मदर टेरेसा पर निबन्ध | Mother Teresa Essay in Hindi | Essay in Hindi | Hindi Nibandh | हिंदी निबंध | निबंध लेखन | Essay on Mother Teresa in Hindi

ऐसा कहा जाता है कि जब ईश्वर का धरती पर अवतरित होने का मन हुआ, तो उन्होंने माँ का रूप धारण कर लिया। ऐसा माने जाने का कारण भी बिल्कुल स्पष्ट है दुनिया की कोई भी माँ अपने बच्चों की न केवल जन्मदात्री होती हैं, उनके लिए उसका प्रेम अलौकिक एवं ईश्वरीय होता है, इसलिए माँ को ईश्वर का सच्चा रूप कहा जाता है। दुनिया में बहुत कम ऐसी माँ हुई हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के अतिरिक्त भी दूसरों को अपनी ममतामयी छाँप प्रदान की।

किसी से इस सम्पूर्ण जगत की एक ऐसी माँ का नाम पूछा जाए, जिसने बिना भेदभाव के सबको मातृषत्-स्नेह प्रदान किया, तो प्रत्येक की जुबाँ पर केवल एक ही नाम आएगा- ‘मदर टेरेसा’ मदर टेरेसा एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा हेतु समर्पित कर दिया।

यहाँ पढ़ें : 1000 महत्वपूर्ण विषयों पर हिंदी निबंध लेखन
यहाँ पढ़ें : हिन्दी निबंध संग्रह
यहाँ पढ़ें : हिंदी में 10 वाक्य के विषय

मदर टेरेसा पर निबन्ध | Mother Teresa Essay in Hindi | जीवन परिचय

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को एक अल्बानियाई परिवार में कुल नामक स्थान पर हुआ था, जो अब मेसिडोनिया गणराज्य में है। उनके बचपन का नाम अगनेस गाोंजा बोयाजिजू था। जब ये मात्र 9 वर्ष की थीं, उनके पिता निकोला बोयाजू के देहान्त के पश्चात् उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी उनकी माँ के ऊपर आ गई।

उन्हें बचपन में पढ़ना, प्रार्थना करना और चर्च में जाना अच्छा लगता था, इसलिए वर्ष 1928 में वे आयरलैण्ड की संस्था ‘सिटर्स ऑफ लॉरेटो में शामिल हो गई, जहाँ सोलहवीं सदी के एक प्रसिद्ध सन्त के नाम पर उनका नाम टेरेसा रखा गया और बाद में लोगों के प्रति ममतामयी व्यवहार के कारण जब दुनिया ने उन्हें ‘मदर’ कहना शुरू किया, तब वे ‘मदर टेरेसा’ के नाम से प्रसिद्ध हुई।

धार्मिक जीवन की शुरुआत के बाद वे इससे सम्बन्धित कई विदेश यात्राओं पर गईं। इसी क्रम में वर्ष 1929 की शुरुआत में वे मद्रास (भारत) पहुंची। फिर उन्हें कलकत्ता में शिक्षिका बनने हेतु अध्ययन करने के लिए भेजा गया। अध्यापन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे कलकत्ता के लोरेटो एटली स्कूल में अध्यापन कार्य करने लगी तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं योग्यता के बल पर प्रधानाध्यापिका के पद पर प्रतिष्ठित हुई। प्रारम्भ में कलकत्ता में उनका निवास फिक लेन में था, किन्तु बाद में वे सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहने लगी। वह आवास आज विश्वभर में ‘मदर हाउस’ के नाम से जाना जाता है।

अध्यापन कार्य करते हुए मदर टेरेसा को महसूस हुआ कि ये मानवता की सेवा के लिए इस पृथ्वी पर अवतरित हुई है। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन मानव-सेवा हेतु समर्पित करने का निर्णय लिया। मदर टेरेसा किसी भी गरीब, असहाय लाचार को देखकर उसकी सेवा करने के लिए तत्पर हो जाती थी तथा आवश्यकता पड़ने पर वे बीमार एवं लाचारों की स्वास्थ्य सेवा एवं मदद करने से भी नहीं चूकती थी, इसलिए उन्होंने बेसाहारा लोगों के दुःख दूर करने का महान् व्रत लिया। बाद में ‘नन’ के रूप में उन्होंने मानव सेवा की शुरुआत की एवं भारत की नागरिकता भी प्राप्त की।

