जानकी स्तुति – भइ प्रगट किशोरी | Janaki Stuti – Bhai Pragat Kishori | Hindi Devotional Song

जानकी स्तुति – भइ प्रगट किशोरी | Janaki Stuti – Bhai Pragat Kishori

Janaki Stuti Bhai Pragat Kishori
Janaki Stuti Bhai Pragat Kishori

यहाँ पढ़ें: जय राधे, जय कृष्ण, जय वृंदावन: भजन
यहाँ पढ़ें: जय रघुनन्दन, जय सिया राम: भजन

भइ प्रगट किशोरी,
धरनि निहोरी,
जनक नृपति सुखकारी ।

अनुपम बपुधारी,
रूप सँवारी,
आदि शक्ति सुकुमारी ।

मनि कनक सिंघासन,
कृतवर आसन,
शशि शत शत उजियारी ।

शिर मुकुट बिराजे,
भूषन साजे,
नृप लखि भये सुखारी ।

सखि आठ सयानी,
मन हुलसानी,
सेवहिं शील सुहाई ।

नरपति बड़भागी,
अति अनुरागी,
अस्तुति कर मन लाई ।

जय जय जय सीते,
श्रुतिगन गीते,
जेहिं शिव शारद गाई ।

सो मम हित करनी,
भवभय हरनी,
प्रगट भईं श्री आई ।

नित रघुवर माया,
भुवन निकाया,
रचइ जासु रुख पाई ।

सोइ अगजग माता,
निज जनत्राता,
प्रगटी मम ढिग आई ।

कन्या तनु लीजै,
अतिसुख दीजै,
रुचिर रूप सुखदाई ।

शिशु लीला करिये,
रुचि अनुसरिये,
मोरि सुता हरषाई ।

सुनि भूपति बानी,
मन मुसुकानी,
बनी सुता शिशु सीता ।

तब रोदन ठानी,
सुनि हरषानी,
रानी परम बिनीता ।

लिये गोद सुनैना,
जल भरि नैना,
नाचत गावत गीता ।

यह सुजस जे गावहिं,
श्रीपद पावहिं,
ते न होहिं भव भीता ।

दोहा:
रामचन्द्र सुख करन हित,
प्रगटि मख महि सीय ।

“गिरिधर” स्वामिनि जग जननि,
चरित करत कमनीय । ।

जनकपुर जनकलली जी की जय
अयोध्या रामजी लला की जय

  • गिरिधर

भजन – 2 भयी प्रगट कुमारी भूमि विदारी – जानकी स्तुति 19910522_1700 – श्री बजरंगजी सोनी

Janaki Stuti – Bhai Pragat Kishori

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment