अपने किए का क्या इलाज | कहावतों की कहानियां | Apne kiye ka kya ilaaj Hindi Proverb

Apne kiye ka kya ilaaj Hindi Proverb

गांव के किनारे एक किसान का घर था। घर के सामने ही उसके खेत थे। खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी हुई थी। खेतों की रखवाली में पूरा परिवार रात-दिन लगा रहता था। कई साल बाद इतनी अच्छ फसल हुई थी। सभी लोग प्रसन्न थे। इस फसल के भरोसे किसान ने कई मनसूबे पूरे करने के विचार बना लिए था।

उसने गाय और बकरी के साथ मुर्गियां तथा बतखें भी पाल रखी थी। मुर्गियों और बतखों के घर के बाहर ही दरवे बना रखे थे। दरवाजे पर ही गाय और बकरी बंधी रहती थीं। घर के बाई ओ एक छोटा तालाब था। मुर्गियां और बतखे तालाब तक डोलती रहती थीं। चुगती रहती थीं। बतखें पानी में तैरती भी थीं।

यहाँ पढ़ें: कहानी एक बिच्छू और संत की | कहावतों की कहानियां

पास में एक जंगल था। उस जंगल की एक लोमड़ी किसान के घर तक चक्कर लगा जाती थी एक दिन मौका पाकर किसान की एक मुर्गी को ले गई। किसान को बड़ा दुख हुआ। घर के सभी चौकन्ने रहकर मुगियों और बतखों की देख-रेख करने लगे।

लोमड़ी अब और जल्दी-जल्दी चक्कर लगाने लगी। अब वह सुबह-झुटपुटे और दिन दूबे के अंधेरे में चककर लगाने लगी। मौका पाते ही कभी बतख को मार जाती और कभी मुर्गों को ले जाती किसान ने लोमड़ी को पकड़ने और मारने के कई उपाय सोचे।

 एक दिन उसने जाल फैलाकर लोमड़ी को पकड़ लिया। किसान ने उसे तड़पाकर मारने की सोची। उसने लोमड़ी की पूंछ में फटे-पुराने कपड़ों को लपेटकर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। लोमड़ी के गले में रस्सी बांधकर एक खूटे से बांध दिया था।

पूछ में आग लगते ही उछल-कूद करने लगी। बच्चे हो-हो करके हंसने लगे। कभी-कभी लोमड़ी पीछे हटकर गले से फड़ा निकालने की कोशिश करती। तभी रस्सी में आग लग गई। रस्सी टूट गई और लोमड़ी निकल भागी।

यहाँ पढ़ें: lokpriya Jatak Kathayen in Hindi
Gautam budh ki kahaniya in hindi
Munshi Premchand all stories in Hindi
panchtantra kahaniyan in hindi
vikram betal ki kahaniyaan
akbar birbal stories with moral in hindi
Tenali Raman Stories In Hindi

लोमड़ी ने सबसे पहले पूछ में लगी आग बुझाने की सोची। वह सामने किसान के खेत में गई। वह आग बुझाने के लिए खेत में इधर से उधर और उधर से इधर अपनी पूछ को पौधों से रगड़ती हुई भागती रही। दौड़ती रही। देखते-ही-देखते सारा खेत धू-धूकर जलने लगा। 

खेत आग की लपटों से भर गया। एक-दो घंटे में किसान की लहलाती फसल जलकर राख हो गई। किसान के घर में मातम छा गया। रात को सोते समय उसे नींद नहीं आई। वह लेटा-लेटा सोचता रहा-अपने किए का क्या इलाज।

मेरा नाम सविता मित्तल है। मैं एक लेखक (content writer) हूँ। मेैं हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे लिखने के साथ-साथ एक एसईओ (SEO) के पद पर भी काम करती हूँ। मैंने अभी तक कई विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जैसे- स्किन केयर, हेयर केयर, योगा । मुझे लिखना बहुत पसंद हैं।

Leave a Comment