होता है सारे विश्व का, कल्याण यज्ञ से। | Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se | Hindi Devotional Song

होता है सारे विश्व का, कल्याण यज्ञ से। | Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se

Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se
Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se

यहाँ पढ़ें: कृष्ण जिनका नाम है: भजन
यहाँ पढ़ें: भजन: कृपालु भगवन् कृपा हो करते

होता है सारे विश्व का, कल्याण यज्ञ से।
जल्दी प्रसन्न होते हैं, भगवान् यज्ञ से॥

ऋषियों ने ऊँचा माना है, स्थान यज्ञ का।
भगवान् का यह यज्ञ है, भगवान यज्ञ का।
जाता है देवलोक में, इन्सान यज्ञ से॥
॥होता है सारे विश्व का…॥

जो कुछ भी डालो यज्ञ में, खाते हैं अग्निदेव।
एक-एक के बदले सौ-सौ, दिलाते हैं अग्निदेव।
पैदा अनाज करते हैं, भगवान् यज्ञ से॥
॥होता है सारे विश्व का…॥

होता है कन्यादान भी, इसके ही सामने।
पूजा है इसको कृष्ण ने, भगवान् राम ने।
मिलती है राजकीर्ति व सन्तान यज्ञ से॥
॥होता है सारे विश्व का…॥

इसका पुजारी कोई, पराजित नहीं होता।
इसके पुजारी को कोई भी, भय नहीं होता।
होती है सारी मुश्किलें, आसान यज्ञ से॥
॥होता है सारे विश्व का…॥

चाहे अमीर हो कोई, चाहे गरीब है।
जो नित्य यज्ञ करता है, वह खुश नसीब है।
उपकारी मनुज बनता है, देवयज्ञ से॥
॥होता है सारे विश्व का…॥

Hota hai sare vishwa ka kalyan yagya se | होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से

Hota Hai Sare Vishwa Ka Kalyan Yajya Se

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment