शनि जयंती | Shani Jayanti | शनि जयंती का महत्व

शनि जयंती, Shani Jayanti, शनि जयंती कब है, शनि जयंती 2024, शनि जयंती कब है 2023

Astro Tips: शनि जयंती के दिन न करें ये गलती, हो जाएंगे कंगाल! #local18

Shani Jayanti

शनि जयंती | Shani Jayanti | शनि जयंती का महत्व

शनिश्चरी अमावस्‍या, सूर्यदेव और देवी छाया के पुत्र भगवान शनि के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस उत्सव को शनि जयंती भी कहा जाता है। श्री शनि, शनि ग्रह को नियंत्रित करते हैं, और इनकी मुख्यतया शनिवार के दिन पूजा व अर्चना की जाती है। श्री शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है।

श्री हनुमान जी ने रावण की कैद से शनिदेव को मुक्त कराया था, इसलिए शनिदेव के कथनानुसार, जो भी भक्त श्री हनुमंत लाल की पूजा करते हैं, वे भक्त शनि देव के अति प्रिय और कृपा पात्र होते हैं। अतः शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा का भी विधान माना गया है।

Shani Jayanti
Shani Jayanti

कुंडली में शनि दोष, शनि ढैय्या या साढ़ेसाती है, तो शनिश्चरी अमावस्‍या इन सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति दिलाएगी। शनि अमावस्या के दिन शनि देव की कृपा पाने हेतु शनि मंदिर अथवा नवग्रह धाम मंदिर जाएं और भगवान शनि की पूजा करें, तथा दशरथकृत शनि स्तोत्र का भी पाठ करना चाहिए।

FAQ – Shani Jayanti

शनि जयंती पर शनि देव की पूजा कैसे करें?

इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
शनिदेव के मंदिर जाएं।
शनिदेव को तेल, पुष्प अर्पित करें।
शनि चालीसा का पाठ करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
इस पावन दिन दान भी करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

शनि जयंती क्यों मनाते हैं?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे शनि जन्मोत्सव और शनि जयंती के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि इस दिन शनि देव की विधिवत पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती, ढैय्या, शनि की महादशा से छुटकारा मिल जाता है।

शनि जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

1- कहा जाता है कि, सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन, अगर आप भूल से भी शनि जयंती पर इन चीजों को खरीदकर घर लाते हैं, तो आपको शनिदेव की बुरी नजर का सामना करना पड़ सकता है। 2-इस दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस खाने और शराब पीने से बचना चाहिए।

त्योहारों की सूची

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर कैसे करें पूजनहर साल क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा
कृष्ण जन्माष्टमी की पूजाहल षष्ठी व्रत का महत्व
ज्येष्ठ अमावस्यापूर्णिमा का महत्व
सोमवती अमावस्या का महत्वगुरू पूर्णिमा का महत्व
वट सावित्री व्रत का महत्वमाघ गुप्त नवरात्रि का महत्व
नाग पंचमी का महत्वरक्षाबंधन का महत्व
गंगा दशहरा का महत्वकाँवड़ यात्रा का महत्व
प्रदोष व्रत का महत्वशिवरात्रि का महत्व
सावन के सोमवार का महत्वहरियाली तीज का महत्व
शनि जयंती का महत्व

Reference
Shani Jayanti

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment