IPS Full form- क्या आप जानते हैं कि आई पी एस का फुल फॉर्म क्या होता है? आई पी एस अफ़सर कैसे बनते हैं? आई पी एस का सिलेबस क्या होता है? इसके लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिएं? तथा इस नौकरी को पाने के लिए आपको कौन- कौन सी परिक्षाएं देनी होती हैं? अगर नही जानते तो परेशान होने की आवश्यकता नही है आज इस लेख मे हम आपको आई पी एस से संबंधित ये सभी जानकारी देने वाले हैं।
IPS Full form का फुल फॉर्म क्या होता है
IPS का फुल फॉर्म होता है “Indian Police Service” इसे हिन्दी मे कहते हैं “भारतीय पुलिस सेवा” यह भारत सरकार की 3 अखील भारतीय सेवाओं मे से एक होती है। अन्य दो सेवाएं IAS “भारतीय प्रशासन सेवा” और IFS “भारतीय विदेश सेवा” हैं। आईपीएस का काम होता है देश मे कानून व्यवस्था को बनाए रखना तथा देश मे होने वाले अपराधों को पूर्ण रुप से नियंत्रित रखना।

IPS आईपीएस ऑफिसर कैसे बने?
वर्तमान समय मे IPS और इसके अलावा अन्य प्रशासनिक पोस्ट जैसे- IRS, IFS, IAS के लिए UPSC विभिन्न प्रकार की सिविल सेवा परीक्षाएं देश मे आयोजित करता रहता है। इस तरह की परीक्षाएं पास करने के बाद ही आप पुलिस अधिकारी बन सकते हैं। आज के समय मे भी बहुत केंडिडेट इस परीक्षा को देने से डरते हैं उन्हे लगता है कि वह यह परीक्षा पास नही कर सकते।
लाखों विधार्थी परीक्षा के लिए बैठते हैं लेकिन कुछ ही परीक्षा पास कर पाते हैं। (IPS full form) अगर आप मे भी विश्वास और सच्ची लगन है तो आप भी यह परीक्षा पास कर सकते हैं। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती है। अगर आप भी IPS ऑफिसर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तीन प्रकार की परीक्षाएं देनी होंगी। जैसे-
- Preliminary Exam प्रारंभिक परीक्षा (I, II)
- Main- मुख्य
- Interview- साक्षात्कार
अगर आप इन पेरामिटर को पार कर लेते हैं तो उसके बाद आपको ऑल इंडिया मे रेंक दिया जाता है। आप जिस प्रकार का रेंक हासिल करते हैं उसी प्रकार की आपको पोस्ट दी जाती है। इसलिए अगर आप भी यह परीक्षा देना चाहते हैं तो हम आपको परीक्षा मे पूछा जाने वाला स्लेबस भी बता रहे हैं।
(Preliminary paper 1) पेपर 1 मे पूछा जाने वाला स्लेबस
अगर आपने भी IPS ऑफिसर बनने के लिए यू पी एस सी मे आवेदन किया है तो आपको प्रथम चरण की परीक्षाएं पास करने के लिए नीचे दिए गए विषय पर अध्ययन करना होता है।
- भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- वर्तमान समय की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं।
- पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे।
- आर्थिक और सामाजिक विकास (सतत विकास, समावेश, गरीबी, जन सांख्यिकी और सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि)।
- भारत और विश्व का भूगोल- (भारत और विश्व का सामाजिक, भौतिक और आर्थिक भूगोल)।
- भारतीय राजनीति और भारत का शासन (भारतीय राजनीतिक प्रणाली, सविधान, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति और आधिकारिक मुद्दे आदि)।
IPS full form in English | Indian Police Service |
IPS full form in Hindi | भारतीय पुलिस सेवा |
Date of Establishment | 1905 (As Imperial Police) 1948 (as IPS) |
Minister | Amit Shah, Ministry of Home |
Responsible | Affairs and the home ministry of the state they are posted in. |
Duties | Law Enforcement, Crime Investigation, Security Intelligence -(Internal & External), Counter Terrorism, Public Order, VIP Protection, Disaster Relief |
Selection | Civil Services Examination |
Official website | https://ips.gov.in/ |
(Preliminary paper 2) पेपर 2 मे पूछा जाने वाला स्लेबस
- सामान्य मानसिक क्षमता
- आपकी समझ
- तार्किक तर्क और विशलेषणात्मक क्षमता
- निर्णय लेने की शक्ति और समस्या का समाधान
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
- संख्या और उनके संबंध, परिणाम के आदेश आदि (कक्षा दसवी स्तर)
- डेटा व्याख्या (चार्ट, टेबल, ग्राफ, डेटा पर्याप्तता आदि) (कक्षा दसवी स्तर)
(Main) मुख्य
- छोटा निबंध
- प्रिसिस राइटिंग
- दिए गए मार्ग की समझ
- उपयोग और शब्दावली
- अंग्रेजी भाषा से भारतीय भाषा मे अनुवाद और इसके विपरीत
नोट- UPSC यू पी एस सी के द्वारा भविष्य मे कभी भी इसमे बदलाव किए जा सकते हैं। इसलिए अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो इसके अलावा UPSC के करंट स्लेबस के बारे मे भी जानकारी हासिल करें।
Interview साक्षात्कार
जब आप पहले दो चरणों की परीक्षाएं पास कर लेते हैं उसके बाद ही आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इस समय वे आपसे क्या प्रश्न करते हैं इसके बारे मे पहले कुछ नही कहा जा सकता। इसके लिए आपको उसी समय अपनी समझ से काम लेते हुए जवाब देना होता है।
IPS ऑफिसर को मिलने वाले अवॉर्ड
The following Medals are available for award to the Police Personnel of States/Administration of Union Territories and the Police personnel of Central Police Organizations/ CPMFs
President’s Police Medal for Gallantry & Police Medal for Gallantry |
President’s Police Medal for Distinguished Service & Service Police Medal for Meritorious Service |
Parakram Padak (earlier Wound Medals) |
Police (Antrik Suraksha Seva) Padak |
Police (Special Duty) Medal |
Prime Minister’s Police Medal for life Savings |
IPS बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिएं?
