गंगा दशहरा | Ganga Dussehra | गंगा दशहरा का महत्व

गंगा दशहरा, Ganga Dussehra, गंगा दशहरा 2024, गंगा दशहरा कब है, जून में गंगा दशहरा कब है, गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है, गंगा दशहरा गीत, जेठ गंगा दशहरा कब है, जेठ का दशहरा कब है 2024, जेठ का गंगा दशहरा

Ganga Dussehra 2024 : गंगा दशहरा कैसे मनाए? जानिए शुभ संयोग और चमत्कारी उपाय। Ganga jayanti 2024

Ganga Dussehra

यहां पढ़ें : रक्षाबंधन का महत्व

गंगा दशहरा | Ganga Dussehra | गंगा दशहरा का महत्व

सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भागीरथ द्वारा देवी गंगा के धरती पर अवतरण दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतार से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा हुआ करती थीं। गंगा नदी को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है, इस कारण उन्हें सम्मान से माँ गंगा अथवा गंगा मैया पुकारते हुए माता के समान पूजा जाता है।

गंगा दशहरा के दिन भक्त, देवी गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का धन्यवाद करने हेतु, उनकी विशेष पूजा करते हैं। तथा गंगा जी में डुबकी लगा कर स्वयं को पवित्र करते हुए दान-पुण्य, उपवास, भजन एवं गंगा आरती का आयोजन करते हैं।

Ganga Dussehra
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर हजारों भक्त प्रयगराज / इलाहाबाद, गढ़मुकेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, पटना और गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाते हैं। गंगा दशहरा के दिन दशाश्वमेध घाट वाराणसी और हर की पौरी हरिद्वार की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है। यमुना नदी के पास बसे पौराणिक शहर जैसे मथुरा, वृंदावन और बेटेश्वर में भी भक्त आज के दिन यमुनाजी को गंगा मैया मानकर स्नान करते हैं।

गंगा दशहरा के उपलक्ष मे भक्तों द्वारा लस्सी, शरबत, ठंडाई, ठंडा पानी एवं शिकंजी जैसे पेय पदार्थ तथा जेलबी, मालपुआ, खीर और फल तरबूज जैसी मिठाइयाँ भी वितरित की जाती हैं। कुछ स्थानों पर आज के दिन पतंग उड़ाकर उत्सव मनाया जाता है।

FAQ – Ganga Dussehra

गंगा दशहरा में किसकी पूजा होती है?

इस विशेष दिन पर मां गंगा की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है

जेठ दशहरा क्यों मनाया जाता है?

यदि ज्येष्ठ शुक्ला दशमी के दिन मंगलवार रहता हो व हस्त नक्षत्र युता तिथि हो यह सब पापों के हरने वाली होती है। वराह पुराण में लिखा हुआ है कि, ज्येष्ठ शुक्ला दशमी बुधवारी में हस्त नक्षत्र में श्रेष्ठ नदी स्वर्ग से अवतीर्ण हुई थी वह दस पापों को नष्ट करती है। इस कारण उस तिथि को दशहरा कहते हैं।

गंगा दशहरा क्यों प्रसिद्ध है?

गंगा दशहरे को लेकर पौराणिक मान्‍यता यह है कि इस दिन मां गंगा देवलोक से धरती पर आई थीं। देव लोक से धरती पर आईं इस पवित्र नदी में स्‍नान करने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं और आपके मन को शांति मिलती है।

त्योहारों की सूची

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर कैसे करें पूजनहर साल क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा
कृष्ण जन्माष्टमी की पूजाहल षष्ठी व्रत का महत्व
ज्येष्ठ अमावस्यापूर्णिमा का महत्व
सोमवती अमावस्या का महत्वगुरू पूर्णिमा का महत्व
वट सावित्री व्रत का महत्वमाघ गुप्त नवरात्रि का महत्व
नाग पंचमी का महत्वरक्षाबंधन का महत्व
गंगा दशहरा का महत्वकाँवड़ यात्रा का महत्व
प्रदोष व्रत का महत्वशिवरात्रि का महत्व
सावन के सोमवार का महत्वहरियाली तीज का महत्व
शनि जयंती का महत्व

Reference
Ganga Dussehra

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment