani
बहुत समय पहले की बात है, एक रात कुछ चोरों ने तेनालीराम के घर चोरी करने की योजना बनाई। वे तेनालीराम के घर के पीछे छुप गए और तेनालीराम तथा उसकी पत्नी के सोने की प्रतीक्षा करने लगे। किसी तरह चतुर तेनालीराम को उनकी योजना का पता चल गया। वह अकेला उनसे नही भिड़ सकता था, इसलिए उसने एक योजना बनाई।
तेनालीराम ने अपने घर का कीमती सामान सुरक्षित जगह रख दिया और फिर ऊंची आवाज में अपनी पत्नी से बोला, “प्रिय, आजकल चोरियां कुछ अधिक ही बढ़ गई हैं। क्या पता कभी हमारे घर की बारी आ जाए… हमें अपने बगीचे के कुए में अपना सोना और आभूषण छुपा देने चाहिए।” तेनालीराम ने एक बड़े से बक्से में ईंट-पत्थर भरे और दोनों ने उसे ले जाकर कुएं में डाल दिया। छपाऽऽऽक… जोर से आवाज हुई और बक्सा पानी में डूब गया। अंदर आकर दोनों पति-पत्नी चैन की नींद सो गए।
चोरों ने तेनालीराम की सारी बातें सुन ली, क्योंकि वे उसके घर के पीछे ही छुपे हुए थे। छपाऽऽऽक… की आवाज भी सुनी। उन्होंने सोचा कि अब घर में जाने की मुसीबत क्यों उठाई जाए… सारी कीमती चीजें तो कुएं में ही हैं, इसलिए वे कुएं के पास आ गए।
कुआ बहुत गहरा था और पानी भी बहुत था। चोरों ने सोचा कि अगर नीचे पानी में उतरेंगे, तो डूब जाएंगे। दूसरे चोर ने कहा, “हम कुएं से पानी बाहर निकाल देते हैं, जिससे हमें माल आसानी से मिल जाएगा।” उसकी यह बात उसके साथी को पसंद आ गई और दोनों मिलकर पानी निकालने लगे। चोर सारी रात कुएं से पानी निकालते रहे। पानी से बगीचे में लगे सभी पौधों की अच्छी सिंचाई हो गई।
यहाँ पढ़ें: नाई का ईनाम – तेनालीराम की कहानी
सुबह हुई, प्रभात की लालिमा आकाश पर छाने लगी थी।
तेनालीराम सुबह उठकर, बाहर आए तो देखा कि पौधों की अच्छी सिंचाई हो गई है। चोर अपनी पूरी शक्ति से पानी निकालने में लगे हुए हैं। तेनालीराम ने उनसे कहा, “बस करो भाई, अच्छी सिंचाई हो गई है। “
यह सुनकर चोर बेचारे डर के मारे सिर पर पैर रखकर भाग खड़े हुए।
कहानी से सीख
कठिन परिस्थिती में सूझबूझ कर काम लेने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना आसानी से किया जा सकता है।
Tenali Raman aur chor. तेनाली राम और चोर। tenali raman and two thieves. Aao Hindi seekhen video
यहाँ पढ़ें: तेनालीरामा की सबसे अच्छी मनोरंजक कहानियां
यहाँ पढ़ें: रोचक मजेदार कहानियां