अगर आप IPS आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए मानको यानी (parameters) को पूरा करना होता है। अगर आप इन चीज़ों को पूरा करते हैं तो आप भी IPS आई पी एस परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अगर आप परीक्षा मे बैठना चाहते हैं तो आप मे नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिएं।
1.(IPS) आई पी एस ऑफिसर बनने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना ज़रुरी है।
- परीक्षा मे बैठने के लिए पुरुषों की हाईट कम से कम 5.4 फीट (165 से.मी) तथा महिलाओं की हाईट 4.9 फीट (150 से.मी) होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष तथा अधिक से अधिक 30 वर्ष होना चाहिए।
नोट– यह आयु अलग- अलग वर्ग जैसे- जनर्ल, ओबीसी, एस सी, एस टी और अन्य वर्ग के अलग हो सकती है।
4. आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विध्यालय (University) या इंस्टीट्यूट (Institute) से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक होता है।
यहाँ पढ़ें : अन्य सभी full form
(IPSOFFICER) आई पी एस को कितना वेतन मिलता है?
(IPS) आई पी एस के बारे मे इतना सब जानने के बाद आपके मन मे एक सवाल तो ज़रुर आता होगा। और वो है की आई पी एस ऑफिसर को कितनी सेलरी मिलती है? तो इस लेख मे हम आपको यह भी बता रहे हैं कि एक IPS को उसके कर्तव्यों को पूरा करने के लिए कितना वेतन दिया जाता है।
इसके तहत जो भी अधिकारी चुने जाते हैं उन्हे उनके पद के अनुसार ही वेतन दिया जाता है। जैसे डीजीपी को रु 80,000 एडीजीपी या एससीपी का वेतन 37,400 से 67000 तक होता है। इसके अलावा एक (IPS OFFICER) को भी पी एफ, ग्रैज्यूटी, हेल्थ केयर सर्विस, आजीवन पेंशन, निवास, सर्विस क्वाटर, ट्रांसपॉरटेशन, घरेलू कर्मचारियों, अध्ययन की छुट्टियां और अन्य कई सुविधाएं दी जाती हैं।
(IPS OFFICER) आई पी एस ऑफिसर के नियम और कर्तव्य

अभी तक हमने इस लेख मे आपको आई पी एस की फुल फॉर्म “Indian Police Service”, एक आईपीएस ऑफिसर कैसे बने, इसकी परीक्षाओं के लिए योग्यताएं, परीक्षा मे पूछा जाने वाला स्लेबस, और सेलेरी आदि सभी की जानकारी दी है। इसलिए अब हम आपको एक “Indian Police Service” मे काम करने वाले (IPS OFFICER) के कर्तव्य भी बता रहे हैं जिससे आप अपने काम को बहुत ही प्रभावी ढंग से कर सकें। आईपीएस के कार्य इस प्रकार हैं।
1. आईपीएस अधिकारी भारतीय खुफिया एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन) CID ( आपराधिक जांच विभाग) आदि का नेतृत्व और विभाग संभालते हैं।
2. CAPF सी ए पी एफ का नेतृत्व करना और कमान संभालना जिसमे CPO (केंद्रिय पुलिस संगठन) और (केंद्रीय अर्ध सैनिक बल) CPF जैसे BSF (सीमा सुरक्षा बल), CRPF (केंद्रिय रिज़र्व पुलिस बल), NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड), CISF (केंद्रिय औधोगिक सुरक्षा बल) आदि शामील हैं।
3. सार्वजनिक शांती और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध की रोकथान करना, पता लगाना, वी आई पी सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, नशीले पदार्थों की तस्करी, आर्थिक अपराध और प्रबंधन आदि विभाग।
4. एक (IPS OFFICER) को नीति निर्माण मे राज्य और केंद्र के मंत्रालय विभाग से बातचीत करना और सेवा करने का कम भी दिया जाता है।