10 बेस्ट भारत की रोड ट्रिप डेस्टिनेशन | Best Road Trips in India in Hindi |

सैर कर दुनिया की गालिब,
जिंदगानी फिर कहाँ
जिंदगानी अगर रही भी तो
नौजवानी फिर कहाँ !

मशहूर शायर ख्वाजा मीर की यह नज्म घुम्मकड़ प्रवृति के लोगों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अमूमन दुनिया की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए जिंदगी बेहद छोटी है और ऐसे में पहाड़ों की वादियों से लेकर समुन्दर की लहरों तक का मजेदार अनुभव जिंदगी के पन्नों को और भी रोमांचक बना देता है। वहीं अगर मंजिल के साथ-साथ रास्ते भी दिलचस्प हों तो सफर खुद-ब-खुद यादगार बन जाता है।इसी कड़ी में देश के कुछ चुनिंदा रास्तों की सैर का लुत्फ उठाना कई लोगों की दिली तमन्ना होती है। आइए देश के कुछ ऐसे ही मशहूर रोड ट्रिप से रुबरु होते हैं।(india road trips in hindi)

यहाँ पढ़ें : 10 अति सुंदर केरल में घूमने की जगहें
यहाँ पढ़ें : baudh dharm ke 5 paryatan sthal

10 Best Road Trips in India – Top 10 Road Trip Routes in India

Road Trips in India

यहाँ पढ़ें : 10 सबसे खूबसूरत एवं रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन
यहाँ पढ़ें : परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए भारत की टॉप 10 जगहें

उत्तर भारत की रोड ट्रिप (north india best Road Trips in India)

Road Trips in India
Road Trips in India

1. दिल्ली-मनाली-लेह (delhi manalileh highway)

देश की राजधानी से हिमालय की वादियों तक का यह सफर पयर्टकों के बीच खासा मशहूर है। खासकर मनाली – लेह हाईवे पर बाइक से सैर-सपाटा करना हर किसी का सपना होता है। चारों तरफबर्फ से ढ़की हिमालय कीऊंची-ऊंची चोटियां और बीच में दूर तक जाती एक लम्बी सड़क…जाहिर है यह महज एक आम सफर न होकर अपने आप में किसी रोमांचकारी अनुभव से कम नहीं है। (road trip in india from delhi)

दूरी 1091 कि.मी
समय  25 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्गNH1, NH 21
जाने का समय मई से सितम्बर

यहाँ पढ़ें : उत्तराखंड में हिमालय की गोद में बसा चारधाम

2. दिल्ली – स्पीती घाटी (delhi to spiti valley)

राजधानी दिल्ली से मशहूर स्पीती घाटी तक का खूबसूरत सफर का मजा उठाना शायद ही किसी को पसंद न हो। लेह-लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान में स्थित स्पीती घाटी तिब्बती पठार का हिस्सा है। राजधानी से स्पीती घाटी पंहुचने के लिए दो रास्ते हैं –  पहला दिल्ली-शिमला-स्पीती रूट और दूसरा दिल्ली-मनाली-स्पीती रूट। स्पीती घाटी में चन्द्रताल झील पयर्टकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।(road trip in india from delhi)

दूरी730 कि.मी
समय17 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्गNH3
जाने का समयमार्च से जून

यहाँ पढ़ें : जिला अयोध्या – घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

3. जम्मू-श्रीनगर (jammu to srinagar highway)

Road Trips in India
Road Trips in India

जम्मू और श्रीनगर दोनों ही शहर धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की राजधानी हैं। ऐसे में कयास लगाया जा सकता है कि यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद शानदार ही होगा। दरअसल हवाई जहाज से कश्मीर पहुंचना तो महज कुछ मिनटों का सफर है, लेकिन कश्मीर की वादियों का यादगार दीदार तो सड़क के रास्ते ही मुमकिन है। बर्फ की चादर ओढ़े हिमालय के शिखर, स्थानीय लोगों से गुफ्तगू, सेनाओं की बड़ी-बड़ी छावनी और लगभग 3 किलोमीटर लम्बी जवाहर टनल इस सफर में चार चांद लगा देती हैं।

दूरी   –  300 कि.मी
समय    –  8 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्ग    –  NH 44
जाने का समय    –   अप्रैल से अक्टूबर

यहाँ पढ़ें : अकेले घूमने की 10 जगह भारत में , सोलो ट्रैवल

4. चंडीगढ़ – कसोल (chandigarh to kasol)

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पार्वती घाटी में स्थित कसोल एक छोटा गांव है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से पार्वती नदी के किनारे बसे कसोल गांवतक का सफर प्राकृतिक प्रेमियों की सबसे पसंदीदा गंतव्यों में से एक है। कसोल को ‘भारत का एमस्ट्राडैम’ भी कहा जाता है। ट्रैकिंग करने के लिए यह बेहद शानदार जगह है, वहीं खीरगंगा ट्रैक यहां आने वाले पयर्टकों की पहली पसंद है।(road trip in india from chandigarh)

दूरी   – 273 कि.मी
समय    – 9 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्ग    – NH154
जाने का समय    –   अप्रैल से अक्टूबर

5. जैसलमेर से जयपुर (jaipur to jaisalmer highway)

Road Trips in India
Road Trips in India

अपनी शाही शान और राजशाही रिवाजों के चलते राजस्थान पयर्टकों के पसंदीदा पयर्टन स्थलों में से एक है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर भी रजवाड़ों के इस रंग से अछूती नहीं है। बड़े-बड़े महलों से लेकर शाही दस्तर खाँ तक इस शहर की शान है।

रोड ट्रिप की बात करें तो गुलाबी शहर से गोल्डन सिटी जैसलमेर तक की ट्रिप यहां खासी मशहूर है। भारत-पाकिस्तान सरहद से समीप से गुजरता यह सफर जहां राजस्थान के रंगो की धरोहर जयपुर का दीदार कराता है, वहीं दूसरी तरफ रेगिस्तान की रेतों से ढ़के जैसलमेर में ऊँटों की सवारी के लिए भी जाना जाता है।(indiaroad trip in rajasthan)

दूरी   –   555 किलोमीटर
समय  –  10 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्ग   –  NH 15
जाने का समय   – नवम्बर से मार्च

दक्षिण भारत की रोड ट्रिप (south india best road trips)

Road Trips in India
Road Trips in India

6. हैदराबाद-हम्पी (hydrabad to hampi)

निजामों के शहर हैदराबाद से UNESCOworld heritage site हम्पी तक का सफर किसी रोमांचकारी अनुभव से कम नहीं है।13वीं शताब्दी में विशाल विजयनगर साम्राज्य की राजधानी रह चुकी हम्पी में आज भी इतिहास की कई धरोहरें मौजूद हैं। दरअसल हम्पी में घूमने के लिए 100 से भी ज्यादा एतिहासिक स्थल मौजूद हैं।

वैसे तो हैदराबाद से हम्पी पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं, लेकिन इनमें कुरनूल और रायचूर रूट पयर्टकों के पसंदीदा रोड ट्रिप में से एक है।(road trip in india from hyderabad)

दूरी   – 385 कि.मी
समय    – 10 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्ग    – NH167
जाने का समय    –   अक्टूबर से फरवरी

7. मंगलौर – गोकर्ण (manglore to goa)

मंगलौर से गोवा तक की रोड ट्रिप देश की सबसे रोमांचकारी सफरों में से एक है। कर्नाटक के खूबसूरत शहर और मशहूर टूरिस्ट स्पॉट इस ट्रिप की शान है। पश्चिमी घाट का नजारा, हाईवे की लॉन्ग ड्राइव और उसपर अपना मचपसंद गाना…इस सफर में चार चांद लगा देते हैं।

दूरी   – 365 कि.मी
समय    – 8 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्ग    – NH66
जाने का समय    –   नवम्बर से फरवरी

8. विशाखापट्टनम से अराकू घाटी (vishakhapattnam to araku valley)

बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी छोर पर स्थित आंध्र प्रदेश के खूबसूरत शहर विशाखापट्टनम से खूबसूरत अराकू घाटी तक का सफर सीधा दिल पर दस्तक देता है। हरियाली से भरपूर पूर्वी घाट और शोर मचाती समुद्र की लहरें इस सफर के नजारे को और भी ज्यादा दिलकश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह सफर खासा यादगार साबित हो सकता है।

दूरी   – 116 कि.मी
समय    – 4 घंटे
जाने का समय    –   दिसम्बर से फरवरी

9. बैंगलौर से बांदीपुर (bangalore to bandipur forest)

देश की गार्डन सिटी और कर्नाटक की राजधानी बैंगलौर से बांदीपुर रिजर्व तक की यह सफर काफी अलग और दिलचस्प है। रोमांचकारी और खुशनुमा एहसास कराने वाली यह ट्रिप बांदीपुर फॉरेस्ट रिजर्व के घने जंगलों के बीच से गुजरती है। जहां कई अनोखे जानवरों और पक्षियों के अलावा खूबसूरत हिरणों का दीदार आम बात है।(road trip in india from bangalore)

दूरी   – 213 कि.मी
समय    – 5 घंटे
जाने का समय    –   दिसम्बर से फरवरी

10. चेन्नई से पुद्दुचेरी (Chennai to pondicherry)

अगर आप एक शांत और यादगार सफर पसंद करते हैं तो तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई से केंद्रसासित प्रदेश पुद्दुचेरी तक की ट्रिप सबसे अच्छी साबित हो सकता है। समुद्र का नजारा और पूर्वी घाट की शांति के साथ-साथ सड़क किनारे ऊंचे-ऊंचे नारियल के पेड़ इस शानदार सफर की पहचान है।(road trip in india from chennai)

दूरी   – 158 कि.मी
समय    – 4 घंटे
राष्ट्रीय राजमार्ग    – NH34
जाने का समय    –   अक्टूबर से मार्च

Reference-
April 2021, Road Trips in India, wikipedia

I am enthusiastic and determinant. I had Completed my schooling from Lucknow itself and done graduation or diploma in mass communication from AAFT university at Noida. A Journalist by profession and passionate about writing. Hindi content Writer and Blogger like to write on Politics, Travel, Entertainment, Historical events and cultural niche. Also have interest in Soft story writing.

Leave a Comment