यहाँ पढ़ें : अमर शहीद भगत सिंह पर निबन्ध

मदर टेरेसा का योगदान

Mother Teresa Essay in Hindi
Mother Teresa Essay in Hindi

मदर टेरेसा ने कलकत्ता को अपनी कार्यस्थली के रूप में चुना और निर्धनों एवं बीमार लोगों की सेवा करने के लिए। वर्ष 1950 में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था की स्थापना की। इसके बाद वर्ष 1952 में कुष्ठ रोगियों, नशीले पदार्थों की लत के शिकार लोगों तथा दीन-दुखियों की सेवा के लिए कलकत्ता में काली घाट के पास ‘निर्मल हृदय’ तथा ‘निर्मला शिशु भवन’ नामक संस्था बनाई। यह संस्था उनकी गतिविधियों का केन्द्र बनी। विश्व के 120 से अधिक देशों में इस संस्था की कई शाखाएँ हैं, जिनके अन्तर्गत लगभग 200 विद्यालय, एक हज़ार से अधिक उपचार केन्द्र तथा लगभग एक हजार आश्रय गृह संचालित है।

दीन-दुखियों के प्रति उनकी सेवा-भावना ऐसी थी कि इस कार्य के लिए वे सड़कों एवं गली-मुहल्लों से उन्हें खुद ढूंढकर लाती थीं। उनके इस कार्य में उनकी सहयोगी अन्य सिस्टर्स भी मदद करती थी। जब उनकी सेवा भावना की बात दूर-दूर तक पहुँची, तो लोग खुद उनके पास सहायता के लिए पहुँचने लगे। अपने जीवनकाल में उन्होंने लाखों दरिद्रों, असहायों एवं बेसाहारा बच्चों व बूढ़ों को आश्रय एवं सहारा दिया।

यहाँ पढ़ें : जनरेशन गैप पर निबंध

मदर टेरेसा को पुरस्कार

मदर टेरेसा को उनकी मानव-सेवा के लिए विश्व के कई देशों एवं संस्थाओं ने सम्मानित किया। वर्ष 1962 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से अलंकृत किया। वर्ष 1973 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने उन्हें टेम्पलटन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 1979 में उन्हें ‘शान्ति का नोबेल पुरस्कार’ प्रदान किया गया। वर्ष 1980 में भारत सरकार ने उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। वर्ष 1988 में ब्रिटेन की महारानी द्वारा उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रदान किया गया।

वर्ष 1992 में उन्हें भारत सरकार ने ‘राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 1998 में उन्हें ‘यूनेस्को शान्ति पुरस्कार’ प्रदान किया गया। वर्ष 1962 में मदर टेरेसा को ‘रैमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन पुरस्कारों के अतिरिक्त भी उन्हें अन्य कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए।

यद्यपि उनके जीवन के अन्तिम समय में कई बार क्रिस्टोफर हिचेन्स, माइकल परेंटी, विश्व हिन्दू परिषद् आदि द्वारा उनकी आलोचना की गई तथा आरोप लगाया गया कि वह गरीबों की सेवा करने के बदले उनका धर्म बदलवाकर ईसाई बनाती है।

यहाँ पढ़ें : युवा पर निबंध

पश्चिम बंगाल में उनकी निन्दा की गई। मानवता की रखवाली की आड़ में उन्हें ईसाई धर्म का प्रचारक भी कहा जाता था। उनकी धर्मशालाओं में दी जाने वाली चिकित्सा सुरक्षा के मानकों की आलोचना की गई तथा उस अपारदर्शी प्रकृति के बारे में सवाल उठाए गए, जिसमें दान का धन खर्च किया जाता था, किन्तु यह सत्य है कि जहाँ सफलता होती है, वहाँ आलोचना होती ही है। वस्तुतः मदर टेरेसा आलोचनाओं से परे थी।

