बिल्ली चूहा और शेर Kahani – Hindi Kahaniya – Panchatantra Moral Stories – Fairy Tales in Hindi
यहाँ पढ़ें : vishnu sharma ki 101 panchtantra kahaniyan in hindi
शेर बिल्ली और चूहा पंचतंत्र की कहानी | sher billi aur chuha Panchtantra ki kahani in Hindi
एक गुफा में एक शेर रहता था। उसे एक चूहा बहुत परेशान करता था और सोने नहीं देता था। शेर जब भी उसे पकड़ने की कोशिश करता वह बिल में घुस जाता।
शेर ने सोचा, “क्यों ना मैं एक बिल्ली पाल लूं। मैं उसे खूब खाना दूंगा और वह बदले में चूहे को मुझसे दूर रखेगी।”

उसने एक बिल्ली रखी। शेर ने बिल्ली को खाना दिया और कहा, “चूहे को मुझसे दूर रखो।” शेर की तरकीब काम आई। अब चूहा अपने बिल से निकलने में डरने लगा।
पर एक दिन भूख से परेशान होकर चूहा बाहर निकला। बिल्ली ने उसे पकड़ लिया और खा गई। चूहे के मरने के बाद शेर ने बिल्ली को खाना देना बंद कर दिया। बिल्ली वहां से चली गई।
नैतिक शिक्षा :– अपना काम हो जाने के बाद, स्वार्थी लोग आपसे नाता तोड़ लेते हैं।
यहाँ पढ़ें: पंचतंत्र की अन्य प्रेरणादायक कहानियाँ