Lockdown meaning in Hindi, What is a lockdown?- लॉकडाउन मीनिंग इन हिंदी – लॉकडाउन क्या होता है?

लॉकडाउन का साधारण शब्दों मे मतलब होता है; ऐसी अवस्था जिसमें किसी आपातकालीन स्थिति के कारण लोगों को घर से बाहर जाने या क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं होती है।

किसी भी देश में लॉकडाउन होने पर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर दूसरी सभी सेवाओं पर रोक लगा दी जाती है

कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा पूरी दुनिया में तेजी से फैलता ही जा रहा है। विश्व के बड़े – बड़े देश इसकी चपेट मे आ चुके हैं। इससे बचने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगा है। यह लॉकडाउन क्या होता है, कब किया जाता है

Read Here: क्वारंटाइन हिंदी मीनिंग

लॉकडाउन क्या होता है? – Lockdown meaning in Hindi – What is a lockdown?

1.  लॉकडाउन का अर्थ है तालाबंदी।

2.  लॉकडाउन किसी आपदा या महामारी के वक्त लागू किया जाता है।

3.  लॉकडाउन एक आपात काल जैसी स्थिति है जिसके तहत निजी और सार्वजनिक कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों, एवं सार्वजनिक परिवहन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाता है।.

4.  जिस शहर या इलाके में लॉकडाउन किया गया है वहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है।

5.  कुछ महत्वपूर्ण चीज़ों जैसे दवा और खाने-पीने की ख़रीददारी के लिए ही बाहर आने की इजाज़त मिलती है।

6.  लॉकडाउन के समय बैंक खुले होते हैं, जिससे ज़रुरत के समय पैसे निकालने जा सकते हैं।

7.  लॉकडाउन जनता की भलाई और सुरक्षा के लिए लगाया जाता है. सभी निज़ी, कॉन्ट्रेक्ट तथा सरकारी दफ्तर जो जरूरी श्रेणी में नहीं आते, वो बंद रहते हैं।

8.  लॉकडाउन एक प्रकार से सरकार द्वारा लागू की गयी अस्थायी नीति होती है जिसका मुख्य कारण होता है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में कम से कम आयें अर्थात लॉकडाउन एक तरह से कर्फ्यू जैसी स्थिति होती है।

9.  जब किसी या फ़ैक्टरी को बंद किया जाता है तो वहां ताला लगाकर प्रवेश रोक दिया जाता है उसी तरह लॉक डाउन का अर्थ है कि आप अनावश्यक कार्य के लिए घरों से बाहर ना निकले।

10.  लॉकडाउन की वजह से अगर आपको किसी तरह की भी परेशानी होती है, तो आप संबंधित पुलिस थाने, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक अथवा अन्य उच्च अधिकारी को फोन कर सकते हैं।

यहाँ पढ़ें : क्या होता है क्वारंटाइन

Lockdown क्या होता है? जानिए पूरी कहानी | ABP News Hindi

Lockdown क्या होता है? जानिए पूरी कहानी | ABP News Hindi

क्यों किया जाता है लॉकडाउन – Why lockdown is done

जब किसी देश या इलाके मे किसी खतरे की आशंका होती है तो वहां के इंसानों और उस इलाके को बचाने के लिए लॉकडाउन किया जाता है।

जैसे वर्तमान समय में कोरोना के संक्रमण को लेकर कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे मे फैलता है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि लोग घरों से बाहर न निकले। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बहुत से देशों मे लॉकडाउन लगाया गया है।

कोरोना क्या हैं?What is Corona?

Lockdown meaning in Hindi
Lockdown meaning in Hindi

कोरोना एक वायरस है, यह सांस के जरिए फैलता है और इससे ‘वायरल म्यूटेशन’ होने या वायरस के ज्‍यादा फैलने की संभावना बनती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे मे बहुत तेजी से फैलता है।

कोरोना एक दूसरे को छूने से फैलता है। यह एक कॉन्टेजियस (Contagious) बीमारी है। इसलिए इसमे सोशल डिस्टेंसिंग बहुत ज़रूरी है। Lockdown meaning in Hindi

कोरोना वायरस की शुरुआत चाइना से हुई थी उसके बाद यह पूरे विश्व में बड़ी तेजी से फैल गया, और अभी भी बड़ता ही जा रहा है, इसलिए इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग है।

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं? – What are the symptoms of coronavirus?

Lockdown meaning in Hindi
Lockdown meaning in Hindi

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के तीन बहुत ही महत्वपूर्ण लक्षण हैं- बुख़ार, खांसी और स्वाद या गंध की पहचान न होना।

अगर किसी भी व्यक्ति मे ये लक्षण होते हैं तो व्यक्ति को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है तथा उनका टेस्ट कराया जाता है। अगर रिपोर्ट पॉज़िटिव होती है तो 14 दिन का होम क्वारनटाइन करना होता है।

कबकब और कहाँ हुआ लॉकडाउन?When and where was the lockdown imposed?

1.  2005 में दिसंबर में न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने दंगा रोकने के लिए लॉकडाउन किया था।

2.  अमेरिका में सितंबर 2011 के आतंकी हमले के बाद वहां तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया था।

3.  19 अप्रैल, 2013 को बोस्टन शहर को आतंकियों की खोज के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया था।

4.  नवंबर 2015 में पैरिस हमले के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए ब्रुसेल्स में पूरे शहर मे लॉकडाउन लगाया गया था।

5.  2020 मे पूरे विश्व मे कोरोना के कारण भारत सहित कई बड़े देशों जैसे अमेरिका, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्पेन, रुस, ईटली फ्रांस, आयरलैंड आदि देशों मे लगाया गया।

कर्फ्यू क्या होता है? – What is a curfew?

Lockdown meaning in Hindi
Lockdown meaning in Hindi

1.  कर्फ्यू बहुत ही गंभीर स्थिति में लगाया जाता है। कर्फ्यू के दौरान लोगों को अपने घरों से बाहर जाने की बिल्कुल इजाजत नहीं होती है।

2.  जहाँ कर्फ्यू लगा होता है वहां स्कूल, कॉलेज, बाजार सब बंद रहते हैं। कर्फ्यू में छूट बहुत कम देर के लिए दी जाती है इसलिए कर्फ्यू के दौरान सिर्फ वही सेवा चालू रहती है, जो बेहद जरूरी होती होती है।

3.  कर्फ्यू के दौरान लोगों को अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकलने की सख्त मनाही होती है।

4.  कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है या फिर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

5.  कर्फ्यू की स्थिति में बाजार और बैंक जैसी सेवा भी बंद कर दी जाती है।

6.  जब कर्फ्यू में बाहर निकलने की इजाज़त मिलती है, तभी घरों में बंद लोग बाहर निकल सकते हैं और इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

लॉकडाउन से अनलॉक तक – From lockdown to unlock

1.  लॉकडाउन में जहाँ पूरे देश, शहर या इलाके को बंद कर दिया जाता है, वहां सभी सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तथा वही लोगों का घर से बागर निकलना बंद हो जाता है।

2.  वहीं लॉकडाउन का विपरित होता है अन लॉक। यानी लॉकडाउन में बंद की गई सेवाओं को खोलना ही अन लॉक होता है।

3.  साधारण शब्दों मे कहें तो अन लॉकडाउन में लोग अपनी इच्छा से बाहर घूम सकते हैं। वह एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र या कहीं भी आ जा सकते हैं।

4.  कोरोना वारयस संक्रमण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन को अन लॉक के कई चरणों के साख खोला जा रहा है।

5.  अनलॉक के पहले चरण को यानी अनलॉक 1 को भारत मे 8 जून 2020 मे लागू किया गया। उसके बाद कई चरणों मे बंद सेवाओं को पूर्ण रूप से खोला जा रहा है।

6.  कोरोना वारयस के काल मे किए गए अन लॉक में लोगों को ये सलाह दी जाती है कि वे अन लॉक के सभी नियमों का पालन करें तथा चेहरे पर मास्क लगा कर बाहर निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

इस लेख मे आपने Lockdown meaning in Hindi – लॉकडाउन मीनिंग इन हिंदी – लॉकडाउन क्या होता है? – What is a lockdown? के बारे विस्तार मे जाना, तथा इसके साथ – साथ इससे जुड़े हुए सभी पहलुओं के बारे मे हमने आपको जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा इससे संबंधित अन्य जानकारी पाने के लिए आप हमारे अन्य लेख भी पड़ सकते है।

Reference-
17 अक्टूबर 2020, Lockdown meaning in Hindi, विकिपीडिया

I am a technology enthusiast and write about everything technical. However, I am a SAN storage specialist with 15 years of experience in this field. I am also co-founder of Hindiswaraj and contribute actively on this blog.

Leave a Comment