वर्ष 1983 में 73 वर्ष की आयु में मदर टेरेसा रोम में पोप जॉन पॉल द्वितीय से मिलने गई, उन्हें वहीं पहला हृदयाघात आया। वर्ष 1989 में दूसरा हृदयाघात आया 5 सितम्बर, 1997 को 87 वर्ष की अवस्था में उनकी कलकत्ता में मृत्यु हो गई। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, किन्तु उनके द्वारा स्थापित संस्थाओं में आज भी उनके ममतामयी स्नेह को महसूस किया जा सकता है।

वहां होते हुए ऐसा लगता है मानो मदर हमें छोड़कर गई नहीं है, बल्कि अपनी संस्थाओं और अनुयायियों के रूप में हम सबके साथ है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए दिसम्बर, 2002 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें धन्य घोषित करने की स्वीकृति दी तथा 19 अक्टूबर, 2003 को रोम में सम्पन्न एक समारोह में उन्हें धन्य घोषित किया गया। इसी प्रकार पोप फ्रांसिस ने इन्हें वर्ष 2016 में सन्त घोषित किया।

वर्ष 2017 में इनकी साड़ी को बौद्धिक सम्पदा किया गया तथा वर्तमान में इनकी जीवनी पर फिल्में भी बनाने की बात कही जा रही है। अतः यह कहा जा सकता है कि उन्होंने पूरी निष्ठा से न केवल बेसाहारा लोगों की निःस्वार्थ सेवा की, बल्कि विश्व शान्ति के लिए भी सदा प्रयत्नशील रहीं। उनका सम्पूर्ण जीवन मानव-सेवा में बीता। वे स्वभाव में ही अत्यन्त स्नेहमयी, ममतामयी एवं व्यक्तित्व थी। वह ऐसी शख्सियत थीं, जिनका जन्म लाखों-करोड़ों वर्षों में एक बार होता है।

मदर टेरेसा पर निबंध/Mother Teresa par niband /10 lines essay on Mother Teresa/Mother Teresa par lekh video

Mother Teresa Essay in Hindi

अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध

सुभाषचन्द्र बोस पर निबन्धनरेंद्र मोदी पर निबन्ध
लोकमान्य तिलक पर निबन्धजवाहरलाल नेहरु पर निबन्ध
डॉ भीम राव अंबेडकर पर निबन्धमहात्मा गांधी पर निबंध
अमर शहीद भगत सिंह पर निबन्धमदर टेरेसा पर निबन्ध
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर निबन्धअटल बिहारी वाजपेयी पर निबन्ध
राजीव गाँधी पर निबन्धइन्दिरा गाँधी पर निबन्ध
सरदार वल्लभभाई पर निबन्धलालबहादुर शास्त्री पर निबन्ध
Bill Gates Essay in Hindiअल्बर्ट आइन्स्टाइन पर निबन्ध
Nelson Mandela Essay in HindiAbraham Lincoln Essay in Hindi
अमर्त्य सेन पर निबन्धवर्गीज कुरियन पर निबन्ध
चन्द्रशेखर वेंकट रमन पर निबन्धडॉ. विक्रम साराभाई पर निबन्ध
डॉ. होमी जहाँगीर भाभा पर निबन्धडॉ. राजेन्द्र प्रसाद पर निबन्ध
लोकनायक जयप्रकाश नारायण पर निबन्धरामनाथ कोविन्द पर निबन्ध
स्वामी विवेकानन्द पर निबन्धअमिताभ बच्चन पर निबन्ध
लता मंगेशकर पर निबन्धमेजर ध्यानचन्द पर निबन्ध
कपिल देव पर निबन्धसचिन तेन्दुलकर पर निबन्ध
मैरी कॉम पर निबन्धविराट कोहली पर निबन्ध
पीवी सिन्धु पर निबन्धमहेन्द्र सिंह धोनी पर निबन्ध
रवीन्द्रनाथ टैगोर पर निबन्धप्रेमचन्द पर निबन्ध
अरुणिमा सिन्हा पर निबन्धडॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर निबन्ध
एलन मस्क पर निबन्धसम्राट अशोक पर निबन्ध

reference
Mother Teresa Essay in Hindi

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment