English to Hindi translation

[educase_translate target_from=”en” target_to=”hi”]

English to Hindi Translation-इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेशन

English to Hindi Translation इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेशन हमारी भाषा को अंग्रेजी से हिंदी मे अनुवाद करने के लिए उपकरण गूगल अनुवाद एपी आई (API) द्वारा संचालित किया जाता है। इसके लिए आप बाएं हाथ की तरफ से पाठ क्षेत्र पर लिखना शुरु कर सकते हैं और उसके बाद “अनुवाद” बटन पर क्लिक कर सकते हैं। और फिर हमारा ऐप (App) आपके अंग्रेजी शब्द वाक्यांश या वाक्य का हिंदी में अनुवाद करता है। Hindi to English भी आप बिलकुल इसी तरह से ट्रांसलेट कर सकते हैं।

अंग्रेजी से हिंदी मे अनुवाद (English to Hindi Translation) करने के लिये यह एप (App) केवल कुछ सेकेंड (Second) तक का समय लेता है। और इसके माध्यम से एक अनुरोध मे 500 वर्णों का अनुवाद किया जा सकता है। हांलाकि इसके द्वारा किया गया अनुवाद 100 प्रतिशत सटीक नही होता है। लेकिन फिर भी आप एक मूल विचार प्राप्त कर सकते हैं। और केवल कुछ बदलाव के साथ यह बहुत सटीक हो सकता है।

भारत मे और बाहर भी हिंदी भाषा व्यापक रूप से बोली जाती है। दुनिया भर मे 405 मिलियन से अधिक लोग हिंदी भाषा को बोलते हैं। लेकिन जो लोग हिंदी भाषा नही बोल सकते उनके लिए हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करना काफी मुश्किल हो सकता है।

कई बेवसाइट कुछ डॉलर के लिए हिंदी मे अनुवाद करने के लिए सेवाएं प्रदान करती हैं। यद्यपि बहुत सारे पाठ जैसे (किताबें, लेख) के अनुवाद के लिए और पेशेवर सेवा के लिए भुगतान करना एक अच्छा विचार है।

आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले वाक्यों, जैसे शुभकामना संदेशों और अन्य अनौपचारिक उपयोगों के लिए भुगतान करने का कोई मतलब नही होता है। इन उद्देश्यों के लिए, इस उपकरण का उपयोग किया जा सकता है।

आप अनुवादित पाठ की प्रतिलिपि बना सकते हैं। और फिर उन्हे सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, ट्वीटर पर साझा कर सकते हैं या इसे अपने दोस्तों या परिवार को ईमेल कर सकते हैं।

जैसे की बहुत बार इसका अनुमान 100 प्रतिशत सही नही होता तो यदि आपके पास कोई भी सुझाव है और या कोई अनुवादित वाक्य बहुत मजेदार है तो नीचे दिए गए बॉक्स मे हमे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें। कुछ समय मे इसे और सक्षम किया जा सकेगा।

हम आपको कुछ अनुवाद करके दिखा रहे हैं कि गूगल ट्रांसलेशन एपी आई (API) के माध्यम से आप अंग्रेजी से हिंदी मे अनुवाद कर सकते हैं।

English to Hindi Translation के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं।

1.  Where do you live? आप कहाँ रहते हैं?

2.  Do you know Hindi language? क्या आप हिंदी भाषा जानते हैं?

3.  Do you know me?  क्या मुझे जानते हैं?

4.  Hello. नमस्ते।

5.  Do you speak English? क्या आप अंग्रेजी बोलते हैं?

6.  How are you? आप कैसे हैं?

7.  I am fine and you? मैं ठीक हूँ और आप?

8.  What is your name? आपका नाम क्या है?

9.  It is very expensive. यह बहुत मेंहगा है।

10. Thank you. धन्यवाद।

11. What do you do? आप क्या करते है?

ऐसे बहुत से कोमन फ्रेज़ होते हैं जो आप गूगल ट्रांसलेशन एपी आई (API) की मदद से English to Hindi Translation बड़ी आसानी से कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नही कई बड़े पहरा ग्राफ भी आप इसके माध्यम से अनुवाद कर सकते हैं।

निष्कर्ष- इस लेख मे हमने आपको ये बताया है कि आप गूगल ट्रांसलेशन की मदद से English to Hindi Translation बड़ी आसानी से कर सकते हैं और किसी English वाक्य या शब्द का अर्थ जिसे समझने मे आपको परेशानी होती है उसे बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। अगर आपका इसके संबंध मे कोई सुझाव है तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स मे कमेंट कर सकते हैं।

If you are interested in Hindi blogs you may also read it here on Hindiswaraj.